Home » राजनीति » पीएम मोदी को दुनिया के नेताओं ने दी जन्मदिन की बधाई, मेलोनी ने कही ये बात

पीएम मोदी को दुनिया के नेताओं ने दी जन्मदिन की बधाई, मेलोनी ने कही ये बात

PM Modi:

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर दुनिया के कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत कई विदेशी नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई संदेश भेजे। भारत में अमेरिकी दूतावास ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं दीं।

PM Modi: जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी के लिए क्या लिखा-

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की अच्छी सेहत, ऊर्जा और सफलता की कामना की। मेलोनी ने भारत और इटली के बीच मजबूत होते संबंधों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दोनों देश सहयोग और समृद्धि की दिशा में मिलकर काम करते हुए अपनी दोस्ती के गहरे बंधन को और मजबूत कर रहे हैं।

PM Modi: पुतिन ने भी पीएम मोदी को दी बधाई-

रूसी दूतावास ने फेसबुक पर जानकारी दी कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं भेजीं। अपने संदेश में पुतिन ने पीएम मोदी के नेतृत्व और भारत-रूस संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान का उल्लेख किया।पुतिन ने पिछले सप्ताह नई दिल्ली की अपनी यात्रा के दौरान मिले गर्मजोशी भरे स्वागत और मेहमाननवाजी के लिए भी प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया। रूसी राष्ट्रपति 12 और 13 सितंबर को भारत की अध्यक्षता में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे।

अमेरिकी दूतावास ने भी दी शुभकामनाएं-

भारत में अमेरिकी दूतावास ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए दोनों नेताओं की मुलाकात की पुरानी तस्वीर भी पोस्ट की।

दुनिया के कई नेताओं ने भेजे बधाई संदेश-

पीएम मोदी को डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने डोमिनिका सरकार और वहां के लोगों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी। विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन और स्वास्थ्य को एजेंडे में प्राथमिकता देने के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। इसके अलावा श्रीलंका में विपक्ष के नेता साजित प्रेमदासा और मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह तथा मोहम्मद नशीद ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

यह भी पढ़े- बरेली DM का बड़ा एक्शन, 3 बार टाइपिंग में फेल; अब बाबू से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बनाया