Delhi construction workers: दिल्ली के पंजीकृत भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिकों और उनके आश्रित परिवारों के लिए बड़ी राहत की खबर है। उपराज्यपाल सरदार टीएस संधू ने दिल्ली बिल्डिंग वर्कर्स हेल्थ स्कीम को मंजूरी दे दी है। इस योजना से 2.7 लाख से अधिक पंजीकृत कंस्ट्रक्शन वर्कर्स और उनके परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिलेगा।
Delhi construction workers: हर श्रमिक को सालाना 2 लाख रुपये तक का इलाज-
योजना के तहत प्रत्येक पात्र लाभार्थी को हर साल 2 लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा मिलेगी। वहीं, एक परिवार के लिए सालाना स्वास्थ्य कवर की अधिकतम सीमा 10 लाख रुपये तय की गई है। इस योजना का उद्देश्य निर्माण श्रमिकों और उनके आश्रित परिवारों को इलाज के दौरान होने वाले खर्च की आर्थिक चिंता से राहत देना है।
Delhi construction workers: परिवार के लिए 10 लाख रुपये की समग्र सीमा-
दिल्ली बिल्डिंग वर्कर्स हेल्थ स्कीम में व्यक्तिगत और पारिवारिक स्वास्थ्य कवर की अलग-अलग सीमा निर्धारित की गई है। प्रत्येक लाभार्थी के लिए सालाना 2 लाख रुपये तक का इलाज उपलब्ध होगा, जबकि पूरे परिवार के लिए यह सीमा 10 लाख रुपये सालाना होगी।
योजना का लाभ केवल दिल्ली में पंजीकृत भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिकों और उनके आश्रित परिवारों को मिलेगा।
कैशलेस इलाज की मिलेगी सुविधा-
इस योजना की सबसे बड़ी खासियत कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा है। पात्र कंस्ट्रक्शन वर्कर्स और उनके परिवार इलाज के लिए इस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत कैशलेस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।इससे इलाज के समय तत्काल पैसे की व्यवस्था करने की परेशानी कम होगी और श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा मिल सकेगी।
मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल से भी मिल चुकी है मंजूरी-
दिल्ली बिल्डिंग वर्कर्स हेल्थ स्कीम को उपराज्यपाल की मंजूरी मिलने से पहले मुख्यमंत्री और दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल से भी स्वीकृति मिल चुकी थी। अब योजना को अंतिम मंजूरी मिलने के बाद दिल्ली के 2.7 लाख से अधिक पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके आश्रित परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिलने का रास्ता साफ हो गया है।








