Home » मनोरंजन » हनुमान अंश के बाद एक और लो बजट फिल्म का जलवा, 2000 करोड़ पार कमाई से बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे

हनुमान अंश के बाद एक और लो बजट फिल्म का जलवा, 2000 करोड़ पार कमाई से बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे

चाइनीज फिल्म डियर यू की बंपर कमाई

Low Budget Films: कम बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि किसी फिल्म की सफलता सिर्फ उसके बजट पर निर्भर नहीं करती। अगर कहानी दमदार हो और दर्शकों को पसंद आए, तो फिल्म बड़े बजट वाली फिल्मों को भी कड़ी टक्कर दे सकती है। करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ अब तक बॉक्स ऑफिस पर 54 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है।लेकिन ‘हनुमान अंश’ की चर्चा अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि दुनियाभर में एक और कम बजट की फिल्म ने कमाई के मामले में बड़ा रिकॉर्ड बना दिया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। आखिर कौन-सी है यह फिल्म और क्यों दुनियाभर में इसकी चर्चा हो रही है? आइए जानते हैं।

‘हनुमान अंश’ के बाद इस फिल्म ने मचाई धूम

यहां जिस फिल्म की बात हो रही है, उसका नाम ‘डियर यू’ (Dear You) है। यह चीन की फिल्म है, जिसे होंगचुन लैन ने निर्देशित किया है। फिल्म अप्रैल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।’डियर यू’ को करीब 14 मिलियन डॉलर यानी लगभग 132 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था। हालांकि, रिलीज के बाद फिल्म ने जिस तरह का प्रदर्शन किया, उसने सभी को हैरान कर दिया। यह फिल्म 2026 की सबसे बड़ी सरप्राइज फिल्मों में शामिल हो गई है। इसकी कहानी को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है।30 अप्रैल 2026 को चीन में रिलीज हुई ‘डियर यू’ ने वहां बॉक्स ऑफिस पर करीब 300 मिलियन डॉलर यानी 2,849.02 करोड़ रुपये की कमाई की है। कम बजट में बनी यह फिल्म अब 4 सितंबर को नॉर्थ अमेरिका में रिलीज होने जा रही है।चाइनीज भाषा में ‘डियर यू’ का मतलब ‘लव लेटर फॉर ग्रैंड मां’ बताया गया है। साउथ एशिया में भी फिल्म को दर्शकों से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

Low Budget Films: क्या है ‘डियर यू’ की कहानी?

‘डियर यू’ की कहानी ताइक्ववो कम्यूनिटी पर आधारित है। फिल्म में एक ऐसे पोते की कहानी दिखाई गई है, जो लंबे समय से कर्ज में डूबा हुआ है। आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा यह शख्स अपने ग्रैंड फादर यानी दादा को ढूंढने के लिए थाइलैंड जाता है।उसका मानना है कि उसके दादा परिवार को छोड़कर चले गए हैं। उसे उम्मीद होती है कि शायद उसके दादा ही उसकी आर्थिक परेशानियों से बाहर निकलने में मदद कर सकते हैं।लेकिन जैसे-जैसे उसकी तलाश आगे बढ़ती है, यह सफर सिर्फ पैसों तक सीमित नहीं रहता। धीरे-धीरे उसे एहसास होता है कि इस यात्रा की अहमियत आर्थिक मदद से कहीं ज्यादा है।

Low Budget Films: चाइनीज फिल्म डियर यू की बंपर कमाई
चाइनीज फिल्म डियर यू की बंपर कमाई
चिट्ठियों से खुलता है परिवार का अतीत

फिल्म की कहानी में कियाओपी भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कियाओपी उन चिट्ठियों को कहा जाता है, जो विदेशों में बसे चीन के लोग अपने परिवारों को लिखा करते थे। इन चिट्ठियों के साथ अक्सर पैसे भी भेजे जाते थे।इन्हीं चिट्ठियों के जरिए फिल्म का मुख्य किरदार अपने परिवार के पुराने इतिहास को समझने की कोशिश करता है। इस दौरान उसे अपने दादा-दादी के रिश्ते से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती हैं।

Low Budget Films: अमेरिका में बढ़ रहा चाइनीज फिल्मों का कारोबार

चाइनीज फिल्मों की लोकप्रियता अब सिर्फ चीन या आसपास के क्षेत्रों तक सीमित नहीं रह गई है। इन फिल्मों को धीरे-धीरे दुनियाभर के दर्शकों से भी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।चाइना नेशनल फिल्म एडमिनिस्ट्रेशन के ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, 20 अक्टूबर 2025 तक चीन की फिल्मों ने 46 देशों और क्षेत्रों में बॉक्स ऑफिस पर 140 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई की थी। इसी दौरान चीन में रिलीज हुई 20 फिल्मों में से 15 फिल्मों को विदेशी बॉक्स ऑफिस पर जगह मिली थी।

2025 में नॉर्थ अमेरिका में भी बढ़ी कमाई

साल 2025 में नॉर्थ अमेरिका में करीब 54 चाइनीज फिल्में रिलीज हुई थीं। इन फिल्मों ने मिलकर लगभग 38.44 मिलियन डॉलर का कारोबार किया।खास बात यह रही कि यह कमाई 2024 के मुकाबले 154 प्रतिशत ज्यादा थी। इससे साफ संकेत मिलता है कि चाइनीज फिल्मों की पहुंच अब धीरे-धीरे क्षेत्रीय बाजार से निकलकर ग्लोबल दर्शकों तक बढ़ रही है।’हनुमान अंश’ और ‘डियर यू’ जैसी फिल्मों की सफलता यह दिखाती है कि बड़े बजट और महंगे स्टारकास्ट के बजाय मजबूत कहानी और दर्शकों से जुड़ने वाली भावनाएं भी फिल्म को बड़ी सफलता दिला सकती हैं।

ये भी पढ़ें…चीन का ‘मिडिल ईस्ट मिशन’ तेज! जिनपिंग-मिस्र की बढ़ती दोस्ती से अमेरिका की क्यों बढ़ी टेंशन?