AFG Tri-Nation Series: क्रिकेट की दुनिया में नाम कमा रही टीम अफगानिस्तान आए दिन चर्चाओं में रहती है। 2023 के विश्व कप में भी अफगानिस्तान ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था, जिसके बाद उन्हें कई बड़ी टीमों के साथ खेलने का मौका मिला। अब अफगानिस्तान एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने जा रहा है। जानकारी के अनुसार, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) एक बड़े मल्टी-फॉर्मेट कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मल्टी-फॉर्मेट सीरीज में ODI Tri-Series भी शामिल है। इस मल्टी-फॉर्मेट कार्यक्रम में अफगानिस्तान, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे की मेजबानी करेगा।
इसमें बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच एक टेस्ट मैच खेला जाएगा। वहीं, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच वनडे ट्राई-सीरीज खेली जाएगी। इसके अलावा, अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। ट्राई-नेशन सीरीज और अन्य सीरीज की मेजबानी करना अफगानिस्तान के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
AFG Tri-Nation Series: कब से शुरू होगा यह रोमांचक टूर्नामेंट-
ट्राई-नेशन सीरीज की मेजबानी करना अफगानिस्तान के लिए बड़ी उपलब्धि है। ODI Tri-Series में अफगानिस्तान, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे की टीमें हिस्सा लेंगी। अफगानिस्तान, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच ODI Tri-Series की शुरुआत 17 अक्टूबर 2026 से होगी। यह ODI Tri-Series यूएई में खेली जाएगी।
AFG Tri-Nation Series: यूएई दौरे का पूरा शेड्यूल-
सिंगल टेस्ट मैच
9-13 अक्टूबर: अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश
वनडे ट्राई-नेशन सीरीज
17 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे
19 अक्टूबर: अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे
21 अक्टूबर: अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश
23 अक्टूबर: फाइनल
अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे T20 सीरीज
27 अक्टूबर: पहला T20 अंतरराष्ट्रीय मैच
29 अक्टूबर: दूसरा T20 अंतरराष्ट्रीय मैच
1 नवंबर: तीसरा T20 अंतरराष्ट्रीय मैच
अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे टेस्ट सीरीज
5-9 नवंबर: पहला टेस्ट
13-17 नवंबर: दूसरा टेस्ट
तीनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI-
अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग XI-
रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, एएम गजनफर, नंगयाल खारोटी, फजलहक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई।
जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग XI-
क्रेग एर्विन, बेन करन, ब्रायन बेनेट, वेस्ली मधेवेरे, सिकंदर रजा, क्लाइव मदांडे, रयान बर्ल, ब्रैड इवांस, रिचर्ड नगारावा, ब्लेसिंग मुजरबानी, न्यूमैन न्यामहुरी।
बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग XI-
तंजिद हसन, मोहम्मद नईम, सैफ हसन, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हृदोय, मेहदी हसन मिराज, जकर अली, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजिम हसन साकिब।
यह भी पढ़े- DM मेधा रूपम और पुलिस अधिकारियों की सैलरी से कैसे वसूला जाएगा 5 लाख का मुआवजा? समझे नियम








