CEC की नियुक्ति, अधिकार और हटाने का नियम क्या? Gyanesh Kumar विवाद से समझें पूरा सिस्टम

Gyanesh Kumar: CEC की नियुक्ति, अधिकार और हटाने का नियम क्या?

Gyanesh Kumar: भारत में चुनाव कराने की जिम्मेदारी चुनाव आयोग की है और इसके प्रमुख पद पर मुख्य चुनाव आयुक्त यानी CEC होता है। CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर हाल में राजनीतिक बहस तेज हुई है। उनके कामकाज, चुनाव आयोग की भूमिका और SIR जैसे मुद्दों को लेकर सवाल उठाए गए हैं। इसी बीच यह … Read more

Milk Price Hike: महंगाई का झटका! दूध-दही के दाम बढ़े, जानिए नए रेट

 Milk Price Hike:

Milk Price Hike: तमिलनाडु में आम जनता को महंगाई का एक और झटका लगा है। राज्य की कई प्रमुख प्राइवेट डेयरियों ने दूध और दही के रिटेल दामों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनियों ने दूध की कीमत में 4 रुपये प्रति लीटर और दही की कीमत में 2 रुपये प्रति किलो तक का इजाफा किया है। इसके बाद दूध एजेंटों ने सरकारी सहकारी संस्था ‘आविन’ की सप्लाई पर दबाव बढ़ने की चेतावनी दी है और सरकार से कीमतों की समीक्षा करने की मांग की है।

Milk Price Hike: प्राइवेट डेयरियों ने बढ़ाए दूध के दाम-

तमिलनाडु में आरोग्या ब्रांड ने 21 सितंबर को दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। इसके बाद हेरिटेज, तिरुमाला और जर्सी जैसी अन्य प्रमुख डेयरियों ने भी अपने रिटेल रेट बढ़ा दिए हैं। कीमतों में बदलाव के बाद 500 मिली टोन्ड मिल्क की कीमत 31 रुपये से बढ़कर 32 रुपये हो गई है। वहीं, 500 मिली स्टैंडर्डाइज्ड मिल्क अब 35 रुपये की जगह 37 रुपये और फुल क्रीम मिल्क 40 रुपये की जगह 42 रुपये में मिलेगा।

Milk Price Hike: जानिए अब दूध के नए रेट-

एक लीटर वाले पैकेट की कीमतों में भी बदलाव हुआ है। टोन्ड मिल्क अब 61 रुपये, स्टैंडर्डाइज्ड मिल्क 70 रुपये और फुल क्रीम मिल्क 81 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा 500 ग्राम दही के पैकेट की कीमत में भी 1 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

Milk Price Hike: ‘आविन’ की सप्लाई पर बढ़ सकता है दबाव-

तमिलनाडु मिल्क एजेंट्स वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष पोन्नुसामी ने कहा कि प्राइवेट डेयरियों के दाम बढ़ने से सरकारी ‘आविन’ दूध और प्राइवेट दूध की कीमतों में बड़ा अंतर हो गया है। उनके मुताबिक, टोन्ड मिल्क में यह अंतर 7 रुपये, स्टैंडर्डाइज्ड मिल्क में 15 रुपये और फुल क्रीम मिल्क में 12 रुपये प्रति पैकेट तक पहुंच गया है। ऐसे में कम और मध्यम आय वाले परिवार आविन दूध की  ओर रुख कर सकते हैं, जिससे इसकी सप्लाई पर दबाव बढ़ सकता है।

आविन को हो रहा है नुकसान-

दूध एजेंटों के संगठन का दावा है कि आविन की दूध खरीद लागत बढ़ गई है, लेकिन खुदरा बिक्री कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है। इसके चलते आविन को औसतन 15 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा का नुकसान हो रहा है। हाल ही में सरकार ने किसानों से आविन की दूध खरीद दर में 6 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद प्राइवेट डेयरियों ने भी किसानों से दूध खरीदने के लिए अपनी कीमतें बढ़ाईं और उसका बोझ ग्राहकों पर डाल दिया।

सरकार से कीमतों की समीक्षा की मांग-

दूध एजेंटों के संगठन ने मुख्यमंत्री से दूध के उत्पादन, खरीद, वितरण और बिक्री की निगरानी के लिए एक अलग समर्पित विभाग बनाने की मांग की है। इसके साथ ही संगठन ने आविन की खुदरा कीमतों की समीक्षा करने और प्राइवेट डेयरियों से बार-बार कीमतें नहीं बढ़ाने की अपील की है, ताकि आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।

यह भी पढ़े- 19 नवंबर की तारीख भूलना चाहते हैं रोहित शर्मा, 2023 वर्ल्ड कप हार को याद कर हुए भावुक

19 नवंबर की तारीख भूलना चाहते हैं रोहित शर्मा, 2023 वर्ल्ड कप हार को याद कर हुए भावुक

Rohit Sharma 19 November:

Rohit Sharma 19 November: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में मिली हार को लेकर बड़ा बयान दिया है। रोहित शर्मा ने कहा कि वह 2023 वर्ल्ड कप को याद भी नहीं करना चाहते और 19 नवंबर की तारीख को भूलना चाहते हैं। उन्होंने यह बात अपने गेम शो ‘फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा’ के दौरान कही।

Rohit Sharma 19 November: 2023 वर्ल्ड कप की हार को याद नहीं करना चाहते रोहित-

रोहित शर्मा ने अब तक भारतीय टीम के साथ 4 ICC ट्रॉफी जीती हैं, लेकिन वह वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी नहीं जीत सके हैं। 2011 में वह भारतीय टीम का हिस्सा बनने से चूक गए थे। इसके बाद 2023 वनडे वर्ल्ड कप में उन्होंने टीम इंडिया की कप्तानी की और शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक पहुंचाया, लेकिन खिताबी मुकाबले में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। अब रोहित शर्मा ने इस हार को लेकर अपने दिल की बात साझा की है। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले उनके गेम शो के अगले एपिसोड के प्रोमो में एक्टर अंगद बेदी ने उनसे 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद विराट कोहली के साथ हुए इमोशनल सेलिब्रेशन को लेकर सवाल किया।

Rohit Sharma 19 November: ‘19 नवंबर की तारीख भी भूलना चाहता हूं’-

अंगद बेदी के सवाल का जवाब देते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि 2015 से 2024 तक टीम लगातार वर्ल्ड कप जीतने के करीब पहुंचती रही, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। उन्होंने कहा, “2015 से लेकर 2024 तक हम उस वर्ल्ड कप के पीछे भाग रहे थे। बहुत बार क्लोज आए, लेकिन जीत नहीं सके। 2015 में हम क्लोज आए… 2019 में भी। मैं 2023 वर्ल्ड कप को याद भी नहीं करना चाहता और मैं 19 नवंबर की तारीख भी भूलना चाहता हूं।” रोहित ने बताया कि 2024 टी20 वर्ल्ड कप से पहले उन्हें पता था कि यह उनका आखिरी टी20 वर्ल्ड कप होने वाला है। उन्होंने विराट कोहली के साथ टी20 क्रिकेट को लेकर भी बात की थी। वर्ल्ड कप जीतने के बाद दोनों खिलाड़ी काफी भावुक हो गए थे और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि उस पल को किस तरह सेलिब्रेट करें।

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित पर नजरें-

रोहित शर्मा अब वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा हैं। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मुकाबला 27 सितंबर को खेला जाएगा। इस सीरीज में रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर खास नजरें रहेंगी।

2027 वर्ल्ड कप को लेकर भी होगी नजर-

रोहित शर्मा के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज काफी अहम है। 2027 वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए उनके भविष्य को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। टीम मैनेजमेंट यशस्वी जायसवाल को उनके बैकअप विकल्प के तौर पर तैयार कर रहा है। अगर रोहित शर्मा इस सीरीज में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उनके आगे भी वनडे टीम में बने रहने की संभावना पर चर्चा जारी रहेगी। वहीं, खराब प्रदर्शन होने पर 2027 वनडे वर्ल्ड कप की उनकी दावेदारी को लेकर सवाल और बढ़ सकते हैं।

यह भी पढ़े- UPI में ₹2000 से ज्यादा के पेमेंट पर क्या बदलेगा? ग्राहक देगा या दुकानदार, MDR का पूरा गणित समझें

UPI में ₹2000 से ज्यादा के पेमेंट पर क्या बदलेगा? ग्राहक देगा या दुकानदार, MDR का पूरा गणित समझें

UPI MDR: 2000 से ज्यादा के पेमेंट पर MDR शुल्क ग्राहक देगा या दुकानदार

UPI MDR: यूपीआई से भुगतान करने वालों के लिए 15 अक्टूबर 2026 से एक नया बदलाव लागू होने जा रहा है। ₹2,000 से ज्यादा के कुछ व्यापारी भुगतान पर Merchant Discount Rate यानी MDR लागू होगा। इस खबर के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि इसका असर आम ग्राहक की जेब पर पड़ेगा या … Read more

SIR के सभी फैसले तीनों आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए: चुनाव आयोग

SIR decisions:

SIR decisions: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लगे आरोपों और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जारी विवाद के बीच चुनाव आयोग ने शनिवार, 26 सितंबर को अपना आधिकारिक बयान जारी किया। आयोग ने चुनाव आयुक्तों के बीच कथित असहमति को लेकर बिंदुवार स्पष्टीकरण दिया। आयोग के मुताबिक SIR से जुड़े सभी फैसले तीनों चुनाव आयुक्तों की सर्वसम्मति और कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए लिए गए हैं।

SIR decisions: तीनों चुनाव आयुक्तों की हुई बैठक-

चुनाव आयोग के महानिदेशक (मीडिया) आशीष गोयल की ओर से जारी बयान के मुताबिक 26 सितंबर को दोपहर 3 बजे नई दिल्ली स्थित निर्वाचन सदन में आयोग की बैठक हुई। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी मौजूद रहे। बैठक के बाद जारी विज्ञप्ति में आयोग ने SIR से जुड़े फैसलों और अपने कामकाज को लेकर उठ रहे सवालों पर स्थिति स्पष्ट की।

SIR decisions: SIR के फैसलों पर आयोग ने क्या कहा-

आयोग ने कहा कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े सभी निर्णय तीनों आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए। आयोग ने यह भी कहा कि इन फैसलों में निर्धारित कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया है। यह स्पष्टीकरण ऐसे समय आया है जब एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने SIR से जुड़े फैसलों और आदेशों पर कई बार आपत्ति दर्ज कराई थी।

कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी पर भी स्पष्टीकरण-

आयोग ने कैबिनेट सचिव को लिखी गई चिट्ठी को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की। आयोग के अनुसार यह पत्र किसी नीति से संबंधित नहीं था, बल्कि डेपुटेशन पर आए एक अधिकारी के कामकाज से जुड़ा था। यानी आयोग ने स्पष्ट किया कि चिट्ठी को किसी नीतिगत फैसले या नीति विवाद के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।

विपक्षी दलों ने ज्ञानेश कुमार पर उठाए सवाल-

इस पूरे विवाद के बीच विपक्षी दलों की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। कांग्रेस ने देशभर में प्रदर्शन किया है और INDIA गठबंधन की 30 सितंबर को बैठक प्रस्तावित है। विपक्षी नेताओं की ओर से ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अलग-अलग मांगें और आरोप सामने आए हैं। वहीं चुनाव आयोग ने अपने बयान में SIR से जुड़े फैसलों को तीनों आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिया गया बताया है।

यह भी पढ़े- प्रयागराज आ रहे चिराग पासवान, 2027 का यूपी प्लान क्या? BJP-NDA से गठबंधन या अकेले चुनाव?

एंथनी अल्बानीज ने पीएम मोदी की ऊर्जा नीति की तारीफ की

 Anthony Albanese:

Anthony Albanese: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने भारत में ऊर्जा की पहुंच बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए गए प्रयासों की तारीफ की है। एशिया सोसाइटी पॉलिसी इंस्टीट्यूट के एक कार्यक्रम में अल्बानीज ने भारत की ऊर्जा पहुंच में विस्तार का जिक्र किया और मोदी के साथ ऑस्ट्रेलिया के मजबूत रिश्तों की बात कही।

Anthony Albanese: अल्बानीज ने भारत की ऊर्जा पहुंच का किया जिक्र-

अल्बानीज ने कहा कि मोदी के कार्यकाल में भारत में बड़ी संख्या में लोगों तक ऊर्जा की पहुंच बढ़ी है। उन्होंने मोदी को ऐसा नेता बताया, जिसके साथ ऑस्ट्रेलिया ने मजबूत संबंध बनाए हैं।

Anthony Albanese: भारत ने बढ़ाया ऊर्जा आयात का दायरा-

भारत ने ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने के लिए अपने आयात स्रोतों में विविधता बढ़ाई है। प्रधानमंत्री मोदी ने मार्च 2026 में राज्यसभा में बताया था कि भारत अब 41 देशों से कच्चा तेल, एलएनजी और एलपीजी आयात करता है, जबकि पहले यह संख्या 27 देशों की थी।

रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार बढ़ाने पर जोर-

प्रधानमंत्री मोदी के मुताबिक, पिछले 11 वर्षों में भारत ने 5.3 मिलियन मीट्रिक टन से अधिक का रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार तैयार किया है। इसके अलावा 6.5 मिलियन मीट्रिक टन से अधिक अतिरिक्त भंडारण क्षमता तैयार करने पर भी काम चल रहा है।

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों का भी जिक्र-

अल्बानीज ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मजबूत होते संबंधों का भी उल्लेख किया। उनका बयान ऐसे समय आया है जब वैश्विक स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति और सप्लाई रूट को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं।

यह भी पढ़े- प्रयागराज आ रहे चिराग पासवान, 2027 का यूपी प्लान क्या? BJP-NDA से गठबंधन या अकेले चुनाव?

प्रयागराज आ रहे चिराग पासवान, 2027 का यूपी प्लान क्या? BJP-NDA से गठबंधन या अकेले चुनाव?

Chirag Paswan

Chirag Paswan: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज होने के साथ ही छोटे और सहयोगी दल भी अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने में जुटे हैं। इसी कड़ी में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की यूपी में सक्रियता बढ़ी है। 27 सितंबर को चिराग पासवान के प्रयागराज … Read more

विराट का 2027 मिशन क्या? आखिरी वर्ल्ड कप से जुड़ी पूरी कहानी

Virat Kohli

Virat Kohli: विराट कोहली ने अपने वनडे करियर को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप भारत के लिए उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा। यानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाला यह टूर्नामेंट कोहली के विश्व कप सफर का अंतिम पड़ाव होगा। ऐसे में सवाल है … Read more

मोहन यादव का भोपाल मास्टर प्लान-2047 क्या है? 51 KM कॉरिडोर से 27% हरियाली तक समझें

Bhopal Master Plan: मोहन यादव का भोपाल मास्टर प्लान-2047 क्या है?

Bhopal Master Plan: भोपाल के भविष्य को ध्यान में रखते हुए मास्टर प्लान-2047 का ड्राफ्ट तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विजन के तहत तैयार किए जा रहे इस प्लान में अगले दो दशकों में राजधानी के सुनियोजित विस्तार का खाका खींचा गया है। इसमें सड़क और परिवहन व्यवस्था से लेकर आवास, … Read more

Nagaland Toxic Liquor: नगालैंड में जहरीली शराब से 19 मौतें, 15 से ज्यादा गिरफ्तार

Nagaland Toxic Liquor:

Nagaland Toxic Liquor: नगालैंड में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक, अब तक मोकोकचुंग जिले में 8 और ट्यूएनसांग जिले में 11 लोगों की मौत हुई है। मामले में पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी है और 15 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Nagaland Toxic Liquor: मोकोकचुंग में 8 लोगों की मौत-

मोकोकचुंग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वेसुप्रा केज़ो ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी को बताया कि 24 सितंबर को मोंगकॉन लाबा सब-डिविजन में मिलावटी शराब पीने से चार लोगों की मौत की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने इलाके में छापेमारी और जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, अब तक 7 लोगों को मिलावटी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को संदेह है कि गिरफ्तार लोग वही शराब बेच रहे थे, जिसे मृतकों ने पिया था। लोगों से सावधानी बरतने और शराब के सेवन से बचने की अपील की गई है।

Nagaland Toxic Liquor: ट्यूएनसांग में 11 लोगों की मौत-

ट्यूएनसांग पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर तक जिले में जहरीली शराब के कारण 9 लोगों की मौत हो चुकी थी। 12 सितंबर को पुलिस को सिविल अस्पताल में हुई मौतों के एक पैटर्न की जानकारी मिली। पुलिस के मुताबिक, अधिकतर मृतकों ने शराब का सेवन किया था।मामले की जांच के दौरान कई जगह छापेमारी की गई और 470 से ज्यादा संदिग्ध जहरीली शराब की बोतलें जब्त की गईं। इसके बाद ट्यूएनसांग में दो और लोगों की मौत की जानकारी सामने आई, जिससे जिले में मृतकों की संख्या 11 हो गई।

3 हजार से ज्यादा शराब की बोतलें जब्त-

पुलिस के मुताबिक, दोनों जिलों में जारी छापेमारी के दौरान 3 हजार से ज्यादा शराब की बोतलें जब्त की गई हैं और 15 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने लोगों से ऐसी शराब का सेवन नहीं करने की अपील की है, जिस पर कोई पहचान या लेबल न लगा हो। पुलिस ने चेतावनी दी है कि शराब पीने के बाद चक्कर आना, धुंधला दिखाई देना या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत अस्पताल पहुंचें।

1990 से नगालैंड में शराब पर प्रतिबंध-

नगालैंड में 1990 से शराब पर प्रतिबंध है। सरकार ने इन मौतों की जांच और संदिग्ध अवैध शराब के स्रोत व सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस आई. बुंगलांग चांग की अगुवाई में एसआईटी गठित की है।

शराब के नमूनों में मिला मेथनॉल-

दीमापुर स्थित फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में ट्यूएनसांग पुलिस द्वारा भेजे गए संदिग्ध शराब के नमूनों में मेथनॉल पाया गया है। हालांकि, नमूनों को विस्तृत मात्रात्मक विश्लेषण के लिए गुवाहाटी स्थित सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेजा गया है।

यह भी पढ़े- एशियन गेम्स 2026: भारत ने कबड्डी में जीता गोल्ड, ईरान को हराया