EXPLAINER: विनोद साहनी हत्याकांड की पूरी कहानी, कौन थे, हत्या की वजह और पुलिस ने क्या किया?

Vinod Sahani: उत्तर प्रदेश के गोंडा में बर्तन कारोबारी विनोद कुमार साहनी की मौत के बाद मामला लगातार चर्चा में है। 45 वर्षीय विनोद पर दुकान बंद करके घर लौटते समय हमला किया गया था। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के केजीएमयू ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना के … Read more

‘तब मैं अविवाहित थी…’, मायावती ने बताया क्यों लिया था भाई का सहारा

Mayawati brother statement:

Mayawati brother statement: बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने शनिवार को पार्टी संगठन को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब बसपा में भतीजों को कोई पद नहीं दिया जाएगा। हालांकि, उन्होंने अपनी भतीजी दीपिका आनंद को भविष्य में पार्टी में जिम्मेदारी मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि यह … Read more

BRICS terrorism condemnation: आतंकवाद पर BRICS का वार, पहलगाम आतंकी हमले की भी की गई निंदा

BRICS terrorism condemnation:

BRICS terrorism condemnation: नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वां BRICS शिखर सम्मेलन जारी है। सम्मेलन में कई देशों के नेता शामिल हो रहे हैं। शनिवार को BRICS देशों ने हर तरह के आतंकवाद की कड़ी निंदा की। घोषणापत्र में साफ कहा गया कि आतंकवाद को उसके मकसद, जगह या उसे अंजाम देने वाले के … Read more

एशिया कप 2027 के लिए नेपाल ने किया क्वालीफाई, फाइनल में UAE को 44 रन से हराया

Nepal Asia Cup 2027:

Nepal Asia Cup 2027: नेपाल क्रिकेट टीम ने 2027 एशिया कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। नेपाल ने एसीसी मेंस प्रीमियर कप के फाइनल मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को 44 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ नेपाल ने 2027 वनडे एशिया कप में अपनी जगह पक्की कर ली है। कुआलालंपुर में खेले गए खिताबी मुकाबले में नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 313 रन बनाए। जवाब में UAE की टीम 49.1 ओवर में 269 रन पर ऑलआउट हो गई। नेपाल की जीत के हीरो आसिफ शेख रहे, जिन्होंने शानदार शतक जड़ते हुए 102 रन की पारी खेली।

Nepal Asia Cup 2027: आसिफ शेख ने जड़ा शानदार शतक-

कुआलालंपुर के बयूमास ओवल में खेले गए फाइनल में नेपाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पारी की शुरुआत करने उतरे आसिफ शेख और अर्जुन कुमाल ने पहले विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। अर्जुन कुमाल 63 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद आसिफ शेख ने कप्तान रोहित पौडेल के साथ तीसरे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी की। आसिफ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 106 गेंदों पर 102 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए। यह वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में आसिफ शेख का दूसरा शतक है। नेपाल ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 313 रन बनाए, जो UAE के खिलाफ वनडे में उसका सबसे बड़ा स्कोर है।

Nepal Asia Cup 2027: करण केसी ने झटके 3 विकेट-

314 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी UAE की टीम को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन लगातार विकेट गिरने के कारण टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। स्टार बल्लेबाज राहुल चोपड़ा ने नाबाद 100 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। राहुल चोपड़ा के अलावा तनिस सूरी ने 42 रन और कप्तान हरप्रीत भाटिया ने 33 रन बनाए। UAE की पूरी टीम 49.1 ओवर में 269 रन पर ऑलआउट हो गई। नेपाल की ओर से करण केसी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए। ललित राजबंशी ने 2 विकेट लिए, जबकि संदीप लामिछाने, रोहित पौडेल, गुलसन झा, बशीर अहमद और दीपेंद्र सिंह ऐरी को 1-1 विकेट मिला।

नेपाल ने 2027 एशिया कप में बनाई जगह-

UAE के खिलाफ जीत के साथ नेपाल ने 2027 वनडे एशिया कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) द्वारा आयोजित मेंस प्रीमियर कप के विजेता को एशिया कप में जगह मिलती है। 2023 में भी नेपाल ने UAE को फाइनल में 7 विकेट से हराकर पहली बार एसीसी मेंस प्रीमियर कप का खिताब जीता था और एशिया कप के लिए क्वालीफाई किया था। नेपाल के क्वालीफाई करने के बाद 2027 वनडे एशिया कप के लिए 6 टीमें पक्की हो गई हैं। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश पहले ही टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। 2027 एशिया कप बांग्लादेश की मेजबानी में 18 जून से 4 जुलाई के बीच खेला जाएगा।

2027 वनडे एशिया कप की 6 टीमें-

भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल 2027 वनडे एशिया कप में खेलते नजर आएंगे।

यह भी पढ़े- EXPLAINER: कौन हैं रोहिणी घावरी? चंद्रशेखर आजाद से विवाद, भारत वापसी, सवर्ण समर्थन और यूपी चुनाव में संभावित भूमिका

EXPLAINER: कौन हैं रोहिणी घावरी? चंद्रशेखर आजाद से विवाद, भारत वापसी, सवर्ण समर्थन और यूपी चुनाव में संभावित भूमिका

Rohini Ghavri: भारत लौटीं रोहिणी घावरी, चंद्रशेखर पर एक्शन की तैयारी

Rohini Ghavri: स्विट्जरलैंड में उच्च शिक्षा हासिल करने वाली डॉ. रोहिणी घावरी एक बार फिर चर्चा में हैं। चंद्रशेखर आजाद पर गंभीर आरोप लगाने के बाद अब उनकी भारत वापसी ने इस विवाद को नया राजनीतिक रंग दे दिया है। रोहिणी ने दिल्ली पहुंचने के बाद भी चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखने … Read more

कोटा में अन्नपूर्णा रसोई का औचक निरीक्षण, मंत्री मदन दिलावर की थाली में मिली जली रोटियां

Kota News

Kota News: गरीब और जरूरतमंद लोगों को सस्ती दर पर भोजन उपलब्ध कराने के लिए संचालित अन्नपूर्णा रसोई की व्यवस्थाओं का शनिवार को शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने औचक निरीक्षण किया। केशवपुरा चौराहे के पास एक ढाबे के निकट संचालित रसोई में पहुंचे मंत्री ने खुद भोजन कर उसकी गुणवत्ता और व्यवस्थाओं … Read more

ENG vs PAK: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को किया टेस्ट सीरीज में 3-0 से वाइटवॉश

ENG vs PAK:

ENG vs PAK: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड ने तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में पाकिस्तान को 3-0 से वाइटवॉश कर दिया है। तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान टीम ने पहले दो टेस्ट मैचों में मिली हार के बाद कई बदलाव किए थे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने युवा खिलाड़ियों जैसे मोहम्मद गाजी गौरी, मोहम्मद इमरान और रजाउल्लाह को मौका दिया था। पर इतने बदलावों के बावजूद पाकिस्तान तीसरे टेस्ट मैच में अपनी लाज नहीं रख पाया और 3-0 से इंग्लैंड के सामने सीरीज में वाइटवॉश हो गया।

ENG vs PAK: जो रूट ने तोड़ा क्रिकेट के भगवान का रिकॉर्ड-

कप्तान जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज करके मुंहतोड़ जवाब दिया है। इसके अलावा कप्तान जो रूट ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारतीय बल्लेबाज सचिन रमेश तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। तीसरे टेस्ट में जब इंग्लैंड की टीम 2 रन पर 2 विकेट की मुश्किल स्थिति में आ गई थी, तब जो रूट ने अपनी टीम के लिए अहम किरदार निभाया। उन्होंने नाबाद 62 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इस 62 रनों की पारी के बदौलत रूट ने 69वां अर्धशतक जड़कर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन रमेश तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में 68 अर्धशतक लगाए हैं। अपनी 62 रनों की अर्धशतकीय पारी की मदद से रूट सचिन तेंदुलकर से आगे निकल गए हैं।

ENG vs PAK: रूट ने जड़ा 69वां अर्धशतक-

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज-

1. जो रूट (इंग्लैंड) — 69 अर्धशतक
2. सचिन तेंदुलकर (भारत) — 68 अर्धशतक
3. शिवनारायण चंद्रपॉल (वेस्टइंडीज) — 66 अर्धशतक
4. एलन बॉर्डर (ऑस्ट्रेलिया) — 63 अर्धशतक
5. राहुल द्रविड़ (भारत) — 63 अर्धशतक
6. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) — 62 अर्धशतक
7. जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) — 61 अर्धशतक
8. एलिस्टर कुक (इंग्लैंड) — 57 अर्धशतक
9. कुमार संगकारा (श्रीलंका) — 52 अर्धशतक
10. एलन लैम्ब / यूनिस खान सहित अन्य खिलाड़ी — 51–52 अर्धशतक

यह भी पढ़े- BRICS Pahalgam Attack: आतंकवाद पर BRICS का वार, पहलगाम हमले की भी की निंदा

BRICS Pahalgam Attack: आतंकवाद पर BRICS का वार, पहलगाम हमले की भी की निंदा

BRICS Pahalgam Attack:

BRICS Pahalgam Attack: राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वां BRICS सम्मेलन जारी है। सम्मेलन में शामिल BRICS देशों ने शनिवार को आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की कड़ी निंदा की। देशों ने स्पष्ट किया कि आतंकवाद का मकसद, स्थान या उसे अंजाम देने वाला कोई भी हो, इसे किसी भी कीमत पर … Read more

चार दिव्यांग बच्चों का परिवार, मां के सामने पेट भरने की मजबूरी

Family of Four Disabled Children:

Family of Four Disabled Children: जिस मां की गोद में बच्चों का बचपन महफूज होना चाहिए, आज वही मां अपने चार दिव्यांग बच्चों का पेट भरने के लिए दूसरों के सामने हाथ फैलाने को मजबूर है। आंखों में आंसू, चेहरे पर बेबसी और सिर पर पक्की छत तक नहीं। बारिश में टपकती झोपड़ी, पन्नी के … Read more

ईरान-अमेरिका युद्ध पर ट्रंप का बड़ा बयान, तेल की कीमतों पर भी असर

Iran-US War

Iran-US War: ईरान और अमेरिका के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध को लेकर बड़ा दावा किया है। हालिया हमलों के बाद दोनों देशों के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। हालांकि हमलों की तीव्रता पहले की तुलना में कम बताई जा रही है, लेकिन हालात अब … Read more