कानपुर में महिलाओं ने कहा- अब डर नहीं, कार्रवाई का भरोसा; योगी सरकार की कानून-व्यवस्था पर जताया भरोसा

Kanpur Women Safety:

Kanpur Women Safety: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है। इसी बीच खबर इंडिया की कानपुर ग्राउंड रिपोर्ट में स्थानीय लोगों से प्रदेश की कानून-व्यवस्था और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल को लेकर बातचीत की गई। बातचीत में कई महिलाओं ने मौजूदा … Read more

विवेकानंद के विश्वबंधुत्व संदेश से प्रेरित IIIT भोपाल के युवा, 150 से ज्यादा ने किया रक्तदान

Bhopal News

Bhopal News: स्वामी विवेकानंद के विश्वबंधुत्व, मानवता और सह-अस्तित्व के संदेश से प्रेरणा लेते हुए IIIT भोपाल के अरुणोदय क्लब ने सामाजिक सेवा की पहल की। क्लब ने AIIMS भोपाल के सहयोग से 23 सितंबर को संस्थान के NTB ब्लॉक में रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस … Read more

मोहन यादव के 27% OBC वाले बयान से राहुल गांधी की चिट्ठी तक, MP में आरक्षण का पूरा विवाद क्या है? 2022 से नियुक्ति का इंतजार क्यों कर रहे युवा?

Mohan Yadav

Mohan Yadav: मध्य प्रदेश में 27 प्रतिशत OBC आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आरक्षण को लेकर दिया गया बयान सामने आने के बाद राहुल गांधी ने उन्हें पत्र लिखकर 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने और रुकी हुई नियुक्तियों को देने की मांग की है। खास तौर … Read more

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम पहुंची भारत, खेले जाएंगे आठ मुकाबले, ये है पूरा स्क्वाड

West Indies Team India Tour:

West Indies Team India Tour: भारत और वेस्टइंडीज के बीच कुछ ही दिनों में सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इसके लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भारत पहुंच चुकी है। वेस्टइंडीज की टीम लंबे समय बाद भारत के दौरे पर आई है। सीरीज के मुकाबलों का इंतजार किया जा रहा है। खास तौर पर विराट कोहली और रोहित शर्मा भी इसमें खेलेंगे, इसलिए रोमांच अभी से बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। भारत पहुंचने के बाद टीम का स्वागत किया गया, जिसके फोटो वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं।

West Indies Team India Tour: 27 सितंबर से शुरू होगी भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज-

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों के लिए भारत पहुंच चुकी है। सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा वनडे 30 सितंबर और आखिरी मुकाबला 3 अक्टूबर को होगा। वनडे सीरीज के बाद 6 अक्टूबर से पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी। यानी दोनों टीमों के बीच लगातार मुकाबले देखने को मिलेंगे।

West Indies Team India Tour: शे होप कर रहे हैं वनडे में वेस्टइंडीज की कप्तानी-

वेस्टइंडीज ने वनडे सीरीज के लिए अपने स्क्वाड का ऐलान पहले ही कर दिया था। टीम की कमान शे होप को सौंपी गई है। टीम में जॉन कैंपबेल, मैथ्यू फोर्ड और अन्य आक्रामक बल्लेबाज शामिल हैं। वहीं गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड और जेडन सील्स जैसे गेंदबाज भी टीम का हिस्सा हैं। ऐसे में भारत और वेस्टइंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिल सकते हैं।

टीम इंडिया शुरू करेगी वनडे विश्व कप की तैयारी-

अब से करीब एक साल बाद वनडे विश्व कप का आयोजन होना है। भारतीय टीम की विश्व कप तैयारियों का पहला पड़ाव इस सीरीज को माना जा रहा है। अगले साल अक्टूबर से नवंबर के बीच वनडे विश्व कप का आयोजन साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होना है। हालांकि, टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान अभी नहीं हुआ है।

भारत दौरे के लिए वेस्टइंडीज की वनडे टीम-

शे होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लॉज, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स।

यह भी पढ़े- ‘मैं लड़ेगा’ OTT Release: 2 साल बाद ओटीटी पर आएगी फिल्म, जानें कब और कहां देखें

‘मैं लड़ेगा’ OTT Release: 2 साल बाद ओटीटी पर आएगी फिल्म, जानें कब और कहां देखें

Main Ladega OTT Release:

Main Ladega OTT Release: बॉलीवुड एक्टर आकाश प्रताप सिंह की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘मैं लड़ेगा’ थिएटर रिलीज के करीब दो साल बाद अब ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। गौरव राणा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। फिल्म में आकाश प्रताप सिंह ने लीड रोल निभाने के साथ-साथ इसकी कहानी भी लिखी है। फिल्म की कहानी एक आम आदमी के हीरो बनने के सफर पर आधारित है, जिसमें इमोशन और स्पोर्ट्स ड्रामा देखने को मिलता है।

Main Ladega OTT Release: लीड एक्टर ही बने कहानीकार-

‘मैं लड़ेगा’ की कहानी आकाश प्रताप सिंह ने खुद लिखी है। फिल्म में एक आम आदमी के संघर्ष और उसके हीरो बनने तक का सफर दिखाया गया है। कहानी में इमोशनल सीन्स के साथ स्पोर्ट्स ड्रामा भी देखने को मिलता है। आकाश ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। 26 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी है।

Main Ladega OTT Release: फिल्म को प्रोड्यूसर मिलने में हुई थी परेशानी-

फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। आकाश प्रताप सिंह ने फिल्म की स्क्रिप्ट लिख ली थी, लेकिन इसे प्रोड्यूस करने के लिए उन्हें लंबे समय तक प्रोड्यूसर नहीं मिल पाया। इसके बाद अक्षय भगवानजी और पिनाकिन भक्ता ने फिल्म को प्रोड्यूस किया। फिल्म की कहानी तैयार होने के बावजूद यह ज्यादा दर्शकों तक नहीं पहुंच सकी, जिसके बाद अब इसे ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है।

कब और कहां देख सकेंगे फिल्म-

आकाश प्रताप सिंह स्टारर ‘मैं लड़ेगा’ 30 सितंबर 2026 को ओटीटी पर रिलीज होगी। दर्शक इसे जियोहॉटस्टार पर घर बैठे देख सकेंगे। एक्टर आकाश ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फिल्म की ओटीटी रिलीज की जानकारी साझा की है। फिल्म की अवधि 2 घंटे 28 मिनट बताई गई है।

‘मैं लड़ेगा’ की स्टारकास्ट-

फिल्म में आकाश प्रताप सिंह के अलावा अश्वथ भट्ट, ज्योति गौबा, प्रथमेश मेहता और सबनी राणा अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। इसके अलावा वल्लरी विराज, गंधर्व दीवान, सौरभ पचौरी, दिव्या खरनारे, अहम निर्बाण, तरुण डुडेजा, रौनक वंश, परमवीर सिंह, नदीम खान, आशीष घोष, राहिल सिद्दीकी, शैलेश त्रिपाठी, संजू सनीचेन और अभिषेक निषाद भी फिल्म का हिस्सा हैं।

यह भी पढ़े- नोएडा DM मेधा रूपम को SC से राहत क्यों? आकृति चौधरी NSA केस में अब तक क्या-क्या हुआ?

नोएडा DM मेधा रूपम को SC से राहत क्यों? आकृति चौधरी NSA केस में अब तक क्या-क्या हुआ?

Medha Rupam

Medha Rupam: नोएडा की जिलाधिकारी मेधा रूपम को आकृति चौधरी NSA मामले में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। मामला अप्रैल 2026 में नोएडा में हुए मजदूरों के विरोध-प्रदर्शन से जुड़ा है, जिसमें दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा आकृति चौधरी को गिरफ्तार करने के बाद उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून यानी NSA लगाया गया था। … Read more

Delhi Power Cut: दिल्ली के इन इलाकों में 24 सितंबर को कटेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया

 Delhi Power Cut:

Delhi Power Cut: देश की राजधानी दिल्ली में बिजली सप्लाई को मजबूत करने के लिए कई इलाकों में रखरखाव का काम चल रहा है। इसी कड़ी में बिजली डिस्कॉम कंपनी BSES की BRPL और BYPL ने 24 सितंबर 2026 के लिए मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत दिल्ली के कई इलाकों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। ऐसे में अगर आप भी इन इलाकों में रहते हैं, तो पहले ही अपने एरिया और बिजली कटौती की टाइमिंग चेक कर लें।

Delhi Power Cut: किन इलाकों में गुल रहेगी बिजली-

BSES द्वारा जारी मेंटेनेंस शटडाउन के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को छतरपुर, नांगलोई, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, मोहन गार्डन, पालम, जाफरपुर, वसंत कुंज, सरिता विहार, जनकपुरी, खानपुर, अलकनंदा, साकेत, नेहरू प्लेस, निजामुद्दीन, विकासपुरी, द्वारका, नजफगढ़, मुंडका, आरके पुरम, उत्तम नगर, टैगोर गार्डन, हौज खास, पंजाबी बाग और दरियागंज समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इन इलाकों में अलग-अलग समय पर मेंटेनेंस का काम किया जाएगा।

Delhi Power Cut: कितनी देर चलेगा बिजली रखरखाव का काम-

निर्धारित मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, बिजली कटौती का समय अलग-अलग इलाकों में अलग रहेगा। ज्यादातर इलाकों में बिजली कटौती सुबह 10:00 बजे या 11:00 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:00 बजे या 2:00 बजे तक रह सकती है। वहीं, कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति इससे पहले भी बहाल हो सकती है। अपने इलाके में बिजली कटौती की सटीक टाइमिंग जानने के लिए जारी शटडाउन शेड्यूल जरूर चेक करें।

कौन-कौन से काम किए जाएंगे-

मेंटेनेंस शटडाउन का मुख्य उद्देश्य बिजली लाइन और नेटवर्क को मजबूत और सुरक्षित बनाना है। इस दौरान स्मार्ट मीटर रिप्लेसमेंट और DT मीटर/CT रिप्लेसमेंट जैसे काम किए जाएंगे। इसके अलावा केबल LILO प्रोजेक्ट वर्क, LT ACB-LT मेंटेनेंस, HVDS मेंटेनेंस, ट्रांसफॉर्मर प्रिवेंटिव मेंटेनेंस और ट्रांसफॉर्मर नेटवर्क अपग्रेडेशन से जुड़े तकनीकी कार्य भी किए जाएंगे।

बिजली कटौती से पहले क्या करें-

अगर आपका इलाका भी इस लिस्ट में शामिल है, तो बिजली कटौती से पहले जरूरी काम निपटा लें। कपड़े धोने जैसे काम निर्धारित बिजली कटौती से पहले कर लें। साथ ही मोबाइल और जरूरी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चार्ज कर लें और पानी की टंकी भी भर लें। बिजली सप्लाई बहाल होने के बाद फ्रिज और एसी जैसे भारी बिजली उपकरणों को तुरंत चालू करने के बजाय 10-15 मिनट इंतजार करना बेहतर रहेगा।

यह भी पढ़े- नशे के खिलाफ अमित शाह का 2029 मिशन कितना बड़ा? सरकार क्यों खत्म करना चाहती है ड्रग्स का नेटवर्क, क्या है पूरा रोडमैप

नशे के खिलाफ अमित शाह का 2029 मिशन कितना बड़ा? सरकार क्यों खत्म करना चाहती है ड्रग्स का नेटवर्क, क्या है पूरा रोडमैप

Amit Shah

Amit Shah: भारत में ड्रग्स के खिलाफ चल रही मुहिम को अब एक तय समयसीमा और व्यापक रणनीति से जोड़ दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2029 तक देश से ड्रग्स के कारोबार ‘को खत्म करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए 2026 से 2029 तक का विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया गया … Read more

IND U-19 vs AUS U-19: लक्ष्य राजेश के शतक ने दिलाई जीत, सहवाग के बेटे रहे फ्लॉप

IND U-19 vs AUS U-19:

IND U-19 vs AUS U-19: भारत अंडर-19 बनाम ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 वनडे सीरीज के तीसरे वनडे में भारतीय अंडर-19 ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को 6 विकेट से हराया। इस जीत का श्रेय भारतीय कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी को जाता है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया मात्र 254 रन बनाकर ढेर हो गई। जवाब में भारतीय टीम ने मात्र चार विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (मुल्तान का सुल्तान) के बेटे आर्यवीर सहवाग इस मुकाबले में फ्लॉप रहे, वे मात्र 34 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

IND U-19 vs AUS U-19: लक्ष्य राजेश ने खेली कप्तानी पारी-

255 रन के विशाल लक्ष्य को हासिल करने में सबसे अहम भूमिका कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी ने निभाई है। उन्हीं की 110 रनों की शानदार पारी के बाद भारतीय टीम इस लक्ष्य को हासिल कर पाई। 103.77 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य राजेश रायचंदानी ने यह पारी खेली है, जिसमें 9 चौके और तीन ताबड़तोड़ छक्के शामिल हैं। इस जीत के बाद भारतीय टीम का मनोबल बढ़ा है और कप्तान की नजरें और बेहतर प्रदर्शन करने पर हैं।

IND U-19 vs AUS U-19: शतक से चूके जॉन हॉलिक-

ऑस्ट्रेलिया के स्कोरकार्ड पर नजर डालें तो देखा जा सकता है कि एकमात्र बल्लेबाज जॉन हॉलिक हैं, जिन्होंने ताबड़तोड़ पारी खेली है। 98.86 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए हॉलिक ने 87 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली है। इस पारी में उन्होंने 12 चौके जड़े हैं। सवसानी की गेंद पर आउट होकर हॉलिक अपने शतक से चूक गए।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-

भारत अंडर-19: लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, रजत बघेल, वीके विनीथ, कुशाग्र ओझा, मनल चौहान, अर्जुन राजपूत, आर्यन सवसानी, शाविन विनोद, काव्या पटेल, मोहित उलवा।

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19: नील पटेल, चार्ली हेंडरसन, मैथ्यू लॉफ, जैक जोसनेक (कप्तान), ब्लेक कैटल, जेड हॉलिक, जैकब पिएट्ज़, स्पेंसर ग्रीन, केसी बार्टन, विल बायरोम, एली ब्रेन।

यह भी पढ़े- IPL ऑक्शन को लेकर बड़ा ऐलान, दिसंबर में होगा आयोजन, वेन्यू का भी हुआ खुलासा

कश्मीर पर तुर्की और OIC के बयान का क्या है मतलब? भारत ने दिया जवाब

 Kashmir Statement:

Kashmir Statement: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने एक बार फिर कश्मीर मुद्दे का जिक्र किया है। 22 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में अपने संबोधन के दौरान अर्दोआन ने कहा कि दक्षिण एशिया में कश्मीर समेत सभी विवादों को संयुक्त राष्ट्र चार्टर और संबंधित प्रस्तावों के तहत बातचीत के जरिए सुलझाया जाना चाहिए। उनके भाषण के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी सदन में मौजूद थे।

Kashmir Statement: OIC ने कश्मीरी लोगों के आत्म-निर्णय के अधिकार का किया समर्थन-

इसी दौरान इस्लामी सहयोग संगठन (OIC) के जम्मू-कश्मीर पर मिनिस्टीरियल कॉन्टैक्ट ग्रुप की न्यूयॉर्क में बैठक हुई। OIC ने कश्मीरी लोगों के आत्म-निर्णय के अधिकार के समर्थन को दोहराया और कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय एजेंडे पर बनाए रखने की बात कही। OIC के जम्मू-कश्मीर कॉन्टैक्ट ग्रुप में अजरबैजान, पाकिस्तान, तुर्किये, सऊदी अरब और नाइजर शामिल हैं। बैठक संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र से इतर हुई।

Kashmir Statement: तुर्की के बयान का क्या मतलब है-

तुर्की का ताजा बयान यह दर्शाता है कि वह कश्मीर मुद्दे पर अपनी पहले से चली आ रही स्थिति को दोहरा रहा है। अर्दोआन ने इस बार कश्मीर को दक्षिण एशिया के विवादों के संदर्भ में उठाते हुए बातचीत और संयुक्त राष्ट्र चार्टर व प्रस्तावों के दायरे में समाधान की बात कही है। भारत लंबे समय से कश्मीर मुद्दे पर तीसरे पक्ष की मध्यस्थता या हस्तक्षेप का विरोध करता रहा है और इसे भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय मुद्दा बताता है।

OIC के बयान पर भारत ने क्या कहा-

OIC के बयान के बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि OIC के पास भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा बताया। भारत ने OIC की ओर से जम्मू-कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणियों को “अनुचित और तथ्यात्मक रूप से गलत” बताया है। विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि राजनीतिक रूप से प्रेरित बयानों को बार-बार दोहराने से स्थिति नहीं बदलती।

भारत और OIC के रुख में क्या अंतर है-

OIC अपने बयान में कश्मीरी लोगों के आत्म-निर्णय के अधिकार और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का हवाला दे रहा है। वहीं भारत का रुख है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा हैं और OIC जैसे संगठन को भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। फिलहाल तुर्की के इस ताजा बयान पर भारत की ओर से अलग से प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि, OIC के बयान पर विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया में भारत ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है।

यह भी पढ़े- IPL ऑक्शन को लेकर बड़ा ऐलान, दिसंबर में होगा आयोजन, वेन्यू का भी हुआ खुलासा