Home » उत्तर प्रदेश » जब अखिलेश पैंट नहीं पहनते थे, मैं मुलायम के साथ बैठता था, पूर्व मंत्री नारद राय का सपा पर बड़ा हमला

जब अखिलेश पैंट नहीं पहनते थे, मैं मुलायम के साथ बैठता था, पूर्व मंत्री नारद राय का सपा पर बड़ा हमला

UP POLITICS: जब अखिलेश पैंट नहीं पहनते, पूर्व मंत्री नारद राय का हमला

UP POLITICS: कभी समाजवादी पार्टी में मंत्री रहे और मुलायम सिंह यादव के करीबी नेताओं में गिने जाने वाले नारद राय अब भारतीय जनता पार्टी में हैं। बीजेपी में शामिल होने के बाद नारद राय लगातार समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमलावर हैं। अब उन्होंने सपा और कांग्रेस के बीच मौजूदा राजनीतिक समीकरण को लेकर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव की नेतृत्व क्षमता पर भी सवाल उठाए हैं। नारद राय ने कहा कि जिस कांग्रेस के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने दशकों तक राजनीति की, आज वही पार्टी सपा के साथ खड़ी नजर आ रही है।

‘मुलायम सिंह कहते थे- कांग्रेस देश की दुश्मन पार्टी है’

नारद राय ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने करीब 45 साल तक कांग्रेस के खिलाफ राजनीति की। उन्होंने दावा किया कि मुलायम सिंह यादव कांग्रेस को लेकर बेहद सख्त रुख रखते थे और कहते थे कि कांग्रेस देश की दुश्मन पार्टी है। राय ने कहा कि आज जिस तरह सपा और कांग्रेस साथ हैं, उस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस के खिलाफ समाजवादी पार्टी लंबे समय तक लड़ती रही, आज वही सपा कांग्रेस की पिछलग्गू बन गई है।

UP POLITICS: ‘संघर्ष से होता है राजनीतिक परिवर्तन’

पूर्व मंत्री ने कहा कि विपक्ष में रहते हुए भी राजनीतिक दलों और नेताओं ने आंदोलनों के जरिए सरकारों के खिलाफ संघर्ष किया है। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन, इंदिरा गांधी के दौर के कानूनों के विरोध और राजीव गांधी सरकार के खिलाफ हुए राजनीतिक संघर्ष का उदाहरण देते हुए कहा कि बड़े राजनीतिक परिवर्तन संघर्ष के माध्यम से हुए हैं।

अखिलेश यादव की नेतृत्व क्षमता पर उठाए सवाल

नारद राय ने कहा कि उन्होंने अखिलेश यादव से कई बार कहा है कि उनमें संघर्ष करने की क्षमता नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी राजनीतिक दल के शीर्ष नेतृत्व को छोटे दलों या नेताओं की कथित आपत्तिजनक गतिविधियों को भी गंभीरता से सुनना चाहिए। राय ने दावा किया कि यदि अखिलेश यादव का यही रवैया रहा तो 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की स्थिति बहुजन समाज पार्टी जैसी हो सकती है और पार्टी शून्य पर पहुंच सकती है।

UP POLITICS: जब अखिलेश पैंट नहीं पहनते थे, तब….

नारद राय ने अखिलेश यादव के राजनीतिक अनुभव पर भी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “जब अखिलेश यादव ठीक से पैंट नहीं पहनते थे, तब मैं उनके पिता के बगल में बैठकर राजनीति करता था।” उन्होंने किसी नेता या कार्यकर्ता का वीडियो जारी किए जाने को लेकर भी सवाल उठाया और इसे गंभीर विषय बताया। राय ने कहा कि इस पूरे मामले का जवाब जनता के बीच जा चुका है और अखिलेश यादव को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि 2027 के चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।

 

ये भी पढ़ें…छात्रों पर दर्ज FIR रद्द, सुप्रीम कोर्ट ने Article 142 का किया इस्तेमाल