Teacher Honor Ceremony: शिक्षक दिवस के अवसर पर श्री कल्याण सिंह हेबिटेट सेंटर, अलीगढ़ में जनपद स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद के लगभग 200 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
Teacher Honor Ceremony: शिक्षक के सम्मान से समाज होता है सशक्त-
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय राजस्व राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर ने कहा कि आज हमारे स्कूल पहले से बेहतर हुए हैं। सरकार शिक्षकों का पुराना सम्मान वापस दिलाने का कार्य कर रही है, क्योंकि शिक्षक के सम्मान से समाज सशक्त होता है।
Teacher Honor Ceremony: छात्रों को शिक्षा के साथ संस्कार देना जरूरी-
विशिष्ट अतिथि एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह ‘गुरुजी’ ने कहा कि शिक्षकों द्वारा सिखाए गए बच्चे ही कल के भावी नागरिक बनते हैं। छात्रों को केवल शिक्षित करना ही नहीं, बल्कि तकनीकी के इस दौर में उन्हें संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना भी जरूरी है। यही सरकार की मंशा है।
शिक्षा व्यवस्था में लगातार हो रहा सुधार-
विशिष्ट अतिथि एमएलसी ऋषिपाल सिंह ने अपने प्राथमिक शिक्षकों को याद करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि यदि मैकाले ने हमारी शिक्षा व्यवस्था को अंग्रेजियत में न ढाला होता तो हम पहले भी विश्व गुरु थे। अब मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था में लगातार सुधार किया जा रहा है और शिक्षकों के सम्मान को बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
शिक्षकों के सहयोग के लिए सदैव तत्पर: विजय सिंह-
जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए कहा कि वह सदैव शिक्षकों के साथ हैं। जब भी शिक्षकों को आवश्यकता होगी, वह सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।
कई गणमान्य लोग रहे मौजूद-
कार्यक्रम में एमएलसी एवं एएमयू के पूर्व कुलपति तारिक मंसूर, भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष प्रवीण राज सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले 200 शिक्षक सम्मानित-
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र सिंह, एडी बेसिक डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय एवं बीएसए आलोक सिंह ने जनपद में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लगभग 200 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री के राज्य अध्यापक पुरस्कार कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण-
कार्यक्रम के दौरान गोरखपुर स्थित योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह से मुख्यमंत्री द्वारा राज्य अध्यापक पुरस्कार प्रदान किए जाने के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया।
अलीगढ़ के अमर सिंह को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार-
कार्यक्रम का संचालन करते हुए एसआरजी संजीव शर्मा ने बताया कि इस वर्ष प्रदेश के कुल 61 जनपदों के परिषदीय शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। जनपद अलीगढ़ से ब्लॉक अतरौली के कंपोजिट स्कूल बाहरवद में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत अमर सिंह को राज्य अध्यापक पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है।
सहयोगियों का जताया आभार-
कार्यक्रम के अंत में बीएसए आलोक सिंह ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं सहयोगियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला समन्वयक अवनीश कुमार, मनोज शर्मा, राधिका, सत्येंद्र दीक्षित, एसआरजी संजीव शर्मा, अनिल राघव, अनुज कुमारी, पीटीआई सतीश सिंह, तन्मय, विवेक कुमार, प्रज्ञ वीर सिंह, अनुराग, एआरपी विजय प्रकाश, अशोक कुमार, निपुण सेल से आयुषी एवं मो. फैजान तथा जय चोरड़िया ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
यह भी पढ़े- IND vs PAK: पाकिस्तान 55 रन पर ऑलआउट, भारत को जीत के लिए 56 रन का लक्ष्य








