Abhijeet Dipke Statement: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि छात्र आंदोलन में शामिल युवाओं को परेशान किया गया तो छात्र सिर्फ मंत्री ही नहीं, सरकार भी बदल सकते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों की बड़ी जीत है, लेकिन आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है।
‘सरकार छात्रों को परेशान करना बंद करे’
संभाजीनगर स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में दीपके ने आरोप लगाया कि विभिन्न राज्यों में पुलिस आंदोलन में शामिल छात्रों के घर जाकर उन्हें हिरासत और गिरफ्तारी का डर दिखा रही है। उन्होंने कहा कि छात्र आतंकवादी नहीं, बल्कि देश का भविष्य हैं।
Abhijeet Dipke Statement: ‘छात्र पूरी सरकार से नाराज हैं’
दीपके ने कहा कि यह मान लेना गलत होगा कि छात्र केवल धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से संतुष्ट हो गए हैं। उनके अनुसार छात्रों का गुस्सा पूरी सरकार के खिलाफ है और यदि उन्हें लगातार प्रताड़ित किया गया तो आंदोलन फिर शुरू हो सकता है।
एफआईआर वापस लेने की मांग
सीजेपी ने दिल्ली सरकार की उस घोषणा पर भी आपत्ति जताई है, जिसमें कहा गया है कि हिंसा या आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों पर कार्रवाई जारी रहेगी। पार्टी का कहना है कि आंदोलन से जुड़े सभी मामलों की एफआईआर बिना किसी शर्त के वापस ली जानी चाहिए। दीपके ने आशंका जताई कि इस शर्त का दुरुपयोग कर छात्रों को निशाना बनाया जा सकता है।
Abhijeet Dipke Statement: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला
दिल्ली सरकार ने अपनी घोषणा में सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम निर्देशों का हवाला दिया है। वहीं, सीजेपी ने कहा है कि यदि छात्रों के खिलाफ कार्रवाई जारी रही तो संगठन दोबारा बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाएगा।
ये भी पढ़े… गाजा को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा- हमास समेत हथियारबंद समूहों के पूर्ण निरस्त्रीकरण पर हुआ समझौता








