Home » स्पोर्ट्स » 250 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए ईशान किशन, जानें क्यों छोड़ा मैदान

250 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए ईशान किशन, जानें क्यों छोड़ा मैदान

Ishan Kishan 250 Runs:

Ishan Kishan 250 Runs: दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा है। ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेले जा रहे मुकाबले में ईशान ने 250 रनों की बेहतरीन पारी खेली। खास बात यह रही कि वह आउट नहीं हुए और उन्हें कोई चोट भी नहीं लगी, फिर भी 250 रन के स्कोर पर मैदान से बाहर चले गए।

Ishan Kishan 250 Runs: 250 रन के बाद क्यों छोड़ा मैदान-

ईशान किशन ने 250 रन पूरे करने के बाद मैदान छोड़ने का फैसला चेन्नई की तेज गर्मी के कारण किया। बल्लेबाजी के दौरान उन्हें काफी पसीना आया और 250 रन के स्कोर तक पहुंचने के बाद उन्हें चक्कर भी महसूस हुआ। ईसके बाद तुरंत फिजियो मैदान पर पहुंचे। स्थिति को देखते हुए ईशान ने आगे बल्लेबाजी नहीं करने का फैसला किया और वह रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए।

Ishan Kishan 250 Runs: 301 गेंदों में बनाए 250 रन-

ईशान ने अपनी पारी के दौरान शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 71 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जबकि 118 गेंदों में शतक जड़ा। इसके बाद 204 गेंदों में 150 रन और 270 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया। ईशान ने 300 गेंदों में 250 रन पूरे किए और इसके बाद मैदान छोड़ दिया। उन्होंने कुल 301 गेंदों में 250 रन बनाए, जिसमें 27 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 83.06 का रहा।

भारतीय टेस्ट टीम में वापसी का दावा-

ईशान किशन की इस पारी ने भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की उनकी दावेदारी को भी मजबूत किया है। लंबे समय बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में बड़ी पारी खेलकर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

ईस्ट जोन ने बनाए 646 रन-

मैच की बात करें तो 143 ओवर का खेल खत्म होने तक ईस्ट जोन ने 6 विकेट के नुकसान पर 646 रन बना लिए हैं। ईशान के अलावा कुमार कुशाग्र ने 132 गेंदों में 101 रन बनाए। शिखर मोहन ने 120 गेंदों में 85 रन और अभिमन्यु ईश्वरन ने 86 गेंदों में 72 रन की पारी खेली। वहीं वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंदों में 44 रन बनाए।

साउथ जोन के गेंदबाज रहे बेअसर-

साउथ जोन के गेंदबाज ईस्ट जोन के बल्लेबाजों पर ज्यादा दबाव नहीं बना सके। त्रिपुरना विजय ने 15 ओवर में 58 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि चामा वी मिलिंद ने 18 ओवर में 81 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। मोहम्मद सिराज भी प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। उन्होंने 22 ओवर में 122 रन खर्च किए, लेकिन उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला

यह भी पढ़े- क्या बंगाल में बैन होगा मांस-मछली? बाबा बागेश्वर के बयान से छिड़ी नई बहस