Home » जॉब - एजुकेशन » MPHC Assistant Grade-3: MPHC में असिस्टेंट ग्रेड-3 के 1174 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

MPHC Assistant Grade-3: MPHC में असिस्टेंट ग्रेड-3 के 1174 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

MPHC Assistant Grade-3:

MPHC Assistant Grade-3: मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय MPHC ने असिस्टेंट ग्रेड-3 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू हो गई है। ऐसे में उन उम्मीदवारों को विशेष सूचना दी जाती है, जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं। उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि असिस्टेंट ग्रेड-3 पदों पर भर्ती की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 है।

MPHC Assistant Grade-3: भर्ती के लिए क्या है योग्यता-

एमपीएचसी असिस्टेंट ग्रेड-3 पद पर आवेदन करने के लिए योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों ने एमपी सीपीसीटी एग्जाम एवं कंप्यूटर एप्लीकेशन में 1 वर्षीय डिप्लोमा प्राप्त किया होना चाहिए। वहीं, आयु सीमा की बात करें तो 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल से कम नहीं होनी चाहिए। अधिकतम आयु पुरुष उम्मीदवारों की 40 वर्ष एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए 45 वर्ष निर्धारित है।

MPHC Assistant Grade-3: कैसे करें आवेदन-

एमपीएचसी असिस्टेंट ग्रेड-3 भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट Portal.mpsc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। जनरल कैटेगरी को 943.40 रुपये का फीस के रूप में भुगतान करना होगा। वहीं, एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, पीएच वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 743.40 रुपये फीस निर्धारित की गई है।

कैसे होगा भर्ती के लिए चयन-

एमपीएचसी द्वारा असिस्टेंट ग्रेड-3 भर्ती के लिए कुल 1174 से अधिक पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके हिसाब से जनरल के लिए 314 पद, ओबीसी के लिए 325, ईडब्ल्यूएस के लिए 118 पद, एससी के लिए 181 पद और एसटी के लिए 236 पद आरक्षित किए हैं

यह भी पढ़े- कोलकाता में 200 साल पुरानी इमारत का हिस्सा गिरा, महिला की मौत: 19 लोग मलबे में फंसे