Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को 40-34 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने एशियाई खेलों में कबड्डी का खिताब फिर अपने नाम किया और शानदार वापसी दर्ज की।
Asian Games 2026: फाइनल में भारत ने ईरान को 40-34 से हराया-
फाइनल मुकाबले में भारत और ईरान के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर रही। हाफ टाइम तक ईरान 18-17 से भारत से आगे था। दूसरे हाफ में भी ईरान ने भारत पर दबाव बनाए रखा, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार वापसी की। एक समय भारत 23-21 से आगे हुआ। इसके बाद भारतीय टीम ने अपनी बढ़त बनाए रखी। मैच के आखिरी 10 मिनट में भारत 29-24 से आगे था। अंत में भारत ने 40-34 से मुकाबला जीतकर गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया।
Asian Games 2026: भारत ने कबड्डी में फिर कायम किया दबदबा-
एशियन गेम्स में कबड्डी को मेडल स्पोर्ट बनाए जाने के बाद से भारतीय टीम का शानदार रिकॉर्ड रहा है। पुरुष टीम ने अब तक 9 फाइनल में से 8 बार गोल्ड मेडल जीता है। 2018 में भारत गोल्ड नहीं जीत सका था, लेकिन इसके बाद टीम ने वापसी करते हुए हांगझोऊ एशियाई खेलों में खिताब अपने नाम किया था।
भारतीय महिला टीम ने भी जीता गोल्ड-
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने भी गोल्ड मेडल जीता। महिला टीम ने फाइनल में ईरान को हराकर चौथी बार एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। महिला कबड्डी की शुरुआत 2010 के एशियन गेम्स में हुई थी। इसके बाद भारत ने अब तक चार गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता है।
भारतीय पुरुष कबड्डी टीम-
सुनील कुमार (कप्तान), अंकित जागलान, अर्जुन देशवाल, आशु मलिक, असलम इनामदार, अयान लोहचाब, देवांक दलाल, गौरव खत्री, जयदीप दहिया, पवन सहरावत, राहुल सेठपाल, सुमित सांगवान।









