Kiren Rijiju: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ‘पितृसत्ता खत्म करो’ वाले बयान पर तीखा पलटवार किया है। रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस पर हिंदू समाज को टारगेट करने का आरोप लगाया।
हिंदुओं को ही निशाना क्यों बनाया जाता?
रिजिजू ने पोस्ट में लिख कि कांग्रेस कहती है, ‘पितृसत्ता को खत्म करो।’ हमेशा सिर्फ हिंदुओं को ही निशाना क्यों बनाया जाता है? अल्पसंख्यक महिलाओं का क्या? तीन तलाक का क्या? क्या मुस्लिम लड़कियां हमारी बहनें और बेटियां नहीं हैं? अगर आप सच में महिलाओं के साथ खड़े हैं, तो हर महिला, हर समुदाय और हर समय उनके साथ खड़े रहें। केंद्रीय मंत्री ने आगे लिखा कि भारतीय बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। हमारी भारतीय बेटियां इसरो में आगे हैं, फाइटर जेट उड़ा रही हैं और ओलंपिक में मेडल जीत रही हैं। ‘लखपति दीदी’ और ‘ड्रोन दीदी’ के रूप में नारी शक्ति साफ दिखती है। भारतीय समाज को बांटने के लिए भारतीय बेटियों को कमतर न आंकें। रिजिजू का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पितृसत्ता को लेकर केंद्र सरकार और सामाजिक व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि देश में पितृसत्तात्मक सोच को खत्म करने की जरूरत है ताकि महिलाओं को बराबरी का हक मिल सके। दरअसल, राहुल गांधी ने पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान छात्राओं से बातचीत की थी।
Congress says, “Smash patriarchy.”
Why always target only Hindus?
What about minority women? What about Triple Talaq? Are Muslim girls not our sisters & betis?
If you truly stand with women, stand with every woman, every community, every time.
Our Indian betis are leading in…
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) August 24, 2026
इस दौरान उन्होंने मनुस्मृति का एक श्लोक उद्धृत किया था। राहुल गांधी ने कहा था कि इसमें महिला को बचपन में पिता, युवावस्था में पति और पति की मृत्यु के बाद पुत्रों के अधीन बताया गया है। उन्होंने इस व्यवस्था को शर्मनाक बताते हुए कहा था कि पिता, पति और बेटे के अलावा महिलाओं की अपनी अलग पहचान है। इस पर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि पार्टी का एजेंडा सिर्फ एक समुदाय को निशाना बनाना है, जबकि वह अल्पसंख्यक समाज में महिलाओं के साथ हो रहे भेदभाव पर चुप रहती है। रिजिजू ने तीन तलाक के मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा कि अगर महिला सशक्तीकरण की बात करनी है तो हर धर्म और हर समुदाय की महिलाओं के लिए करनी चाहिए, न कि चुनिंदा तरीके से।
ये भी पढ़े… ट्रंप की 50% टैरिफ धमकी का कनाडा आज देगा जवाब, कार्नी बोले- कनाडा किसी का गुलाम नहीं







