Home » Breaking News » भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड, एशियन गेम्स फाइनल में टीम इंडिया का जलवा

भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड, एशियन गेम्स फाइनल में टीम इंडिया का जलवा

https://khabarindiatv.in/wp-content/uploads/2026/10/indian-cricket-team-.webp

IND vs PAK Asian Games Final: भारत ने एशियन गेम्स के मेंस क्रिकेट फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 211 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम निर्धारित ओवरों में लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और 19 रन से मुकाबला गंवा दिया।

अभिषेक-तिलक ने मचाया धमाल

भारत की पारी में अभिषेक शर्मा ने 68 रन की तेजतर्रार पारी खेली। उनके बाद तिलक वर्मा ने भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 51 रन बनाए। दोनों की पारियों की बदौलत भारत ने पाकिस्तान के सामने 212 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। भारतीय बल्लेबाजों ने पारी के दौरान 15 छक्के और 13 चौके लगाए, जिससे टीम बड़े स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।

IND vs PAK Asian Games Final: हसन नवाज ने बढ़ाई भारत की चिंता

212 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। एक समय उसके तीन विकेट महज 39 रन पर गिर गए थे। इसके बाद हसन नवाज और सैम अयूब ने पारी संभाली और 87 रन की साझेदारी कर भारतीय खेमे की चिंता बढ़ा दी। एक समय ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान मुकाबले में वापसी कर सकता है। दोनों बल्लेबाजों के क्रीज पर रहते भारत पर दबाव बढ़ गया था।

शिवम दुबे ने दिलाई बड़ी सफलता

पाकिस्तान की पारी के 15वें ओवर में शिवम दुबे ने सैम अयूब को आउट कर भारत को अहम सफलता दिलाई। इसके बाद पाकिस्तान की पारी लड़खड़ाने लगी। हालांकि हसन नवाज ने हार नहीं मानी और आखिरी ओवर तक मुकाबला लड़ते रहे। उन्होंने 96 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन उनकी यह पारी पाकिस्तान को जीत नहीं दिला सकी।

IND vs PAK Asian Games Final
IND vs PAK Asian Games Final
IND vs PAK Asian Games Final: बुमराह के ओवर ने बदला मैच

मुकाबले के अहम मोड़ पर जसप्रीत बुमराह के 19वें ओवर ने भारत को राहत दी। इस ओवर में 11 रन आए और पाकिस्तान की जीत की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान को लक्ष्य तक नहीं पहुंचने दिया।

भारत की झोली में 19वां गोल्ड

पाकिस्तान को हराकर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत लिया। इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक जीत चुकी है। इस जीत के साथ एशियन गेम्स में भारत के गोल्ड मेडल की संख्या 19 हो गई, जबकि कुल पदकों की संख्या 81 बताई गई है। पुरुष और महिला क्रिकेट दोनों में गोल्ड जीतकर भारत ने इस प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम किया।

ये भी पढ़े… ब्राह्मण चेहरा, मुस्लिम नेता और OBC-दलित संतुलन… यूपी में कांग्रेस की नई टीम क्या संदेश दे रही?