Breaking News
Home » मनोरंजन » ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के पीटर डिंकलेज संग स्क्रीन शेयर करेंगे आदर्श गौरव, ‘एलियन: अर्थ 2’ को लेकर दिया बड़ा अपडेट

‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के पीटर डिंकलेज संग स्क्रीन शेयर करेंगे आदर्श गौरव, ‘एलियन: अर्थ 2’ को लेकर दिया बड़ा अपडेट

 Adarsh Gourav:
 Adarsh Gourav:

Adarsh Gourav: ‘द व्हाइट टाइगर’ से अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाने वाले अभिनेता आदर्श गौरव लगातार हिंदी और हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। ‘खो गए हम कहां’, ‘सुपरब्वॉयज ऑफ मालेगांव’ और ‘तू या मैं’ जैसी फिल्मों के बाद वह हॉलीवुड सीरीज ‘एलियन: अर्थ’ के दूसरे सीजन को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने जियो हॉटस्टार की डॉक्यूमेंट्री ‘वाइसेस ऑफ द लैंड’ से होस्टिंग में भी कदम रखा।

Adarsh Gourav: परिवार से मिली कला की प्रेरणा-

आदर्श गौरव ने बताया कि उनके परिवार की हर पीढ़ी का कला से गहरा जुड़ाव रहा है। उनकी मां फाइन आर्टिस्ट हैं, पिता को गायन का शौक है, दादी तेलुगु में कविताएं लिखती और गाती थीं, जबकि परदादा नाटक किया करते थे। उनका कहना है कि परिवार की इसी विरासत और आशीर्वाद ने उन्हें बड़े मंच तक पहुंचाया।

Adarsh Gourav: ‘एलियन: अर्थ 2’ को लेकर हैं बेहद उत्साहित-

आदर्श गौरव ने बताया कि ‘एलियन: अर्थ’ के दूसरे सीजन में शो की दुनिया का और विस्तार होगा। खास बात यह है कि ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में टिरियन लैनिस्टर का किरदार निभाने वाले अभिनेता पीटर डिंकलेज भी इस सीजन का हिस्सा होंगे। आदर्श ने कहा कि उनके साथ काम करने को लेकर वह बेहद उत्साहित हैं। पहले सीजन की शूटिंग थाईलैंड में हुई थी, जबकि दूसरे सीजन की शूटिंग लंदन में होगी।

‘गंस एंड गुलाब्स 2’ पर क्या बोले आदर्श-

वेब सीरीज ‘गंस एंड गुलाब्स’ के दूसरे सीजन को लेकर आदर्श ने कहा कि फिलहाल उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि वह खुद भी चाहते हैं कि दूसरा सीजन बने। उन्होंने बताया कि उन्हें गांची जूनियर का किरदार निभाने में काफी मजा आया था। उनके मुताबिक, निर्देशक जोड़ी राज और डीके इस समय ‘फर्जी 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

संघर्ष को मानते हैं अभिनय का हिस्सा-

आदर्श गौरव का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में संघर्ष कभी खत्म नहीं होता। कई बार अच्छी कहानियां भी अलग-अलग वजहों से बन नहीं पातीं। उनके अनुसार, यह चुनौती सिर्फ नए कलाकारों की नहीं बल्कि स्थापित अभिनेताओं की भी होती है। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें अच्छी कहानियों और पसंदीदा फिल्मकारों के साथ काम करने का मौका मिलता रहेगा, तब तक उन्हें किसी भी संघर्ष से शिकायत नहीं होगी।

यह भी पढ़े- देशभर में मानसून का कहर: कई राज्यों में भारी बारिश, महाराष्ट्र में वॉटरफॉल पर 100 टूरिस्ट फंसे, वसई में 20 कारें डूबीं