Home » स्पोर्ट्स » IND vs AFG: ईशान किशन के पास एमएस धोनी को पछाड़ने का मौका, 10 रन बनाते ही निकल जाएंगे आगे

IND vs AFG: ईशान किशन के पास एमएस धोनी को पछाड़ने का मौका, 10 रन बनाते ही निकल जाएंगे आगे

Ishan Kishan:

Ishan Kishan: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा। इस मैच पर भारतीय क्रिकेट फैंस की नजरें टिकी हुई हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम में कई स्टार खिलाड़ी नजर आएंगे। वहीं, ईशान किशन के पास पहले टी-20 मैच में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है। वह सिर्फ 10 रन बनाते ही एमएस धोनी को पीछे छोड़ सकते हैं।

Ishan Kishan: एमएस धोनी को पीछे छोड़ने का मौका-

ईशान किशन भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में एमएस धोनी को पीछे छोड़ने से सिर्फ 10 रन दूर हैं। फिलहाल ईशान किशन इस लिस्ट में 10वें नंबर पर हैं, जबकि एमएस धोनी 9वें स्थान पर मौजूद हैं। एमएस धोनी ने भारत के लिए 98 टी-20 इंटरनेशनल मैचों की 85 पारियों में 37.60 की औसत से 1617 रन बनाए हैं। वहीं, ईशान किशन ने अब तक 55 मैचों की 55 पारियों में 29.77 की औसत से 1608 रन बनाए हैं। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ ईशान 10 रन बनाते ही धोनी से आगे निकल जाएंगे।

Ishan Kishan: भारत के लिए सबसे ज्यादा टी-20I रन बनाने वाले खिलाड़ी-

भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने 159 मैचों की 151 पारियों में 32.05 की औसत से 4231 रन बनाए हैं। विराट कोहली 4188 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 125 मैचों में 48.69 की औसत से ये रन बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव 113 मैचों में 36.35 की औसत से 3272 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं। हार्दिक पांड्या 138 मैचों में 28.24 की औसत से 2288 रन बनाकर चौथे नंबर पर हैं। वहीं, केएल राहुल 72 मैचों की 68 पारियों में 37.75 की औसत से 2265 रन बनाकर पांचवें स्थान पर हैं।

ईशान किशन की शानदार कप्तानी-

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद ईशान किशन को भारतीय टीम से दूर होना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने झारखंड की कप्तानी करते हुए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब भी जीता। इसके बाद टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले उन्हें टीम इंडिया में चुना गया। वह लगातार भारतीय टी-20 टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने ईस्ट जोन को अपनी कप्तानी में दलीप ट्रॉफी भी जिताई और 12 साल बाद टीम को चैंपियन बनाया। ईशान किशन लगातार अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अब अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी-20 मैच में उनके पास एमएस धोनी का बड़ा रिकॉर्ड पीछे छोड़ने का शानदार मौका है

यह भी पढ़े- सीएम योगी के निकाली विपक्ष के हर हमले की काट, क्या है 2027 की रणनीति?