Home » स्पोर्ट्स » Asian Games 2026: अभय सिंह ने स्क्वैश में जीता सिल्वर, फाइनल में मिली हार

Asian Games 2026: अभय सिंह ने स्क्वैश में जीता सिल्वर, फाइनल में मिली हार

Asian Games 2026:

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के स्क्वैश मेंस सिंगल्स फाइनल में भारत के अभय सिंह को मलेशिया के डिफेंडिंग चैंपियन एनजी इयन यो के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। अभय ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। एनजी इयन यो ने उन्हें 11-9, 11-5 और 11-5 से हराकर लगातार दूसरा गोल्ड मेडल जीता।

Asian Games 2026: अभय सिंह ने फाइनल में दिखाया दम-

अभय सिंह ने पहले गेम में एनजी इयन यो को कड़ी टक्कर दी। उन्होंने कई शानदार रैलियां खेलीं, लेकिन एनजी ने 11-9 से पहला गेम अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में मलेशियाई खिलाड़ी ने बढ़त बनाए रखी और 11-5 से जीत दर्ज की। तीसरे गेम में अभय ने शानदार वापसी की कोशिश की। वह एक समय 4-2 से आगे थे और स्कोर को 5-4 तक ले गए, लेकिन इसके बाद एनजी ने लगातार अंक जुटाए और 11-5 से गेम जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। हार के बावजूद अभय सिंह ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता और एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की।

Asian Games 2026: सेमीफाइनल में पाकिस्तानी खिलाड़ी को दी थी मात-

फाइनल से पहले अभय सिंह ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान के मुहम्मद इरफान को सीधे गेमों में 3-0 से हराया था। अभय ने आक्रामक शुरुआत करते हुए पहला गेम 11-3 से जीता। दूसरे गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन अभय ने दबाव बनाए रखते हुए 12-10 से गेम अपने नाम किया। तीसरे गेम में भी उन्होंने शानदार खेल दिखाया और 11-6 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।

बॉक्सिंग में भारत का मेडल पक्का-

भारत ने बॉक्सिंग में भी अपना पहला मेडल पक्का कर लिया है। भारतीय बॉक्सर अंकुश पंघाल ने 80 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में ताजिकिस्तान के नेक्रुज सलीमोव को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अंकुश ने पिछले साल वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल में सिल्वर मेडल जीता था। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों की 80 किलोग्राम कैटेगरी में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। अब एशियन गेम्स में भी उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

यह भी पढ़े- TMC विधायक कुणाल घोष पर फिर हमला: रिवॉल्वर दिखाकर कार से खींचने की कोशिश, 4 महीने में चौथा अटैक