Home » राजनीति » तावड़े को यूपी, माधव को उत्तराखंड तो पूनिया को पंजाब की जिम्मेदारी, BJP ने जारी की 36 राज्यों की लिस्ट

तावड़े को यूपी, माधव को उत्तराखंड तो पूनिया को पंजाब की जिम्मेदारी, BJP ने जारी की 36 राज्यों की लिस्ट

BJP State In-Charges:

BJP State In-Charges: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रभारी और सह-प्रभारियों की घोषणा की। इस संगठनात्मक फेरबदल में विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश, राम माधव को उत्तराखंड और तमिलनाडु, जबकि डॉ. सतीश पूनिया को पंजाब और जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदारी दी गई है।

BJP State In-Charges: विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश की कमान-

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी विनोद तावड़े को दी है। उनके साथ जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को सह-प्रभारी बनाया गया है।

BJP State In-Charges: राम माधव को उत्तराखंड और तमिलनाडु-

राम माधव को उत्तराखंड का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा राम माधव तमिलनाडु के भी प्रभारी होंगे। यहां निर्मल कुमार सुराणा और डी.के. अरुणा को सह-प्रभारी बनाया गया है।

सतीश पूनिया को पंजाब और जम्मू-कश्मीर-

डॉ. सतीश पूनिया को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ वीरेंद्र सचदेवा और डॉ. अलका गुर्जर सह-प्रभारी होंगे। वहीं जम्मू-कश्मीर में भी पूनिया को प्रभारी बनाया गया है और रीना कश्यप सह-प्रभारी होंगी।

स्मृति ईरानी को हरियाणा और छत्तीसगढ़-

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को हरियाणा और छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। हरियाणा में डॉ. भोला सिंह और छत्तीसगढ़ में सिद्धार्थ शंभू को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

सुनील बंसल को बंगाल और तेलंगाना-

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल को पश्चिम बंगाल और तेलंगाना का प्रभारी बनाया गया है। पश्चिम बंगाल में लाल सिंह आर्य, राजेंद्र सिंह और पिंकी कुशवाहा को सह-प्रभारी बनाया गया है, जबकि तेलंगाना में अभय पाटिल और रेखा शर्मा सह-प्रभारी होंगे।

अन्य राज्यों में भी नई जिम्मेदारियां-

महाराष्ट्र की जिम्मेदारी बैजयंत जय पांडा को दी गई है। बिहार के प्रभारी हरीश द्विवेदी होंगे, जबकि गुजरात में तरुण चुघ को जिम्मेदारी मिली है। मध्य प्रदेश में बिप्लब कुमार देब और राजस्थान में संजय भाटिया को प्रभारी बनाया गया है। गोवा में भारती प्रवीण पवार, मणिपुर में राजदीप रॉय, ओडिशा में डी. पुरंदेश्वरी और हिमाचल प्रदेश में श्रीकांत शर्मा को प्रभारी बनाया गया है। केरल में एम. नागराजा और कर्नाटक में हरीश द्विवेदी को जिम्मेदारी दी गई है।

28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नियुक्तियां-

बीजेपी की नई सूची में कुल 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के प्रभारी और सह-प्रभारियों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा और अन्य राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियों में बदलाव किया है

यह भी पढ़े- पतंजलि का घी कैसे बनता है? बृजभूषण के आरोपों के बीच रामदेव ने बताई पूरी प्रक्रिया