BRICS में शिक्षा से रोजगार तक नई राह, भारत ने तय किया ज्ञान और तकनीक का एजेंडा पढ़िए आखिर दो दिनों में क्या हुआ खबर इंडिया के इस विशेष एक्सप्लेनर में

BRICS Education Agenda:

BRICS Education Agenda: नई दिल्ली घोषणा में इन क्षेत्रों से जुड़े कई प्रस्तावों और सहयोग की बात की गई है। आने वाले वर्षों में इसका असर छात्रों, शोधकर्ताओं, स्टार्टअप और युवाओं तक पहुंच सकता है। आखिर दो दिनों में क्या हुआ और भारत को इससे क्या हासिल हुआ, जानिए खबर इंडिया के इस खास एक्सप्लेनर … Read more

BRICS 2026 में भारत को क्या मिला? दिल्ली घोषणा पत्र के बड़े फैसले

BRICS 2026 Gains:

BRICS 2026 Gains: दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध और तनाव के बीच भारत में 18वें BRICS सम्मेलन का आयोजन हुआ। नई दिल्ली में हुए दो दिवसीय सम्मेलन में सदस्य देशों ने साझा भविष्य, शांति और आर्थिक सहयोग को लेकर कई अहम फैसले लिए। दिल्ली घोषणा पत्र में पांच बड़ी घोषणाएं प्रमुख रहीं। BRICS 2026 … Read more

दिल्ली में 18वें BRICS सम्मेलन का समापन, PM मोदी ने आखिरी सत्र में कही बड़ी बात

BRICS Summit 2026:

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली में आयोजित 18वें BRICS सम्मेलन का आज समापन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मेलन के समापन की घोषणा की और इसे सफल बनाने के लिए BRICS के सभी सदस्य देशों का आभार जताया। BRICS Summit 2026: PM मोदी ने किया सम्मेलन के समापन का ऐलान- नई दिल्ली में आयोजित … Read more

IND vs AFG: पहले टी20 में भारत ने दर्ज की शानदार जीत

IND vs AFG:

IND vs AFG: भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में शानदार जीत दर्ज की है। 157 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने मात्र तीन विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल किया। इस रन चेज में सबसे अहम भूमिका अभिषेक शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने निभाई है। दोनों बल्लेबाजों की धमाकेदार पारी ने भारत को पहले टी20 में शानदार जीत दिलाई। अफगानिस्तान के पास अगले टी20 में वापसी करने का मौका है। अगर वे इस सीरीज का दूसरा मुकाबला जीत जाते हैं, तो यह सीरीज और रोमांचक हो जाएगी और फिर इस सीरीज का फैसला निर्णायक तीसरे टी20 से होगा। अब देखने वाली बात यह है कि क्या भारत दूसरे टी20 को जीतकर सीरीज पर कब्जा करेगा या अफगानिस्तान दूसरे टी20 में वापसी करेगा। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

IND vs AFG: शतक से चूके अभिषेक शर्मा-

157 रन के लक्ष्य को हासिल करने में सबसे अहम भूमिका अभिषेक शर्मा ने निभाई है। उन्हीं की 82 रनों की आक्रामक पारी के बदौलत भारत 157 रन के लक्ष्य को हासिल कर पाया। 256.25 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा ने यह पारी खेली है। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 8 ताबड़तोड़ छक्के मारे हैं। हालांकि, वे शतक नहीं बना पाए, पर फैंस का यह मानना है कि यह पारी शतक से कम नहीं है।

IND vs AFG: ईशान किशन ने खेली अहम पारी-

अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद टीम की कमान विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने संभाली। 157 रन के लक्ष्य को हासिल करने में ईशान किशन ने अहम पारी खेली। उनकी 42 रनों की पारी के बदौलत भारत ने 14वें ओवर में ही इस लक्ष्य का पीछा कर लिया। अपनी 42 रनों की पारी में ईशान किशन ने पांच चौके और एक करारा छक्का जड़ा है।

भारत की प्लेइंग इलेवन-

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन-

इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दारविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नैब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी।

यह भी पढ़े- राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ से पहले CM मोहन यादव ने गिनाए सरकार के काम, बोले- पहले युवाओं को जवाब दें

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ से पहले CM मोहन यादव ने गिनाए सरकार के काम, बोले- पहले युवाओं को जवाब दें

Mohan Yadav: पहले युवाओं को जवाब दें राहुल, छात्रों की गूंज पर CM मोहन

Mohan Yadav: कांग्रेस नेता राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम मध्य प्रदेश के इंदौर में 19 सितंबर को प्रस्तावित है। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस की तैयारियों के बीच प्रदेश की सियासत भी गरमा गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी के इस कार्यक्रम को लेकर सवाल उठाए हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री के बयान … Read more

2029 से पहले सभी 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC, अमित शाह का बड़ा ऐलान

UCC 2029:

UCC 2029: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले सभी 21 भाजपा और NDA शासित राज्यों में UCC लागू कर दिया जाएगा। रविवार को मुंबई में पत्रकारों से बातचीत के दौरान शाह ने कहा कि कई … Read more

हरतालिका तीज व्रत में गलती से पानी पी लिया तो क्या करें? जानें धार्मिक मान्यता

Hartalika Teej: हरतालिका तीज व्रत में गलती से पानी पी लिया तो क्या करें?

Hartalika Teej: हरतालिका तीज का व्रत महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, अखंड सौभाग्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना से निर्जला व्रत रखती हैं। 2026 में हरतालिका तीज का व्रत 14 सितंबर को रखा जाएगा। इस दौरान अन्न और जल का सेवन नहीं किया … Read more

South Africa setback: ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका

South Africa setback:

South Africa setback: ओटनील बार्टमैन हैमस्ट्रिंग चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह डुआन जेनसेन को टीम में शामिल किया गया है।

South Africa setback: डोमेस्टिक मैच में चोटिल हुए बार्टमैन-

बार्टमैन डोमेस्टिक फर्स्ट क्लास मैच के दौरान चोटिल हुए थे। उनके बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया। वह मुकाबले में सिर्फ 5 ओवर गेंदबाजी कर सके और दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए भी नहीं उतरे।

South Africa setback: रबाडा के बाद बार्टमैन के रूप में दूसरा झटका-

साउथ अफ्रीका को वनडे सीरीज से पहले यह दूसरा बड़ा झटका लगा है। इससे पहले प्रमुख तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा भी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण सीरीज से बाहर हो चुके हैं।

डुआन जेनसेन को मिला मौका-

बार्टमैन की जगह डुआन जेनसेन को टीम में शामिल किया गया है। हाल ही में नामीबिया, जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच हुई टी20 सीरीज में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। उन्होंने दो वनडे मैचों में भी 5 विकेट हासिल किए हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI-

दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग XI-

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन/टोनी डी जोर्जी, तेंबा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्करम (दूसरे और तीसरे वनडे से उपलब्ध), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन/डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्जी, लुंगी एनगिडी, नांद्रे बर्जर/क्वेना मफाका।

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग XI-

ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एलेक्स कैरी, आरोन हार्डी, बेन ड्वार्शियस, नाथन एलिस, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड।

यह भी पढ़े- रो-को कर रहे हैं मिशन वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी, भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज में मचाएंगे धूम

रो-को कर रहे हैं मिशन वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी, भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज में मचाएंगे धूम

IND vs WI:

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर से होगा। जानकारी के अनुसार यह सीरीज भारतीय टीम के मिशन वर्ल्ड कप 2027 का अहम हिस्सा है। सभी की नजरें भारत के दोनों पर रहेंगी कि कैसे चेंज मास्टर विंटेज विराट कोहली और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस श्रृंखला में प्रदर्शन करेंगे। कुछ दिनों पहले यह अफवाहें आ रही थीं कि इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज रोहित की आखिरी वनडे सीरीज है। लेकिन इंग्लैंड के विरुद्ध खेली गई वनडे सीरीज के तीसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने 138 रन की शतकीय पारी खेलकर सभी के मुंह पर ताले लगा दिए और अब रोहित की नजरें वेस्टइंडीज वनडे सीरीज पर हैं।

IND vs WI: कब वेस्टइंडीज श्रृंखला के लिए होगा टीम इंडिया का ऐलान-

बात करें वेस्टइंडीज वनडे श्रृंखला के लिए टीम इंडिया का ऐलान 16 सितंबर को हो सकता है। टीम में प्लेयर्स के चयन प्रक्रिया के लिए भारतीय चीफ सिलेक्टर अजीत आगरकर इस दिन बैठक करेंगे और टीम की घोषणा करेंगे। वहीं टीम की कप्तानी की बात करें तो शुभमन गिल भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे। जानकारी के अनुसार वेस्टइंडीज सीरीज में ऋतुराज गायकवाड़, ऋषभ पंत और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ियों की वापसी हो सकती है क्योंकि 17 सितंबर को एशियन गेम्स 2026 का आगाज होगा। इसी वजह से कई खिलाड़ी मौजूद नहीं रहेंगे।

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का शेड्यूल-

27 सितंबर 2026- भारत vs वेस्टइंडीज पहला वनडे मैच

30 सितंबर 2026- भारत vs वेस्टइंडीज दूसरा वनडे मैच

3 अक्टूबर 2026- भारत vs वेस्टइंडीज तीसरा वनडे मैच

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI-

भारत की संभावित प्लेइंग XI-

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा/यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर/उपकप्तान), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार/मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी/प्रसिद्ध कृष्णा।

वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग XI-

ब्रैंडन किंग, एविन लुईस/तेगनारायण चंद्रपॉल, शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, निकोलस पूरन, रोवमैन पॉवेल, रोस्टन चेस, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड/गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ/जेडन सील्स।

यह भी पढ़े- मैं MP का मुख्यमंत्री हूं, अभिजीत दिपके के CM लेटरहेड पर फर्जी इस्तीफे पर बवाल, FIR की तैयारी?

मैं MP का मुख्यमंत्री हूं, अभिजीत दिपके के CM लेटरहेड पर फर्जी इस्तीफे पर बवाल, FIR की तैयारी?

Abhijeet Dipke: अभिजीत दिपके का CM लेटरहेड पर इस्तीफा, FIR की मांग

Abhijeet Dipke: मध्य प्रदेश में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके का एक इस्तीफा पत्र सोशल मीडिया पर विवाद का कारण बन गया है। दिपके ने खुद को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बताते हुए राज्यपाल को संबोधित एक पत्र जारी किया और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की बात कही। हालांकि, उपलब्ध रिपोर्टों … Read more