Home » मौसम » कल का मौसम: दिल्ली-UP समेत 20 राज्यों में बारिश, इन राज्यों में अलर्ट

कल का मौसम: दिल्ली-UP समेत 20 राज्यों में बारिश, इन राज्यों में अलर्ट

 Tomorrow Weather:

Tomorrow Weather: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मॉनसून की विदाई का दौर शुरू होने के बीच कई राज्यों में अभी भी बारिश जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के डेली बुलेटिन के अनुसार, 18 सितंबर 2026 को करीब 20 राज्यों में बारिश की संभावना है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार से लेकर मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल तक कई इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान है। कुछ राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।

Tomorrow Weather: दिल्ली-NCR में कल बारिश के आसार-

दिल्ली-NCR में गुरुवार सुबह हुई हल्की बारिश और तेज हवाओं से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। 18 सितंबर को दिल्ली में तापमान करीब 33 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। 19 सितंबर को तापमान 34 से 24 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं 20 सितंबर से मौसम में सुधार और आसमान साफ रहने की संभावना है।

Tomorrow Weather: उत्तर प्रदेश में कई जगह बारिश की संभावना-

उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे कम हो रही हैं, लेकिन कई इलाकों में अभी भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

बिहार में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट-

बिहार में भी 18 सितंबर को बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। IMD के अनुसार, राज्य में 17 से 23 सितंबर के बीच बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। शुक्रवार को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी है। इसके अलावा आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

राजस्थान में बारिश के साथ तेज हवाएं-

राजस्थान में मॉनसून की विदाई का दौर शुरू होने वाला है। इसके बावजूद शुक्रवार को कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके बाद राज्य में बारिश की गतिविधियों में कमी आने का अनुमान है।

तमिलनाडु के कई जिलों में बारिश का अलर्ट-

तमिलनाडु में भी शुक्रवार को कई इलाकों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने नीलगिरि और कोयंबटूर जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। शनिवार को उत्तरी तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। तिरुवल्लूर, वेल्लोर, रानीपेट, तिरुपत्तूर, तिरुवन्नामलाई, सलेम, धर्मपुरी और कृष्णागिरी समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश और बिजली गिरने की संभावना-

मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में शुक्रवार को बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। IMD के डेली बुलेटिन के अनुसार, पूर्वी मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। मॉनसून की विदाई के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम में बदलाव जारी है। ऐसे में बारिश और खराब मौसम की संभावना वाले क्षेत्रों में लोगों को स्थानीय मौसम विभाग के अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी जाती है

यह भी पढ़े- पीएम मोदी को दुनिया के नेताओं ने दी जन्मदिन की बधाई, मेलोनी ने कही ये बात