Breaking News
Home » स्पोर्ट्स » 18 नंबर की जर्सी ने पूरे किए 18 साल, आज ही के दिन शुरू किया था अंतरराष्ट्रीय करियर

18 नंबर की जर्सी ने पूरे किए 18 साल, आज ही के दिन शुरू किया था अंतरराष्ट्रीय करियर

 Virat Kohli 18 Years:

Virat Kohli 18 Years: 18 अगस्त यह दिन विराट कोहली के लिए बहुत खास है। आज के ही दिन विराट के किंग बनने की कहानी का आगाज हुआ था। 18 अगस्त 2008 में मास्टर विराट कोहली ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। उस समय विराट टीम में नए थे, लेकिन किसने सोचा था कि यह खिलाड़ी अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 85 शतक ठोकेगा। आज ही के दिन विराट ने श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी।

Virat Kohli 18 Years: विराट की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं-

विराट का संघर्ष ही उनकी पहचान है। 18 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपने पिता प्रेम कोहली को खो दिया था। उस समय किंग कोहली दिल्ली की तरफ से कर्नाटक के खिलाफ रणजी ट्रॉफी खेल रहे थे। उस मुकाबले में दिल्ली संघर्ष कर रही थी। विराट ने उस मुकाबले में 90 रनों की शानदार पारी खेली।

Virat Kohli 18 Years: 18 साल का इंतजार हुआ खत्म-

18 नंबर विराट के लिए बहुत ही लाभदायक है। विराट ने आज 18 अगस्त के दिन ही अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। आईपीएल की फेमस फ्रेंचाइजी है आरसीबी पिछले 17 साल से आईपीएल जीतने के लिए संघर्ष कर रही थी। 2009, 2011 और 2016 में मिली हार के बाद भी विराट ने अपनी टीम का साथ नहीं छोड़ा और आखिरकार 2025 में आरसीबी ने अपने हार के सिलसिले को तोड़ दिया। वहीं 2026 में भी आरसीबी ने लगातार दूसरी ट्रॉफी हासिल करके सभी के मुंह पर ताले लगा दिए थे। 2025 में आरसीबी ने अपनी पहली ट्रॉफी जीती तो विराट मैदान पर भावुक हो गए थे। फैंस और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विराट पहली बार इस तरह भावुक हुए।

पहली बार विराट हुए भावुक-

 

वनडे में 15,000 रन बनाने से मात्र 59 रन दूर-

विराट कोहली के वनडे करियर पर नजर डालें तो देखा जा सकता है कि 58.59 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए विराट ने 314 मैचों में 14,941 रन बनाए हैं। 15,000 अंतरराष्ट्रीय रनों से विराट मात्र 59 रन दूर हैं और अभी विराट के पास काफी समय है

यह भी पढ़े- भोपाल में टैक्सी हड़ताल का असर: स्टेशन पर कैब नहीं मिली, ऑटो चालकों ने मांगा डेढ़ से दो गुना किराया