Home » राष्ट्रीय » सुप्रीम कोर्ट में तीन नए जजों ने ली शपथ, 37 जजों में अब सिर्फ 3 महिलाएं

सुप्रीम कोर्ट में तीन नए जजों ने ली शपथ, 37 जजों में अब सिर्फ 3 महिलाएं

Supreme Court Judges:

Supreme Court Judges: सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार, 6 अक्टूबर को तीन नए जजों ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली। इनमें जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपारेश कुमार सिंह शामिल हैं। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्य कांत ने तीनों नए जजों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इन नियुक्तियों के बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों की कुल संख्या बढ़कर 37 हो गई है।

Supreme Court Judges: CJI सूर्य कांत ने तीनों नए जजों को दिलाई शपथ

शपथ ग्रहण समारोह में सुप्रीम कोर्ट के जजों के अलावा अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और कई वरिष्ठ वकील मौजूद रहे। जस्टिस सुनीता अग्रवाल गुजरात हाई कोर्ट की जज रह चुकी हैं। वहीं, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय दिल्ली हाई कोर्ट के जज और जस्टिस अपारेश कुमार सिंह तेलंगाना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रह चुके हैं।

Supreme Court Judges: सुप्रीम कोर्ट में अब 37 जज, सिर्फ 3 महिलाएं

तीन नए जजों के शामिल होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 37 हो गई है। इनमें तीन महिला जज शामिल हैं। जस्टिस सुनीता अग्रवाल सुप्रीम कोर्ट की 13वीं महिला जज बनी हैं। उनके अलावा जस्टिस बी.वी. नागरत्ना और जस्टिस वी. मोहना शीर्ष अदालत में मौजूदा महिला जज हैं।

जस्टिस बी.वी. नागरत्ना बनेंगी पहली महिला CJI

जस्टिस बी.वी. नागरत्ना सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश (CJI) बनने वाली हैं। वह अगले साल 24 सितंबर को देश की पहली महिला CJI बनने की उम्मीद है।

एक समय सुप्रीम कोर्ट में थीं चार महिला जज

जस्टिस एन.वी. रमना के कार्यकाल के दौरान सुप्रीम कोर्ट में एक साथ सबसे ज्यादा चार महिला जज थीं। इनमें जस्टिस इंदिरा बनर्जी, जस्टिस बी.वी. नागरत्ना, जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस बेला एम. त्रिवेदी शामिल थीं। इनमें से आखिरी तीन महिला जजों ने 31 अगस्त 2021 को शपथ ली थी। जस्टिस रमना की अगुवाई वाले कॉलेजियम ने तीन महिला जजों की नियुक्ति की सिफारिश की थी। वहीं, मौजूदा CJI सूर्य कांत की अगुवाई वाले कॉलेजियम ने अब तक दो महिला जजों की नियुक्ति की है।

1989 में सुप्रीम कोर्ट को मिली पहली महिला जज

सुप्रीम कोर्ट की स्थापना के करीब 39 साल बाद 6 अक्टूबर 1989 को जस्टिस एम. फातिमा बीवी ने शपथ ली थी। वह देश की सर्वोच्च अदालत की पहली महिला जज बनी थीं। जस्टिस फातिमा बीवी 29 अप्रैल 1989 को केरल हाई कोर्ट से रिटायर हुई थीं। इसके करीब पांच महीने बाद उन्हें सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त किया गया था।

सुप्रीम कोर्ट में जजों की मंजूर संख्या 38

सुप्रीम कोर्ट में CJI समेत जजों की मंजूर संख्या 38 है। शुरुआत में 16 मई को एक ऑर्डिनेंस के जरिए जजों की संख्या 34 से बढ़ाकर 38 की गई थी। इसके बाद संसद ने संबंधित संशोधन विधेयक पारित किया, जिसे 11 अगस्त को राष्ट्रपति की मंजूरी मिली। तीन नए जजों की नियुक्ति के बाद फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में 37 जज कार्यरत हैं। यानी एक पद अभी भी खाली है। इससे पहले अगस्त 2019 में CJI रंजन गोगोई के कार्यकाल के दौरान सुप्रीम कोर्ट में CJI समेत जजों की मंजूर संख्या 31 से बढ़ाकर 34 की गई थी।

यह भी पढ़े- PM मोदी के नेतृत्व के 25 साल: योगी-धामी ने दी बधाई, बताया ‘प्रेरणादायक सफर