Home » राजनीति » उज़्बेकिस्तान के युवाओं का हिंदी प्रेम देख भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- बेहद खुश हूं

उज़्बेकिस्तान के युवाओं का हिंदी प्रेम देख भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- बेहद खुश हूं

PM Modi Uzbekistan:

PM Modi Uzbekistan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उज़्बेकिस्तान और किर्गिस्तान की चार दिवसीय यात्रा के लिए रवाना हुए। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उज़्बेकिस्तान के युवाओं ने हिंदी में उनका स्वागत किया। युवाओं का हिंदी प्रेम देखकर पीएम मोदी काफी खुश नजर आए। पीएम मोदी ने वीडियो शेयर करते हुए युवाओं के उत्साह की तारीफ की और कहा कि वह अपने युवा दोस्तों को इतना उत्साहित देखकर बेहद खुश हैं। उन्होंने खास तौर पर इस बात का जिक्र किया कि युवाओं ने उनका स्वागत हिंदी में किया।

PM Modi Uzbekistan: पीएम मोदी ने युवाओं के लिए क्या कहा-

प्रधानमंत्री मोदी ने X पर लिखा कि उज़्बेकिस्तान की यात्रा शुरू करने से पहले वह वहां के अपने युवा दोस्तों का उत्साह देखकर बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि वीडियो में युवाओं का उत्साह खूबसूरती से नजर आ रहा है और सबसे खास बात यह है कि उन्होंने यह संदेश हिंदी में दिया। पीएम मोदी ने युवाओं की हिंदी बोलने की तारीफ करते हुए उनके प्रयास की सराहना की।

PM Modi Uzbekistan: ताशकंद के छात्रों ने हिंदी में किया स्वागत-

पीएम मोदी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में ताशकंद के पांच छात्र नजर आए। सभी ने हिंदी में प्रधानमंत्री का स्वागत किया और उनके ताशकंद पहुंचने का इंतजार करने की बात कही। एक छात्र ने प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि वह ताशकंद के विद्यार्थी हैं और पीएम मोदी के वहां आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

‘ताशकंद की धरती आपको पुकार रही है’-

वीडियो में एक छात्रा ने हिंदी में प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि ताशकंद की धरती उनका इंतजार कर रही है। उसने पीएम मोदी से मुलाकात को लेकर उत्साह भी जाहिर किया। वहीं, एक अन्य छात्र ने बताया कि वे हिंदी भाषा सीखते हैं और भारत की संस्कृति से काफी प्रभावित हैं। उसने प्रधानमंत्री का ताशकंद में स्वागत करने की इच्छा जताई।

भारत-उज़्बेकिस्तान दोस्ती का भी किया जिक्र-

वीडियो में एक छात्र ने भारत और उज़्बेकिस्तान के रिश्तों को खास बताया। उसने कहा कि दोनों देशों की दोस्ती उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है और उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री जल्द ताशकंद पहुंचेंगे।अंत में एक छात्रा ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ताशकंद पहुंचने का इंतजार करने की बात कही।

चार दिवसीय दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उज़्बेकिस्तान और किर्गिस्तान के चार दिवसीय दौरे के लिए रवाना हुए हैं। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के साथ भारत के संबंधों को और मजबूत करने से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है

यह भी पढ़े- जंतर-मंतर पर आजम खान के समर्थन में प्रदर्शन, 30 अगस्त को जुटेंगे समर्थक