Home » उत्तर प्रदेश » अबान अहमद के हादसे का वायरल वीडियो असली है या नहीं? झांसी पुलिस ने दिया बड़ा अपडेट

अबान अहमद के हादसे का वायरल वीडियो असली है या नहीं? झांसी पुलिस ने दिया बड़ा अपडेट

Abaan Ahmed Accident Video: अबान अहमद के हादसे का वायरल वीडियो असली है या नहीं? झांसी पुलिस ने दिया बड़ा अपडेट

Abaan Ahmed Accident Video:  सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद के सड़क हादसे का बताया जा रहा है। वीडियो में एक सफेद रंग की कार तेज रफ्तार में हाईवे पर दौड़ती दिखाई देती है और कुछ ही सेकंड बाद दूसरी गाड़ी को ओवरटेक करने के दौरान डिवाइडर से टकराती नजर आती है। वीडियो सामने आने के बाद दावा किया जा रहा है कि यह वही हादसा है, जिसमें अबान अहमद की जान गई थी। हालांकि, झांसी पुलिस ने अभी तक इस वीडियो की पुष्टि नहीं की है।

वायरल वीडियो पर पुलिस ने क्या कहा?

वायरल हो रहे वीडियो को लेकर झांसी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि के इसे सोशल मीडिया पर शेयर या प्रसारित न किया जाए। पुलिस क्षेत्राधिकारी मोंठ सुनील शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो को हाल ही में हुए अबान अहमद के हादसे से जोड़कर प्रसारित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के निर्देश पर वीडियो की ऑथेंटिसिटी यानी प्रामाणिकता और इसके वास्तविक स्रोत की जांच कराई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वायरल वीडियो वास्तव में अबान अहमद के सड़क हादसे का है या नहीं।

Abaan Ahmed Accident Video: तेज रफ्तार कार और डिवाइडर से टक्कर का दिख रहा है दृश्य

वायरल वीडियो में एक सफेद कार हाईवे पर काफी तेज गति से जाती हुई दिखाई देती है। कुछ देर बाद कार बगल से गुजर रही एक दूसरी गाड़ी को ओवरटेक करती है और अचानक लेन बदलती नजर आती है। इसके तुरंत बाद कार डिवाइडर से जोरदार तरीके से टकरा जाती है।टक्कर इतनी जबरदस्त दिखाई देती है कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आता है। इसी वजह से सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अबान अहमद के हादसे से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, वीडियो में दिखाई देने वाली जगह, वाहन और हादसे के समय की स्वतंत्र रूप से पुष्टि अभी पुलिस की ओर से नहीं की गई है।

Abaan Ahmed Accident Video: 6 अगस्त को हुआ था दर्दनाक सड़क हादसा

अबान अहमद की मौत 6 अगस्त को हुए एक सड़क हादसे में हुई थी। हादसे में उसके साथी सोनू की भी जान चली गई थी, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए थे। बताया गया कि अबान प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मुलाकात करने के लिए जा रहा था।इसी दौरान झांसी हाईवे पर उसकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस दुर्घटना में अबान और उसके साथी सोनू की मौत हो गई।

पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएगी वीडियो की सच्चाई

फिलहाल वायरल वीडियो को अबान अहमद के हादसे का बताना सिर्फ एक दावा है। झांसी पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है और वीडियो के स्रोत तथा प्रामाणिकता की जांच की जा रही है। ऐसे में जांच पूरी होने से पहले वीडियो को अबान अहमद के हादसे का वास्तविक फुटेज मानना जल्दबाजी होगी।पुलिस ने भी लोगों से अपील की है कि वे बिना सत्यापन के वीडियो को आगे प्रसारित न करें। अब सबकी नजर पुलिस की जांच पर है, जिसके बाद ही यह साफ होगा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो वास्तव में अबान अहमद के सड़क हादसे का है या किसी दूसरे हादसे का पुराना वीडियो।

ये भी पढ़े……..अतीक के बेटे अबान की मौत का खौफनाक वीडियो आया सामने, 120 की रफ्तार में डिवाइडर से टकराई कार