Home » स्पोर्ट्स » ENG vs PAK: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को किया टेस्ट सीरीज में 3-0 से वाइटवॉश

ENG vs PAK: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को किया टेस्ट सीरीज में 3-0 से वाइटवॉश

ENG vs PAK:

ENG vs PAK: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड ने तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में पाकिस्तान को 3-0 से वाइटवॉश कर दिया है। तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान टीम ने पहले दो टेस्ट मैचों में मिली हार के बाद कई बदलाव किए थे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने युवा खिलाड़ियों जैसे मोहम्मद गाजी गौरी, मोहम्मद इमरान और रजाउल्लाह को मौका दिया था। पर इतने बदलावों के बावजूद पाकिस्तान तीसरे टेस्ट मैच में अपनी लाज नहीं रख पाया और 3-0 से इंग्लैंड के सामने सीरीज में वाइटवॉश हो गया।

ENG vs PAK: जो रूट ने तोड़ा क्रिकेट के भगवान का रिकॉर्ड-

कप्तान जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज करके मुंहतोड़ जवाब दिया है। इसके अलावा कप्तान जो रूट ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारतीय बल्लेबाज सचिन रमेश तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। तीसरे टेस्ट में जब इंग्लैंड की टीम 2 रन पर 2 विकेट की मुश्किल स्थिति में आ गई थी, तब जो रूट ने अपनी टीम के लिए अहम किरदार निभाया। उन्होंने नाबाद 62 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इस 62 रनों की पारी के बदौलत रूट ने 69वां अर्धशतक जड़कर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन रमेश तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में 68 अर्धशतक लगाए हैं। अपनी 62 रनों की अर्धशतकीय पारी की मदद से रूट सचिन तेंदुलकर से आगे निकल गए हैं।

ENG vs PAK: रूट ने जड़ा 69वां अर्धशतक-

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज-

1. जो रूट (इंग्लैंड) — 69 अर्धशतक
2. सचिन तेंदुलकर (भारत) — 68 अर्धशतक
3. शिवनारायण चंद्रपॉल (वेस्टइंडीज) — 66 अर्धशतक
4. एलन बॉर्डर (ऑस्ट्रेलिया) — 63 अर्धशतक
5. राहुल द्रविड़ (भारत) — 63 अर्धशतक
6. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) — 62 अर्धशतक
7. जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) — 61 अर्धशतक
8. एलिस्टर कुक (इंग्लैंड) — 57 अर्धशतक
9. कुमार संगकारा (श्रीलंका) — 52 अर्धशतक
10. एलन लैम्ब / यूनिस खान सहित अन्य खिलाड़ी — 51–52 अर्धशतक

यह भी पढ़े- BRICS Pahalgam Attack: आतंकवाद पर BRICS का वार, पहलगाम हमले की भी की निंदा