Home » अंतर्राष्ट्रीय » PM मोदी के आमंत्रण पर 7 साल बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग, BRICS सम्मेलन में होंगे शामिल

PM मोदी के आमंत्रण पर 7 साल बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग, BRICS सम्मेलन में होंगे शामिल

Xi Jinping India Visit:

Xi Jinping India Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत दौरे पर आएंगे। वह BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए 12 और 13 सितंबर को भारत में रहेंगे। चीन के विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर उनके दौरे की जानकारी साझा की है। इस घोषणा के बाद दोनों देशों के कूटनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

Xi Jinping India Visit: BRICS सम्मेलन में व्यक्तिगत रूप से शामिल होंगे शी जिनपिंग-

चीनी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति शी जिनपिंग BRICS सम्मेलन की बैठकों में व्यक्तिगत रूप से हिस्सा लेंगे। भारत की मेजबानी में होने वाले इस सम्मेलन में सदस्य देशों के शीर्ष नेता शामिल होंगे। सम्मेलन के दौरान वैश्विक अर्थव्यवस्था, व्यापार और आपसी सहयोग से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। ऐसे में शी जिनपिंग के भारत दौरे को कूटनीतिक लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Xi Jinping India Visit: 2019 में हुआ था शी जिनपिंग का आखिरी भारत दौरा-

शी जिनपिंग करीब 7 साल के लंबे अंतराल के बाद भारत आ रहे हैं। इससे पहले उन्होंने अक्टूबर 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अनौपचारिक बैठक के लिए भारत का दौरा किया था। शी जिनपिंग ने 11 और 12 अक्टूबर 2019 को भारत का दौरा किया था। उस दौरान चीनी राष्ट्रपति के साथ करीब 200 अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया था। दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर विस्तृत बातचीत हुई थी। अब लंबे अंतराल के बाद होने वाले शी जिनपिंग के इस भारत दौरे पर दोनों देशों के संबंधों और आगामी कूटनीतिक बातचीत को लेकर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं

यह भी पढ़े- कर्नाटक में ‘वंदे मातरम’ पर कांग्रेस सरकार का आदेश, राजकीय कार्यक्रमों में गाए जाएंगे सिर्फ 2 पद