Home » स्पोर्ट्स » रो-को कर रहे हैं मिशन वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी, भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज में मचाएंगे धूम

रो-को कर रहे हैं मिशन वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी, भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज में मचाएंगे धूम

IND vs WI:

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर से होगा। जानकारी के अनुसार यह सीरीज भारतीय टीम के मिशन वर्ल्ड कप 2027 का अहम हिस्सा है। सभी की नजरें भारत के दोनों पर रहेंगी कि कैसे चेंज मास्टर विंटेज विराट कोहली और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस श्रृंखला में प्रदर्शन करेंगे। कुछ दिनों पहले यह अफवाहें आ रही थीं कि इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज रोहित की आखिरी वनडे सीरीज है। लेकिन इंग्लैंड के विरुद्ध खेली गई वनडे सीरीज के तीसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने 138 रन की शतकीय पारी खेलकर सभी के मुंह पर ताले लगा दिए और अब रोहित की नजरें वेस्टइंडीज वनडे सीरीज पर हैं।

IND vs WI: कब वेस्टइंडीज श्रृंखला के लिए होगा टीम इंडिया का ऐलान-

बात करें वेस्टइंडीज वनडे श्रृंखला के लिए टीम इंडिया का ऐलान 16 सितंबर को हो सकता है। टीम में प्लेयर्स के चयन प्रक्रिया के लिए भारतीय चीफ सिलेक्टर अजीत आगरकर इस दिन बैठक करेंगे और टीम की घोषणा करेंगे। वहीं टीम की कप्तानी की बात करें तो शुभमन गिल भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे। जानकारी के अनुसार वेस्टइंडीज सीरीज में ऋतुराज गायकवाड़, ऋषभ पंत और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ियों की वापसी हो सकती है क्योंकि 17 सितंबर को एशियन गेम्स 2026 का आगाज होगा। इसी वजह से कई खिलाड़ी मौजूद नहीं रहेंगे।

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का शेड्यूल-

27 सितंबर 2026- भारत vs वेस्टइंडीज पहला वनडे मैच

30 सितंबर 2026- भारत vs वेस्टइंडीज दूसरा वनडे मैच

3 अक्टूबर 2026- भारत vs वेस्टइंडीज तीसरा वनडे मैच

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI-

भारत की संभावित प्लेइंग XI-

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा/यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर/उपकप्तान), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार/मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी/प्रसिद्ध कृष्णा।

वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग XI-

ब्रैंडन किंग, एविन लुईस/तेगनारायण चंद्रपॉल, शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, निकोलस पूरन, रोवमैन पॉवेल, रोस्टन चेस, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड/गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ/जेडन सील्स

यह भी पढ़े- मैं MP का मुख्यमंत्री हूं, अभिजीत दिपके के CM लेटरहेड पर फर्जी इस्तीफे पर बवाल, FIR की तैयारी?