Home » राष्ट्रीय » SRCC के शताब्दी समारोह में बोले PM मोदी, ‘हर क्षेत्र में मचाई धूम’

SRCC के शताब्दी समारोह में बोले PM मोदी, ‘हर क्षेत्र में मचाई धूम’

PM Modi SRCC:

PM Modi SRCC: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने के लिए पीएम मोदी ने मेट्रो से सफर किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों और महिलाओं से बातचीत की और उनके साथ हंसी-मजाक करते भी नजर आए। SRCC पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर शताब्दी समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र और शिक्षक मौजूद रहे।

PM Modi SRCC: SRCC के फाउंडर को दी श्रद्धांजलि-

पीएम मोदी ने कॉलेज के फाउंडर सर श्री राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कॉलेज के चेयरमैन अजय एस. श्रीराम ने प्रधानमंत्री का औपचारिक स्वागत किया। शताब्दी समारोह के दौरान 100 रुपये का स्मारक सिक्का भी जारी किया गया। सिक्के पर SRCC की इमारत का डिजाइन उकेरा गया है।

PM Modi SRCC: ‘SRCC कह देना ही काफी होता है’-

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में जब कोई पूछता है कि आप किस कॉलेज से हैं, तो सिर्फ SRCC कह देना ही काफी होता है। उन्होंने कहा, “धुरंधर भले न हों, लेकिन SRCC के लोगों ने हर क्षेत्र में धूम मचाई है।” पीएम मोदी ने शताब्दी समारोह को कॉलेज के साथ-साथ देश के शिक्षा क्षेत्र के लिए भी ऐतिहासिक अवसर बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि SRCC से जुड़ी कई पीढ़ियां इस खास मौके पर एक साथ आई हैं। उन्होंने कॉलेज के शताब्दी समारोह पर छात्रों, शिक्षकों और पूर्व छात्रों को बधाई दी।

2013 के भाषण का भी किया जिक्र-

पीएम मोदी ने अपने 2013 में SRCC में दिए भाषण का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में उस भाषण की काफी चर्चा हुई है। लोगों ने उसे याद किया, दोबारा सुना और पढ़ा। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी के लोगों ने भी शायद उस भाषण को दोबारा देखा होगा। पीएम मोदी ने कहा कि एक तरह से वह भाषण एक लहर पैदा करने वाला था।

आतंकवाद और नक्सलवाद पर भी बोले पीएम मोदी-

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में आतंकवाद और देश की सुरक्षा नीति का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज आतंकवाद फैलाने वाले बैकफुट पर हैं। पीएम मोदी ने कहा कि अगर पाकिस्तान कोई गलत हरकत करता है, तो भारत की सेना उनके इलाके में घुसकर हमला करती है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर से लेकर नॉर्थ-ईस्ट तक शांति बढ़ने का दावा किया। उन्होंने कहा कि माओवादी आतंकवाद और नक्सलवाद की कमर टूट चुकी है। पीएम मोदी के मुताबिक, जो दुनिया पहले भारत की नीति में सुस्ती को लेकर चिंतित रहती थी, वही आज भारत की नीति में सक्रियता की चर्चा कर रही है

यह भी पढ़े- IND vs PAK: भारतीय टीम ने “No Handshake” प्रथा को रखा कायम