दिनभर थकान क्यों रहती है? डेली रूटीन की ये 7 गलतियां हो सकती हैं वजह

 All-Day Fatigue:

All-Day Fatigue: आजकल कई लोगों को दिनभर थकान और सुस्ती महसूस होती है। घर, ऑफिस और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच छोटी-छोटी गतिविधियों के बाद भी शरीर की एनर्जी कम लगने लगती है। लगातार रहने वाली थकान को अक्सर लोग ज्यादा काम का नतीजा समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन इसके पीछे हमारी रोजमर्रा की कुछ आदतें भी जिम्मेदार हो सकती हैं। Dr. Akshay Chugh, Internal Medicine & Metabolic Disorders, Metro Hospital and Heart Institute, Noida के अनुसार, लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके कई मामलों में दिनभर रहने वाली थकान को कम किया जा सकता है।

All-Day Fatigue: रोजमर्रा की 7 गलतियां, जो बन सकती हैं थकान की वजह-

डॉ. अक्षय चुग के अनुसार, दिनभर थकान के पीछे ये आदतें जिम्मेदार हो सकती हैं।

All-Day Fatigue: सुबह का नाश्ता छोड़ देना-

कई लोग जल्दबाजी में सुबह का नाश्ता छोड़ देते हैं या सिर्फ चाय-कॉफी पीकर दिन की शुरुआत करते हैं। लंबे समय तक ऐसा करने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व और ऊर्जा पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पाती। सुबह के भोजन में प्रोटीन, फाइबर और कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट का संतुलन रखना बेहतर है। स्प्राउट्स, अंडे, दही, दूध, फल, नट्स और साबुत अनाज जैसे विकल्प डाइट में शामिल किए जा सकते हैं।

All-Day Fatigue: दिनभर पर्याप्त पानी न पीना-

पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन भी थकान, सिरदर्द और चक्कर जैसी समस्याओं से जुड़ा हो सकता है। काम में व्यस्त रहने के कारण कई लोग दिनभर पर्याप्त पानी पीना भूल जाते हैं। प्यास लगने का इंतजार करने के बजाय दिनभर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी पीते रहना बेहतर है। हालांकि, किडनी, हृदय या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं में पानी की मात्रा डॉक्टर की सलाह के अनुसार रखनी चाहिए।

घंटों लगातार बैठे रहना-

ऑफिस या घर पर लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहने और शारीरिक गतिविधि कम होने से शरीर सुस्त महसूस कर सकता है। नियमित मूवमेंट मांसपेशियों, ब्लड सर्कुलेशन और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। अगर लंबे वर्कआउट के लिए समय नहीं है, तो दिनभर छोटे-छोटे ब्रेक लेकर कुछ देर चलना या सीढ़ियां चढ़ना फायदेमंद हो सकता है।

खराब नींद लेना-

सिर्फ सोने के घंटे ही नहीं, बल्कि नींद की क्वालिटी भी जरूरी है। देर रात तक मोबाइल चलाना, अनियमित स्लीपिंग शेड्यूल, तनाव और बार-बार नींद खुलना आपकी नींद को प्रभावित कर सकते हैं। अगर सुबह उठने के बाद भी लगातार नींद आती है, बहुत ज्यादा थकान रहती है या रात में तेज खर्राटे और सांस रुकने जैसी समस्या होती है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

चाय-कॉफी ज्यादा पीना-

थकान महसूस होने पर कई लोग बार-बार चाय या कॉफी पीते हैं। सीमित मात्रा में कैफीन कुछ लोगों को एक्टिव रखने में मदद कर सकता है, लेकिन इसे थकान का स्थायी समाधान नहीं माना जाना चाहिए। खासकर दिन के बाद के हिस्से में ज्यादा कैफीन लेने से कुछ लोगों की नींद प्रभावित हो सकती है। इससे अगले दिन फिर थकान महसूस हो सकती है।

 खाने में पोषक तत्वों की कमी-

डाइट में पर्याप्त प्रोटीन, आयरन, विटामिन B12, फोलेट और अन्य जरूरी पोषक तत्वों की कमी भी थकान से जुड़ी हो सकती है। ईसलिए रोजाना के भोजन में संतुलित डाइट को शामिल करना जरूरी है। अगर लंबे समय से थकान बनी हुई है, तो डॉक्टर की सलाह से जरूरी जांच कराई जा सकती है।

लगातार तनाव में रहना-

लगातार तनाव और मानसिक दबाव भी शरीर को थका हुआ महसूस करा सकता है। परिवार की चिंता, काम का दबाव, रिलेशनशिप से जुड़ी परेशानियां या लगातार मल्टीटास्किंग का असर मानसिक और शारीरिक ऊर्जा पर पड़ सकता है। तनाव को मैनेज करने के लिए नियमित वॉक, ब्रीदिंग एक्सरसाइज, मेडिटेशन और अपनी पसंद की गतिविधियों के लिए समय निकालना मददगार हो सकता है।

थकान की समस्या में डॉक्टर से कब मिलें-

अगर अपनी दिनचर्या में बदलाव करने के बाद भी कई हफ्तों तक लगातार थकान बनी रहती है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। एनीमिया, थायराइड डिसऑर्डर, डायबिटीज, पोषक तत्वों की कमी, नींद से जुड़ी समस्याएं, हार्मोनल बदलाव और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी थकान का कारण हो सकती हैं। अगर थकान के साथ अचानक वजन कम होना, लगातार बुखार, सांस फूलना, सीने में दर्द, बेहोशी या ज्यादा ब्लीडिंग जैसे गंभीर लक्षण दिखाई दें, तो जल्द डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

यह भी पढ़े- योगी सरकार का बड़ा फैसला, रक्षाबंधन पर 3 दिन ‘मुफ्त’ बस में सफर करेंगी महिलाएं

योगी सरकार का बड़ा फैसला, रक्षाबंधन पर 3 दिन ‘मुफ्त’ बस में सफर करेंगी महिलाएं

Rakshabandhan Bus Free: UP: रक्षाबंधन पर बहनों के लिए बस फ्री

Rakshabandhan Bus Free: उत्तर प्रदेश में रक्षाबंधन के मौके पर योगी सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं की निःशुल्क बस यात्रा की अवधि बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अब प्रदेश की माताएं, बहनें और बेटियां 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की मध्यरात्रि … Read more

माथे पर बार-बार क्यों निकलते हैं छोटे-छोटे दाने? डॉक्टर से जानें कारण और बचाव के तरीके

Forehead Small Bumps:

Forehead Small Bumps: माथे पर बार-बार छोटे-छोटे दाने निकलना एक आम त्वचा संबंधी समस्या है। कई बार ये दाने इतने छोटे होते हैं कि दूर से दिखाई नहीं देते, लेकिन त्वचा को छूने पर खुरदुरापन महसूस होता है। कुछ लोगों में इनके साथ खुजली, दर्द या लालिमा भी हो सकती है। इसके पीछे कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं इस समस्या के कारण और बचाव के तरीके Dr. Sunil Kumar Prabhu, Consultant Dermatologist and Aesthetic Physician, Aster RV Hospital, Bengaluru से।

Forehead Small Bumps: माथे पर छोटे-छोटे दाने क्यों निकलते हैं-

डॉ. सुनील कुमार प्रभु के अनुसार, माथे पर छोटे दाने निकलने का सबसे आम कारण कॉमेडोनल एक्ने (Comedonal Acne) हो सकता है। इसमें डेड स्किन सेल्स और सीबम बालों के रोमछिद्रों में जमा हो जाते हैं। पोर्स बंद होने पर त्वचा के रंग या सफेद रंग के छोटे दाने दिखाई दे सकते हैं, जिन्हें क्लोज्ड कॉमेडोन या व्हाइटहेड कहा जाता है। माथा चेहरे के T-जोन का हिस्सा है, जहां ऑयल का उत्पादन अधिक होता है। इसी वजह से यहां पोर्स बंद होने और छोटे दाने निकलने की संभावना ज्यादा रहती है।

Forehead Small Bumps: पसीना और गर्मी भी हो सकती है वजह-

गर्म और उमस भरे मौसम में माथे पर अधिक पसीना आता है। अगर पसीना लंबे समय तक त्वचा पर बना रहे, तो ऑयल और अन्य चीजों के साथ मिलकर त्वचा की समस्या बढ़ा सकता है। इसके अलावा, टोपी, हेलमेट या हेडबैंड लंबे समय तक पहनने से माथे के आसपास पसीना जमा हो सकता है और त्वचा पर रगड़ भी लग सकती है। इसलिए इनके इस्तेमाल के बाद चेहरे और माथे की त्वचा को साफ रखना जरूरी है।

बालों के प्रोडक्ट्स का रखें ध्यान-

हेयर ऑयल, हेयर सीरम, कंडीशनर और स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स भी माथे पर छोटे दानों का कारण बन सकते हैं। जब ये प्रोडक्ट्स बालों से निकलकर माथे की त्वचा के संपर्क में आते हैं, तो कुछ लोगों के पोर्स बंद हो सकते हैं। इसलिए ऐसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें कि वे माथे की त्वचा पर ज्यादा देर तक न लगे रहें।

क्या ये दाने फंगल एक्ने हो सकते हैं-

हर छोटे दाने को एक्ने समझना सही नहीं है। कुछ मामलों में यह मैलासेजिया फॉलिकुलाइटिस (Malassezia Folliculitis) हो सकता है, जिसे आमतौर पर फंगल एक्ने भी कहा जाता है। इसमें छोटे-छोटे और एक जैसे दाने दिखाई दे सकते हैं और इनमें खुजली भी हो सकती है। गर्मी, पसीने और उमस में यह समस्या बढ़ सकती है। इसका इलाज सामान्य एक्ने से अलग हो सकता है, इसलिए खुद से इलाज शुरू करने के बजाय डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर है।

ज्यादा स्किनकेयर भी बन सकता है कारण-

एक साथ कई स्किनकेयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करना या बहुत ज्यादा एक्सफोलिएशन करना भी त्वचा में जलन और छोटे दानों की समस्या पैदा कर सकता है। इसलिए त्वचा की जरूरत के अनुसार सरल स्किनकेयर रूटीन अपनाना बेहतर है। किसी नए प्रोडक्ट के इस्तेमाल के बाद अगर अचानक दाने या जलन होने लगे, तो उस प्रोडक्ट पर ध्यान देना चाहिए।

माथे के छोटे दानों से कैसे बचें-

– चेहरे को हल्के क्लींजर से साफ रखें।
– नॉन-कॉमेडोजेनिक स्किनकेयर प्रोडक्ट्स चुनें।
– माथे पर बहुत भारी क्रीम या तेल लगाने से बचें।
– ऐसे हेयर प्रोडक्ट्स से सावधान रहें जो माथे की त्वचा को चिपचिपा बनाते हैं।
– पसीना आने के बाद चेहरे को साफ रखें।
– दानों को दबाएं या बार-बार छुएं नहीं।
– सैलिसिलिक एसिड वाले प्रोडक्ट कुछ लोगों के लिए मददगार हो सकते हैं, लेकिन संवेदनशील त्वचा में सावधानी जरूरी है।

डॉक्टर से कब लें सलाह-

अगर माथे के छोटे दाने लगातार बने रहते हैं, बार-बार वापस आते हैं, उनमें खुजली या सूजन होती है या सामान्य स्किनकेयर के बावजूद सुधार नहीं होता, तो त्वचा रोग विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर है। डॉक्टर त्वचा की जांच करके यह पता लगाने में मदद कर सकते हैं कि समस्या कॉमेडोनल एक्ने, फॉलिकुलाइटिस, किसी प्रोडक्ट से हुई जलन या किसी अन्य त्वचा संबंधी स्थिति के कारण है।

यह भी पढ़े- जोधपुर में CJP कार्यक्रम में हंगामा, कार्यकर्ता से मारपीट का आरोप, ABVP-भाजयुमो के 10-11 लोग हिरासत में

जोधपुर में CJP कार्यक्रम में हंगामा, कार्यकर्ता से मारपीट का आरोप, ABVP-भाजयुमो के 10-11 लोग हिरासत में

CJP Jodhpur: जोधपुर में CJP कार्यक्रम में हंगामा, हुई मारपीट

CJP Jodhpur: राजस्थान के जोधपुर में रविवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के शिक्षा बचाओ, देश बचाओ संवाद कार्यक्रम के दौरान हंगामा हो गया। गांधी शांति प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ABVP और भाजयुमो से जुड़े कार्यकर्ताओं के पहुंचने के बाद नारेबाजी और विवाद की स्थिति बन गई। आरोप है कि कुछ लोग परिसर … Read more

केंद्र में 8 लाख से ज्यादा पद खाली, RTI में बड़ा खुलासा; रेलवे और रक्षा विभाग में सबसे ज्यादा वेकेंसी

Central Govt Vacancies:

Central Govt Vacancies: देश में एक तरफ करोड़ों युवा सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे हैं, वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार के विभागों में बड़े पैमाने पर पद खाली पड़े हैं। एक RTI के जवाब में सामने आई जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार के नागरिक विभागों में 8.23 लाख से अधिक स्वीकृत पद खाली हैं। … Read more

‘ऑपरेशन सिंदूर’ में तबाह जैश का बहावलपुर ठिकाना फिर तैयार, पाकिस्तान ने 25 करोड़ खर्च कर मिटाए हमले के निशान

 Jaish Bahawalpur Base Rebuilt:

Jaish Bahawalpur Base Rebuilt: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के बहावलपुर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का मुख्य ठिकाना ‘मरकज सुभान अल्लाह’ एक बार फिर तैयार कर लिया गया है। करीब 15 महीने पहले 7 मई 2025 को भारतीय वायुसेना की ओर से चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में इस ठिकाने को भारी नुकसान पहुंचाया गया था। … Read more

Bangladesh WTC Defeat: बांग्लादेश की हार से भारत को हुआ WTC अंक तालिका में फायदा

Bangladesh WTC Defeat:

Bangladesh WTC Defeat: बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट श्रृंखला के दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। बांग्लादेश की हार से भारतीय टीम को काफी फायदा पहुंचा है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में बांग्लादेश चौथे स्थान पर है, वहीं भारत पांचवें स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद बांग्लादेश के जीत प्रतिशत में गिरावट देखने को मिली है।

Bangladesh WTC Defeat: WTC में बांग्लादेश का जीत प्रतिशत गिरा-

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में बांग्लादेश के जीत प्रतिशत में काफी गिरावट देखने को मिली है। ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद टीम का जीत प्रतिशत 66 से गिरकर 55.56 पर आ गया है। वैसे, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अंक तालिका पर नजर डालें तो बांग्लादेश अभी भी चौथे पायदान पर है। लेकिन अगर भारत श्रीलंका के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में शानदार जीत दर्ज करता है, तो भारत बांग्लादेश को पछाड़कर चौथे पायदान पर आ जाएगा।

Bangladesh WTC Defeat: बादशाह ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर कायम-

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अपडेटेड अंक तालिका पर नजर डालें तो देखा जा सकता है कि ऑस्ट्रेलिया अभी भी पहले पायदान पर विराजमान है। ऑस्ट्रेलिया का जीत प्रतिशत 80 पर पहुंच गया है। दूसरे पायदान पर अपने ऊपर से चोकर्स का ठप्पा हटाने वाली टीम दक्षिण अफ्रीका मौजूद है। दक्षिण अफ्रीका का जीत प्रतिशत 75 है। 72.22 के जीत प्रतिशत के साथ न्यूजीलैंड तीसरे नंबर पर बनी हुई है।

क्या भारत पहुंच पाएगा चौथे पायदान पर-

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अंक तालिका पर नजर डालें तो देखा जा सकता है कि भारत पांचवें स्थान पर है। भले ही बांग्लादेश हार के बाद भी चौथे पायदान पर है, लेकिन अगर भारत श्रीलंका के खिलाफ चल रहे टेस्ट मैच में शानदार अंतर से जीत दर्ज करता है, तो भारत चौथे पायदान पर आ जाएगा।

यह भी पढ़े- सावन के अंतिम सोमवार पर मुरादाबाद में ट्रैफिक बदला, दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर जीरो ट्रैफिक व्यवस्था लागू

यशस्वी जायसवाल ने तोड़ा, पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

 Yashasvi Jaiswal Record:

Yashasvi Jaiswal Record: भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन में भारत ने 300 रनों का आंकड़ा छू लिया है। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल और कप्तान शुभमन गिल ने इस आंकड़े को छूने में अहम भूमिका निभाई है। हालांकि खराब फॉर्म से जूझ रही यशस्वी जायसवाल पहली पारी में मात्र 45 रन ही बना सके लेकिन इन 45 रनों की वजह से उन्होंने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Yashasvi Jaiswal Record: जायसवाल ने तोड़ा रोहित का रिकॉर्ड-

बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में यशस्वी जायसवाल ने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह कारनामा जायसवाल ने 57 पारियों में किया है। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में जायसवाल ने रोहित को पीछे छोड़ दिया है। सूची के अनुसार जायसवाल जी से नंबर पर है। इस स्थान पर पहले रोहित विराजमान थे। रोहित अब चौथे पायदान पर खिसक गए हैं। इस सूची में दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (वीरू) और गौतम गंभीर भी शामिल हैं।

Yashasvi Jaiswal Record: यशस्वी जायसवाल का टेस्ट करियर-

यशस्वी जायसवाल के टेस्ट करियर पर नजर डालें तो देखा जा सकता है कि यशस्वी ने मात्र 31 टेस्ट मैच खेले हैं और उन्हें 57 पारियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। 47.49 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर में यशस्वी ने 2612 रन बनाए हैं। ये 2612 रन यशस्वी ने 7 शतक और 13 अर्धशतक की मदद से बनाए हैं।

टेस्ट की 57 पारियों में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज (ओपनर)-
  • वीरेंद्र सहवाग – 2986
  • गौतम गंभीर – 2800
  • यशस्वी जायसवाल – 2612
  • रोहित शर्मा – 2586
  • सुनील गावस्कर – 2572
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन –

भारतीय प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: लाहिरु उदारा, कामिल मिसारा, पिसिंदु सूर्याबंदारा, कामिंडू मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरु कुमारा और असिथा फर्नांडो।

यह भी पढ़े- सावन के अंतिम सोमवार पर मुरादाबाद में ट्रैफिक बदला, दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर जीरो ट्रैफिक व्यवस्था लागू

सावन के अंतिम सोमवार पर मुरादाबाद में ट्रैफिक बदला, दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर जीरो ट्रैफिक व्यवस्था लागू

Zero Traffic

Zero Traffic: सावन के अंतिम सोमवार को लेकर मुरादाबाद में पुलिस-प्रशासन ने कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। रविवार सुबह 6 बजे से दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर जीरो ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर दी गई है। हाईवे की दोनों लेन सामान्य वाहनों के लिए बंद कर कांवड़ियों और उनके वाहनों … Read more

नितिन नवीन ने की 3 घंटे की बैठक, संगठन मजबूत करने पर मंथन

Nitin Navin Meeting:

Nitin Navin Meeting: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को पार्टी के सभी प्रदेश अध्यक्षों और प्रभारियों के साथ करीब तीन घंटे तक बैठक की। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने, संगठनात्मक नेटवर्क के विस्तार और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। Nitin Navin Meeting: नई टीम के साथ … Read more