मुंबई इंडियंस में होगा सबसे बड़ा बदलाव? रोहित शर्मा की कप्तानी में वापसी के संकेत, हार्दिक पांड्या की होगी छुट्टी?

Rohit Captain: रोहित की MI कप्तानी में वापसी के संकेत, हार्दिक की छुट्टी?

Rohit Captain: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फ्रेंचाइजी एक बार फिर रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपने पर विचार कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर सवाल खड़े होंगे … Read more

BBC धमकीबाज रिपोर्टर पाशा हुआ एक्सपोज्ड, लाहौर से उठवा लेने की ऑडियो हो रही वायरल, जानिए क्या है पूरा मामला?

BBC Dilnawaz Pasha:

BBC Dilnawaz Pasha: बीबीसी के धमकीबाज रिपोर्टर दिलनवाज पाशा अभी हाल ही में खबर इंडिया समेत तमाम राष्ट्रवादी चैनलों में एक्सपोज़्ड हुआ जिसमें वो पुलिस के साथ बदतमीज़ी भी करते नजर आ रहा था। अब एक और नया मामला सामने आया है जिसमें दिलनवाज ने कथित तौर पर पत्रकार राहुल शुक्ला को धमकी दी। उसने पत्रकार राहुल शुक्ला से न केवल गाली-गलौज की, बल्कि उन्हें उठवा लेने की धमकी भी दी। राहुल शुक्ला का दावा है कि दिलनवाज ने उन्हें पुलिस के माध्यम से झूठे मामले में फंसाने, पिटवाने और यहां तक कि उनका अपहरण करवाने की धमकी दी है। इस मामले में खोड़ा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। राहुल का कहना है कि उन्हें हमेशा डर सताए रहता है कि कहीं उनके साथ कोई अप्रिय घटना न हो जाए।

खबर इंडिया के रिपोर्टर विनीत अत्री से खास बातचीत में राहुल शुक्ला ने पूरे घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि वह अवैध रूप से प्रैक्टिस कर रहे झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ खबरें दिखाना चाहते थे। दिल्ली के कई विधायक भी झोलाछाप डॉक्टरों की मनमानी और उन्हें एक्सपोज करने पर लगे हुए थे। इसके बाद बीबीसी के पत्रकार दिलनवाज पाशा ने कॉल लगाकर पत्रकार राहुल शुक्ला को यह काम करने से रोका और धमकी भी दी। पत्रकार शुक्ला के अनुसार पाशा ने उन्हें अज्ञात नंबरों से धमकियां दी।

BBC Dilnawaz Pasha:  दिल्ली के झोलाछाप डॉक्टरों की कवरेज के दौरान धमकी देने का आरोप

राहुल शुक्ला के मुताबिक, 10 सितंबर 2026 को वह झोलाछाप डॉक्टरों से संबंधित एक मामले की कवरेज के लिए गए थे। उनका कहना है कि कुछ दिल्ली के विधायक भी संबंधित डॉक्टरों का विरोध कर रहे थे। इसी सिलसिले में खबर करने के दौरान दिलनवाज पाशा ने कथित तौर पर उन्हें धमकाया। राहुल ने बताया कि धमकी मिलने के बाद उनका परिवार भी परेशान हो गया था। राहुल के मुताबिक,  उनकी माता जी भी इतनी चिंतित हो गईं कि रोने लगीं। राहुल का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति ने फोन पर बातचीत के दौरान उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और पत्रकारिता को लेकर भी अपमानजनक टिप्पणी की। राहुल शुक्ला के अनुसार, दिलनवाज पाशा ने उनसे कहा कि ‘भाड़ में गई पत्रकारिता।’ राहुल का आरोप है कि उन्हें खबरें करने से रोकने के लिए लगातार दबाव बनाया गया।

BBC Dilnawaz Pasha: ‘विधायक की गोद में बैठे हो तो भी नहीं छोड़ूंगा’

एफआईआर में दर्ज शिकायत के मुताबिक, 11 सितंबर 2026 को सुबह करीब 9:45 बजे राहुल शुक्ला अपने घर पर बैठे थे। इसी दौरान उनके पास व्हाट्सऐप कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उन्हें धमकाया और उनसे रंगदारी/पैसों की मांग की। शिकायत के अनुसार, राहुल ने जब इसका विरोध किया तो उन्हें पुलिस के माध्यम से झूठे मामले में फंसाने, पिटवाने और प्रताड़ित कराने की धमकी दी गई। राहुल का आरोप है कि फोन पर बातचीत के दौरान उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई। एफआईआर में दर्ज विवरण के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर कहा कि वह किसी विधायक की गोद में बैठे हों, तब भी उन्हें नहीं छोड़ेगा। शिकायत में यह भी आरोप है कि बातचीत के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया और राहुल को डराने की कोशिश की गई।

‘लाहौर से उठवा लूंगा’, कहीं पाकिस्तान तक तो नहीं दिलनवाज के तार?

राहुल शुक्ला ने विनीत अत्री से बातचीत में आरोप लगाया कि उन्हें धमकी देते हुए कहा गया कि अगर वह लाहौर में भी बैठे होंगे तो वहां से भी उठवा लिया जाएगा। राहुल के मुताबिक, उन्हें अपहरण कराने और शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकियां भी दी गईं। पत्रकार शुक्ला को आशंका है कि कहीं दिलनवाज पाशा के तार पाकिस्तान से तो नहीं जुड़े हुए हैं, आखिर वह पाकिस्तान के लाहौर से उठवाने की धमकी किस आधार पर दे रहा है? एफआईआर में दर्ज शिकायत के अनुसार, 11 सितंबर को आए फोन के बाद राहुल ने कॉल काट दी थी। इसके बाद संबंधित मोबाइल नंबर से कई बार व्हाट्सऐप कॉल किए गए। भय के कारण उन्होंने शुरुआत में कुछ कॉल रिसीव नहीं किए। शिकायत में बताया गया है कि बाद में एक अन्य मोबाइल नंबर से कॉल आने पर उन्होंने बातचीत रिकॉर्ड करना शुरू किया।राहुल का दावा है कि उनके पास इस घटनाक्रम से संबंधित व्हाट्सऐप कॉल की रिकॉर्डिंग मौजूद है। उनके मुताबिक, रिकॉर्डिंग में कथित तौर पर गाली-गलौज और धमकी देने की बातें दर्ज हैं। हालांकि, रिकॉर्डिंग की स्वतंत्र पुष्टि और उसकी फॉरेंसिक जांच की जानकारी उपलब्ध नहीं है।

परिवार को भी सता रहा अनहोनी का डर

राहुल शुक्ला ने कहा कि धमकियों के बाद से वह और उनका परिवार असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि संबंधित व्यक्ति या उसके सहयोगियों की ओर से उनके साथ कोई गंभीर घटना की जा सकती है। राहुल के शब्दों में, उन्हें आज भी डर सताता है कि कहीं उनके साथ कुछ गलत न हो जाए और खबर दिखाने वाला पत्रकार खुद ही किसी घटना की खबर न बन जाए। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का काम लोगों के सामने समस्याओं को लाना और जनहित के मुद्दों पर सवाल उठाना है। यदि अवैध रूप से प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टरों के खिलाफ खबर करने पर धमकियां मिलेंगी, तो यह पत्रकारों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर सवाल है।

दिल्ली में एफआईआर नहीं, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर भरोसा

राहुल शुक्ला ने बातचीत में कहा कि उन्होंने दिल्ली में एफआईआर दर्ज नहीं कराई, बल्कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित खोड़ा थाने में शिकायत दी। उन्होंने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार और उत्तर प्रदेश पुलिस पर भरोसा है तथा उन्हें उम्मीद है कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में गुंडागर्दी नहीं चलने दी जाएगी और उन्हें प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भरोसा है। उनका कहना है कि वह झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ खबरें दिखाने का काम जारी रखेंगे और धमकियों के दबाव में पीछे नहीं हटेंगे।

खोड़ा थाने में दर्ज है एफआईआर

उपलब्ध एफआईआर की प्रति के अनुसार, मामला खोड़ा थाने, कमिश्नरेट गाजियाबाद में दर्ज है। दस्तावेज में एफआईआर संख्या 0370/2026 और प्राथमिकी दर्ज होने की तारीख 19 सितंबर 2026 अंकित है। घटना की तारीख 11 सितंबर 2026 बताई गई है।एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 352 और धारा 351(3) दर्ज हैं। शिकायतकर्ता के बयान में दिलनवाज पाशा समेत अन्य लोगों पर धमकी देने, गाली-गलौज करने, रंगदारी मांगने तथा शारीरिक नुकसान और अपहरण की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं।

पत्रकारिता पर दबाव का सवाल

राहुल शुक्ला का कहना है कि झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध चिकित्सा गतिविधियों से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग जनहित में की जाती है। ऐसे मामलों में पत्रकारों को कथित धमकियां मिलना उनके काम और सुरक्षा, दोनों से जुड़ा विषय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह धमकियों के बावजूद जनहित से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग जारी रखेंगे। अब इस मामले में पुलिस की जांच, कथित कॉल रिकॉर्डिंग की पुष्टि और संबंधित पक्ष का जवाब महत्वपूर्ण होगा।

X पर देखे पूरा वीडियो-


यह भी पढ़े- मोदी सरकार में एक और मंत्री का इस्तीफा, पीएम मोदी को पत्र लिखकर बताई वजह

आरटीआई के 21 साल पूरे, सूचना आयोगों में 4 लाख मामले लंबित

RTI 21 Years:

RTI 21 Years: सूचना का अधिकार (आरटीआई) कानून लागू होने के 21 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर जारी एक नई रिपोर्ट में देश के सूचना आयोगों की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर चिंताएं जताई गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, देशभर के सूचना आयोगों में करीब चार लाख मामले लंबित हैं। वहीं, कई आयोगों में अपील और शिकायतों के निपटारे में एक साल से भी अधिक समय लगने का अनुमान है।

RTI 21 Years: 14 सूचना आयोगों में एक साल से ज्यादा की प्रतीक्षा-

सतर्क नागरिक संगठन की ओर से तैयार ‘रिपोर्ट कार्ड ऑन द परफॉर्मेंस ऑफ इन्फॉर्मेशन कमिशन्स इन इंडिया 2025-26’ में सूचना आयोगों के कामकाज का आकलन किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, देश के 14 सूचना आयोगों में किसी मामले के निपटारे के लिए अनुमानित प्रतीक्षा अवधि एक साल से अधिक है। इससे आरटीआई के तहत जानकारी मांगने वाले नागरिकों को समय पर जवाब मिलने में देरी हो सकती है।

RTI 21 Years: तीन आयोगों में मामले निपटाने में लग सकते हैं 15 साल से ज्यादा-

रिपोर्ट में सूचना आयोगों में लंबित मामलों की स्थिति पर चिंता जताई गई है। इसके मुताबिक, तीन सूचना आयोग ऐसे हैं, जहां मौजूदा लंबित मामलों के आधार पर किसी अपील या शिकायत का निपटारा करने में 15 साल से भी अधिक समय लग सकता है। मामलों के निपटारे में इतनी लंबी प्रतीक्षा अवधि सूचना के अधिकार के प्रभावी इस्तेमाल और सरकारी संस्थाओं की जवाबदेही को लेकर सवाल खड़े करती है।

आरटीआई कानून के 21 साल पूरे-

12 अक्टूबर को भारत में सूचना का अधिकार कानून लागू होने के 21 साल पूरे हुए। यह कानून नागरिकों को सरकारी सूचनाएं हासिल करने का अधिकार देता है। इसके जरिए लोग सार्वजनिक संस्थाओं के कामकाज से जुड़ी जानकारी मांग सकते हैं और उनकी जवाबदेही सुनिश्चित करने में भूमिका निभा सकते हैं। आरटीआई कानून को पारदर्शिता बढ़ाने और सरकारी कामकाज में जवाबदेही सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम माना जाता है।

एसआईआर जैसे मुद्दों पर भी आरटीआई का इस्तेमाल-

रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि हाल के वर्षों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) जैसे मुद्दों पर जानकारी हासिल करने के लिए भी आरटीआई का इस्तेमाल किया गया है। ऐसे मामलों में आरटीआई नागरिकों को सार्वजनिक प्रक्रियाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने का अवसर देता है। हालांकि, सूचना आयोगों में बड़ी संख्या में लंबित मामलों और निपटारे में देरी के कारण इस कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं।

यह भी पढ़े- मोदी सरकार में एक और मंत्री का इस्तीफा, पीएम मोदी को पत्र लिखकर बताई वजह

मोदी सरकार में एक और मंत्री का इस्तीफा, पीएम मोदी को पत्र लिखकर बताई वजह

L Murugan Resignation:

L Murugan Resignation: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री एल मुरुगन ने मंगलवार को अपने मंत्री पद और राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा देने की इच्छा जताई। उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अपनी बात रखी। मुरुगन अब तमिलनाडु लौटकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को मजबूत करना चाहते हैं। साथ ही, उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने की इच्छा जाहिर की है।

L Murugan Resignation: तमिलनाडु में बीजेपी को मजबूत करना चाहते हैं मुरुगन-

एल मुरुगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया तमिलनाडु दौरे के दौरान लोगों में दिखे उत्साह और समर्थन ने उन्हें राज्य में अधिक सक्रिय होकर काम करने के लिए प्रेरित किया। इसी के चलते उन्होंने तमिलनाडु लौटकर पार्टी संगठन को मजबूत करने का फैसला किया है। मुरुगन के मुताबिक, वह राज्य में बीजेपी को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों की तैयारी के लिए अपना पूरा समय देना चाहते हैं।

L Murugan Resignation: पीएम मोदी से मंत्री पद की जिम्मेदारियों से मुक्त करने का अनुरोध-

एल मुरुगन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में अनुरोध किया कि उन्हें मंत्री पद की जिम्मेदारियों से मुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि वह तमिलनाडु में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी तरह समर्पित होकर काम करना चाहते हैं। उन्होंने सरकार और पार्टी में काम करने के अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री का आभार भी जताया। मुरुगन ने कहा कि पार्टी और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मिली जिम्मेदारियों ने उनके भीतर जनसेवा की भावना को और मजबूत किया है।

दिहाड़ी मजदूर के बेटे से केंद्रीय मंत्री तक का सफर-

अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए एल मुरुगन ने कहा कि एक दिहाड़ी मजदूर के बेटे से केंद्र सरकार में मंत्री बनने तक का सफर उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत माता और तमिलनाडु की सेवा करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है।

2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारी पर नजर-

एल मुरुगन अब तमिलनाडु में बीजेपी के संगठन को मजबूत करने और 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटना चाहते हैं। उनका मानना है कि राज्य में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए अधिक समय देना जरूरी है। इसी उद्देश्य से उन्होंने प्रधानमंत्री से मंत्री पद की जिम्मेदारियों से मुक्त करने का अनुरोध किया है।

यह भी पढ़े- जंतर-मंतर प्रदर्शन: हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लगाए मारपीट के आरोप

2029 में भी हारेगी कांग्रेस? SIR तो 2024 के बाद आया, फिर पहले क्यों हारी पार्टी? अमित शाह का राहुल पर हमला

Amit Shah: SIR तो अभी आया, फिर पहले से क्यों हार रही काँग्रेस- शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने SIR यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब SIR की प्रक्रिया 2024 के बाद शुरू हुई, तो उससे पहले कांग्रेस चुनाव क्यों हारती रही? अमित शाह ने कांग्रेस की चुनावी … Read more

जंतर-मंतर प्रदर्शन: हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लगाए मारपीट के आरोप

Jantar Mantar Protest:

Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए छात्र-छात्राओं और कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर मारपीट, दुर्व्यवहार और डराने-धमकाने के आरोप लगाए हैं। कुछ प्रदर्शनकारियों ने अपने शरीर पर चोटों के निशान भी दिखाए हैं। हालांकि, इन आरोपों के बावजूद प्रदर्शनकारी लगातार आंदोलन में शामिल हो रहे हैं।

Jantar Mantar Protest: हिरासत के दौरान पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप-

बीबीसी हिंदी की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए कुछ छात्रों और कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने आरोप लगाया कि हिरासत में लेने के दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें डराने की कोशिश की।प्रदर्शनकारियों ने हिरासत के दौरान हुई कथित मारपीट और परेशानियों का भी जिक्र किया। कुछ लोगों ने अपने शरीर पर चोटों के निशान दिखाते हुए पुलिस के व्यवहार पर सवाल उठाए।

Jantar Mantar Protest: छात्रा शरण्या ने बताया हिरासत का अनुभव-

दिल्ली के आंबेडकर विश्वविद्यालय में मास्टर्स की छात्रा और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) की सदस्य शरण्या भी 11 अक्टूबर को प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। उन्होंने हिरासत के दौरान अपने साथ हुए कथित दुर्व्यवहार के बारे में बताया। शरण्या के मुताबिक, पुलिसकर्मियों ने उन्हें धक्का देकर बस में चढ़ाया। इस दौरान उनका पैर बस के दरवाजे में फंस गया। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला पुलिसकर्मियों ने उनके कपड़े ऊपर खींचे, जबकि पुरुष कमांडो ने उन्हें बस में धकेलने की कोशिश की।

बस में रोशनी और हवा की कमी का दावा-

शरण्या ने आरोप लगाया कि जिस बस में उन्हें ले जाया गया, उसमें न तो पर्याप्त रोशनी थी और न ही हवा आने की उचित व्यवस्था थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि हिरासत के दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके बाल खींचे। उनके मुताबिक, उन्हें प्रदर्शन वाले दिन सुबह करीब 11 बजे हिरासत में लिया गया था। इसके बाद उन्हें नांगलोई के एक हिरासत केंद्र में रखा गया और देर रात घर जाने दिया गया।

खाने-पीने और शौचालय की सुविधाओं पर भी उठाए सवाल-

शरण्या ने हिरासत केंद्र में बुनियादी सुविधाओं को लेकर भी आरोप लगाए। उनके अनुसार, वहां खाने-पीने और शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाओं की कमी थी। इन आरोपों से हिरासत के दौरान प्रदर्शनकारियों को कथित तौर पर हुई परेशानियों का मुद्दा सामने आया है।

दिल्ली पुलिस के जवाब का इंतजार-

बीबीसी हिंदी ने इस मामले में दिल्ली पुलिस का पक्ष जानने की भी कोशिश की, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से कोई जवाब नहीं मिला था। फिलहाल, प्रदर्शनकारियों की ओर से लगाए गए आरोपों पर दिल्ली पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।

यह भी पढ़े- WTC अंक तालिका में बड़ा उलटफेर, न्यूजीलैंड को बिना खेले फायदा; तीसरे नंबर पर पहुंचा साउथ अफ्रीका

TVS परिवार में संपत्ति विवाद गहराया, वेणु श्रीनिवासन बोले- हो चुका बंटवारा; पत्नी-बेटी ने किया खंडन

TVS Family Property Dispute:

TVS Family Property Dispute: TVS मोटर्स और उससे जुड़ी कंपनियों के चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन के परिवार में संपत्ति और आर्थिक हितों के बंटवारे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। वेणु श्रीनिवासन ने दावा किया है कि उन्होंने अपने बेटे सुदर्शन और बेटी लक्ष्मी वेणु के बीच कारोबार का बंटवारा कर दिया है। हालांकि, उनकी पत्नी मल्लिका श्रीनिवासन और बेटी लक्ष्मी वेणु ने इस दावे का खंडन करते हुए कहा है कि परिवार में आर्थिक हितों के बंटवारे का मामला अभी सुलझा नहीं है।

TVS Family Property Dispute: TVS परिवार में आर्थिक बंटवारे को लेकर विवाद-

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मल्लिका श्रीनिवासन और लक्ष्मी वेणु ने एक संयुक्त बयान जारी कर स्पष्ट किया कि परिवार में आर्थिक हितों के बंटवारे को लेकर कोई समझौता नहीं हुआ है। उन्होंने इस मामले को TVS परिवार में 2020 में हुए बड़े कारोबारी बंटवारे से अलग बताया। उनके मुताबिक, 2020 में हुए बंटवारे में मूल्यांकन, बातचीत और आपसी सहमति जैसी प्रक्रियाएं शामिल थीं। हालांकि, परिवार की उनकी शाखा में आर्थिक हितों के बंटवारे के लिए ऐसी कोई प्रक्रिया नहीं अपनाई गई है।

TVS Family Property Dispute: वेणु श्रीनिवासन ने क्या कहा-

रिपब्लिक टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, वेणु श्रीनिवासन ने कहा कि कारोबार और संपत्तियां उनकी थीं और उन्हें परिवार के सदस्यों तथा कारोबार के हितों को ध्यान में रखते हुए फैसले लेने की पूरी स्वतंत्रता थी। उन्होंने कहा कि उनका हमेशा से मानना रहा है कि अगली पीढ़ी को कम उम्र में ही कारोबार का स्वामित्व और नियंत्रण सौंप देना चाहिए, ताकि वे अपनी ऊर्जा और नए विचारों के साथ कारोबार को आगे बढ़ा सकें। इसी सोच के तहत उन्होंने अपनी बेटी लक्ष्मी वेणु और बेटे सुदर्शन के बीच कारोबारी जिम्मेदारियों का बंटवारा किया।

बेटी लक्ष्मी और बेटे सुदर्शन को मिली अलग-अलग जिम्मेदारी-

वेणु श्रीनिवासन के मुताबिक, उनकी बेटी लक्ष्मी वेणु को SCL कारोबार को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई, जबकि बेटे सुदर्शन को मोटर कारोबार की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने दावा किया कि यह बंटवारा निष्पक्ष आधार पर किया गया था और इसमें परिवार के सदस्यों के हितों का ध्यान रखा गया था। श्रीनिवासन ने यह भी कहा कि उनकी पत्नी मल्लिका श्रीनिवासन ने TAFE का स्वामित्व और नियंत्रण अपनी बेटी लक्ष्मी को सौंपने का इरादा स्पष्ट किया था। लक्ष्मी पहले से ही कंपनी के प्रबंधन में वाइस चेयरमैन के रूप में शामिल हैं। उनके अनुसार, यह पूरी प्रक्रिया परिवार की जानकारी में और आपसी विचार-विमर्श के बाद हुई थी।

मल्लिका और लक्ष्मी ने दावों पर उठाए सवाल-

मल्लिका श्रीनिवासन और लक्ष्मी वेणु ने इस दावे को खारिज किया कि संपत्तियां केवल एक व्यक्ति की थीं और वही अकेले उनके बंटवारे का फैसला कर सकता था। उन्होंने कहा कि प्रबंधन से जुड़ी जिम्मेदारियों का बंटवारा और ट्रेडमार्क, ब्रांड के इस्तेमाल तथा प्रतिस्पर्धा न करने जैसी शर्तों पर हुए इंतजाम को आर्थिक समझौते का विकल्प नहीं माना जा सकता। उनके मुताबिक, प्रबंधन की भूमिकाएं तय होना और संपत्तियों का वास्तविक आर्थिक स्वामित्व तय होना दो अलग-अलग मामले हैं।

TAFE को लेकर भी दी सफाई-

संयुक्त बयान में मल्लिका श्रीनिवासन और लक्ष्मी वेणु ने TAFE की स्थिति पर भी स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा कि TAFE अमैल्गमेशन ग्रुप का हिस्सा है, जो एक अलग पारिवारिक कारोबारी समूह है। मल्लिका श्रीनिवासन इस समूह में शेयरधारक हैं। उनके मुताबिक, TAFE का इस आर्थिक समझौते से संबंध नहीं है, जिस पर VS परिवार के भीतर चर्चा हो रही है।

आर्थिक मालिकाना हक का मुद्दा अब भी अनसुलझा-

मल्लिका श्रीनिवासन और लक्ष्मी वेणु ने अपने बयान में कहा कि विवाद का मुख्य मुद्दा प्रबंधन के पद नहीं हैं, क्योंकि उनके लिए उचित मुआवजे की व्यवस्था की गई है। असली सवाल संपत्तियों और आर्थिक हितों के वास्तविक स्वामित्व को उचित मान्यता देने का है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मामला अभी सुलझा नहीं है। ऐसे में TVS परिवार में कारोबारी जिम्मेदारियों के बंटवारे और संपत्तियों के आर्थिक स्वामित्व को लेकर मतभेद सामने आ गए हैं।

यह भी पढ़े- WTC अंक तालिका में बड़ा उलटफेर, न्यूजीलैंड को बिना खेले फायदा; तीसरे नंबर पर पहुंचा साउथ अफ्रीका

WTC अंक तालिका में बड़ा उलटफेर, न्यूजीलैंड को बिना खेले फायदा; तीसरे नंबर पर पहुंचा साउथ अफ्रीका

WTC points table:

WTC points table: ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को पहले टेस्ट मैच में 214 रनों से हराकर सीरीज में बढ़त बना ली है। इस जीत के साथ ही आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अंक तालिका में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है, जबकि साउथ अफ्रीका को दो स्थानों का नुकसान हुआ है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम बिना कोई मैच खेले दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

WTC points table: पहली पारी में मैट रेनशॉ ने खेली 190 रनों की शानदार पारी-

ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 390 रन बनाए। टीम की ओर से मैट रेनशॉ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 190 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कोई भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं पहुंच सका। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम पहली पारी में 284 रन ही बना सकी। टीम के लिए डेविड बेडिंगहम ने सर्वाधिक 49 रन बनाए। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में महत्वपूर्ण बढ़त मिली, जो आगे चलकर मैच का निर्णायक मोड़ साबित हुई।

WTC points table: एडन मारक्रम की जुझारू पारी भी साउथ अफ्रीका को नहीं दिला सकी जीत-

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में छह विकेट के नुकसान पर 314 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। इसके बाद साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 421 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे हासिल करना उसके लिए चुनौतीपूर्ण था। लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीकी टीम दूसरी पारी में 206 रनों पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया ने यह मुकाबला 214 रनों से अपने नाम कर लिया। साउथ अफ्रीका की ओर से एडन मारक्रम ने 75 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके।

WTC अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर बरकरार-

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा कायम है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत से पहले ऑस्ट्रेलिया का अंक प्रतिशत (PCT) 80 था, जो अब बढ़कर 81.82 हो गया है। इसके साथ ही टीम ने पहले स्थान पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका को इस हार का बड़ा नुकसान हुआ है। टीम का PCT 75 से गिरकर 60 रह गया है, जिसके चलते वह दूसरे स्थान से खिसककर तीसरे नंबर पर पहुंच गई है।

न्यूजीलैंड को बिना खेले मिला बड़ा फायदा-

WTC अंक तालिका में न्यूजीलैंड की टीम को बिना कोई मुकाबला खेले फायदा हुआ है। टीम का PCT 72.22 है और वह एक स्थान ऊपर चढ़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। इस तरह ऑस्ट्रेलिया पहले, न्यूजीलैंड दूसरे और साउथ अफ्रीका तीसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया की जीत ने अंक तालिका का समीकरण बदल दिया है, जबकि न्यूजीलैंड को इसका सीधा फायदा मिला है।

यह भी पढ़े- राहुल गांधी का बड़ा फैसला, दिल्ली में विरोध पर ब्रेक; सांसदों को क्षेत्र में लौटने को कहा

राहुल गांधी का बड़ा फैसला, दिल्ली में विरोध पर ब्रेक; सांसदों को क्षेत्र में लौटने को कहा

Rahul Gandhi: राहुल का बड़ा फैसला, दिल्ली में विरोध पर कुछ समय का ब्रेक

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में बड़े विरोध प्रदर्शन को फिलहाल रोकने और सांसदों व नेताओं को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में लौटने का निर्देश दिया है। INDIA गठबंधन की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहा विरोध प्रदर्शन कुछ समय के लिए थमेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले … Read more

राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, बोले- कांग्रेस ने टीएन शेषन को चुनाव लड़ने का टिकट दिया

Piyush Goyal:

Piyush Goyal: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता पीयूष गोयल ने पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस के पुराने फैसलों का जिक्र करते हुए चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाने के लिए पार्टी को घेरा। गोयल ने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन और एमएस गिल का उदाहरण देते हुए कांग्रेस पर चुनाव आयोग के अधिकारियों को राजनीतिक पद देने का आरोप लगाया।

Piyush Goyal: राहुल गांधी की बैठक से पहले बीजेपी का हमला-

INDIA ब्लॉक के नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपना विरोध जारी रखने की रणनीति बना रहे हैं। इसी बीच राहुल गांधी ने विपक्षी गठबंधन के नेताओं को चाय पर चर्चा के लिए अपने आवास पर बुलाया था। इस बैठक से पहले पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाती है, लेकिन अपने पुराने फैसलों और रिकॉर्ड को नजरअंदाज करती है। गोयल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में कुछ पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्तों को राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री और पार्टी का टिकट दिया। उन्होंने इसे चुनाव आयोग के अधिकारियों को राजनीतिक लाभ देने का मामला बताया।

Piyush Goyal: टीएन शेषन को चुनाव लड़ने का टिकट देने का उठाया मुद्दा-

पीयूष गोयल ने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अक्सर शेषन की ईमानदारी की तारीफ करती है, लेकिन 1999 में उन्हें बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस का टिकट दिया गया था। गोयल ने सवाल उठाया कि क्या यह शेषन को पुरस्कृत करने जैसा नहीं था? उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह एक ओर चुनाव आयोग की निष्पक्षता की बात करती है, वहीं दूसरी ओर अपने राजनीतिक फैसलों को नजरअंदाज करती है।

एमएस गिल को लेकर भी कांग्रेस पर साधा निशाना-

बीजेपी नेता ने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एमएस गिल का उदाहरण देते हुए कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। गोयल के मुताबिक, गिल 1996 से 2001 तक मुख्य चुनाव आयुक्त रहे थे। साल 2000 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। पीयूष गोयल ने कहा कि गिल ने रिटायरमेंट के बाद कांग्रेस ज्वाइन की और 2004 में राज्यसभा पहुंचे। इसके बाद 2008 में उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिली।गोयल ने इन घटनाओं का हवाला देते हुए कांग्रेस पर चुनाव आयोग के पदाधिकारियों को राजनीतिक लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया। हालांकि, ये आरोप बीजेपी नेता की ओर से लगाए गए हैं।

टीकाराम मीणा और रतन यू केलकर का भी किया जिक्र-

पीयूष गोयल ने अपने बयान में टीकाराम मीणा और रतन यू केलकर का भी उल्लेख किया। उन्होंने दावा किया कि केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रहे टीकाराम मीणा को बाद में कांग्रेस की राजस्थान मेनिफेस्टो टीम में शामिल किया गया था। गोयल ने रतन यू केलकर का जिक्र करते हुए कहा कि मई 2026 में वह केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी थे और चुनाव के बाद मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने उन्हें अपना मुख्य सचिव घोषित कर दिया। बीजेपी नेता ने इन उदाहरणों के आधार पर कांग्रेस पर चुनावी प्रक्रिया में मदद के बदले अधिकारियों को पद देने की राजनीति करने का आरोप लगाया।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का विरोध जारी-

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कांग्रेस और INDIA ब्लॉक के अन्य नेता लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विपक्षी गठबंधन ने सोमवार को दिल्ली के बाराखंबा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला था। इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ याचिका भी दाखिल की गई। विपक्षी नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया और लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाए हैं। वहीं, बीजेपी इन आरोपों के जवाब में कांग्रेस के पुराने फैसलों का हवाला दे रही है। इस मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच राजनीतिक टकराव बढ़ता नजर आ रहा है। अब सबकी नजरें विपक्ष की आगे की रणनीति और दाखिल याचिका पर होने वाली संभावित सुनवाई पर टिकी हैं।

यह भी पढ़े- उत्तराखंड में गुटखा और पान मसाला एक साल के लिए बैन, सरकार ने जारी किया आदेश