Home » राजनीति » ‘ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन’, राहुल गांधी का ऐलान, INDIA ब्लॉक ने बनाई रणनीति

‘ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन’, राहुल गांधी का ऐलान, INDIA ब्लॉक ने बनाई रणनीति

Gyanesh Kumar:

Gyanesh Kumar: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बड़ा बयान दिया है। मंगलवार को राहुल गांधी के आवास पर INDIA ब्लॉक के नेताओं की बैठक हुई। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, RJD नेता तेजस्वी यादव और NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले समेत कई विपक्षी नेता मौजूद रहे। बैठक के बाद विपक्षी गठबंधन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने आंदोलन को जारी रखने की बात कही।

Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेना हमारा मिशन: राहुल गांधी-

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद राहुल गांधी ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेना विपक्ष का मिशन है। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष में सभी विपक्षी दल एकजुट होकर साथ खड़े रहेंगे। राहुल गांधी ने कहा, “कल आपने जो देखा, वो सिर्फ यहां खड़ी राजनीतिक पार्टी की आवाज नहीं थी, बल्कि भारत के लोगों की आवाज थी।” उन्होंने प्रदर्शन में साथ देने वाले दिल्ली और देशभर के लोगों का आभार जताया। राहुल गांधी ने आगे कहा कि यह लड़ाई विपक्षी नेताओं के बारे में नहीं, बल्कि भारत के लोगों के भविष्य के बारे में है। उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बहाल करने के लिए आखिरी तक लड़ने की बात कही।

Gyanesh Kumar: ‘लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश’, तेजस्वी यादव का आरोप-

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान RJD नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की गई है और इसके पीछे BJP, अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साजिश है। तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए विपक्ष एकजुट है और इसके लिए जो भी कुर्बानी देनी पड़ेगी, वह देने को तैयार है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने ज्ञानेश कुमार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने कठपुतली की तरह काम किया है और उन्हें इसके लिए सजा मिलेगी। हालांकि, ये सभी तेजस्वी यादव के राजनीतिक आरोप हैं।

‘संविधान की रक्षा के लिए जारी रहेगा आंदोलन’: सुप्रिया सुले-

NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले ने भी INDIA ब्लॉक की एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन पूरी ताकत के साथ एक साथ खड़ा है और उसका संघर्ष जारी रहेगा। सुप्रिया सुले ने आरोप लगाया कि देश के संविधान को कमजोर किया गया है और नागरिकों के अधिकारों पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष संविधान में सभी भारतीयों को दिए गए अधिकारों की रक्षा के लिए अपना आंदोलन जारी रखेगा। उन्होंने आगे कहा कि अन्याय और उत्पीड़न के खिलाफ विपक्षी दल एकजुट होकर लड़ेंगे। यह आंदोलन दिल्ली से लेकर जमीनी स्तर तक जारी रहेगा।

INDIA ब्लॉक ने आंदोलन जारी रखने का किया ऐलान-

राहुल गांधी के आवास पर हुई बैठक के बाद विपक्षी गठबंधन ने अपने आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकेत दिया। राहुल गांधी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया की बहाली को अपनी लड़ाई का मुख्य उद्देश्य बताया, जबकि तेजस्वी यादव और सुप्रिया सुले ने संविधान और नागरिक अधिकारों की रक्षा पर जोर दिया। INDIA ब्लॉक के नेताओं ने इस मुद्दे पर एकजुटता दिखाते हुए संघर्ष जारी रखने की बात कही। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग अब विपक्षी गठबंधन के आंदोलन का प्रमुख मुद्दा बन गई है।

यह भी पढ़े- राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने दिल्ली के खिलाफ मचाया तहलका, 41 गेंदों में ठोके 85 रन