Home » राष्ट्रीय » वन नेशन, वन इलेक्शन के समर्थन में बाबा रामदेव, गिनाए फायदे

वन नेशन, वन इलेक्शन के समर्थन में बाबा रामदेव, गिनाए फायदे

One Nation One Election:

One Nation One Election: योग गुरु बाबा रामदेव ने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ का समर्थन करते हुए कहा कि इसे लागू करने से देश में विकास कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि लगातार होने वाले चुनावों में साल के कई महीने निकल जाते हैं, जिसका असर विकास योजनाओं और शिक्षा व्यवस्था पर भी पड़ता है।

One Nation One Election: ‘एक देश, एक चुनाव’ से शिक्षा व्यवस्था होगी मजबूत-

हरिद्वार की श्रीजी वाटिका में आयोजित ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ कार्यक्रम में बाबा रामदेव ने कहा कि चुनावी ड्यूटी में शिक्षकों का काफी समय चला जाता है। इससे उनका नियमित शैक्षणिक कार्य प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि अगर देश में एक साथ चुनाव कराने की व्यवस्था लागू होती है तो शिक्षकों का समय बचेगा और इसका सीधा फायदा शिक्षा व्यवस्था को मिलेगा।

One Nation One Election: विकास कार्यों में आएगी तेजी-

बाबा रामदेव ने कहा कि देश में अलग-अलग समय पर चुनाव होने के कारण प्रशासनिक मशीनरी लंबे समय तक चुनावी प्रक्रिया में व्यस्त रहती है। इससे कई विकास योजनाओं पर असर पड़ता है। एक साथ चुनाव होने से सरकार और प्रशासन विकास कार्यों पर अधिक ध्यान दे सकेंगे।

क्या है ‘एक देश, एक चुनाव’-

‘एक देश, एक चुनाव’ का मतलब देश में लोकसभा और सभी राज्यों की विधानसभा के चुनाव एक साथ कराना है। मौजूदा व्यवस्था में लोकसभा चुनाव पांच साल में होते हैं, जबकि अलग-अलग राज्यों में विधानसभा चुनाव अलग समय पर होते रहते हैं। केंद्र सरकार का मानना है कि बार-बार चुनाव होने से सरकारी कामकाज और विकास योजनाएं प्रभावित होती हैं। ऐसे में पांच साल में एक बार लोकसभा और सभी राज्यों की विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने का प्रस्ताव है।

लागू करने के लिए संविधान में बदलाव जरूरी-

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ को लागू करने के लिए संविधान में कई बदलाव करने होंगे। इसमें अनुच्छेद 83, अनुच्छेद 172 और अनुच्छेद 325 में संशोधन की जरूरत बताई गई है। इसके अलावा लोकसभा और विधानसभा के कार्यकाल में बदलाव करने के साथ जरूरत पड़ने पर कार्यकाल को समय से पहले समाप्त करने की व्यवस्था भी करनी होगी। बाबा रामदेव ने कहा कि ‘एक देश, एक चुनाव’ लागू होने से चुनावी प्रक्रिया में लगने वाला समय कम होगा और इसका लाभ शिक्षा समेत विकास के कई क्षेत्रों में देखने को मिलेगा

यह भी पढ़े- बारिश के बीच हिमाचल की मुश्किलें बढ़ीं: 149 सड़कें बंद, 224 मौतें और 1121 करोड़ की भारी तबाही