Home » टेक - ऑटो » Agentic AI India Summit: ChatGPT से आगे निकला Agentic AI, अब खुद करेगा मल्टी-स्टेप काम

Agentic AI India Summit: ChatGPT से आगे निकला Agentic AI, अब खुद करेगा मल्टी-स्टेप काम

Agentic AI India Summit : ChatGPT ने दुनिया को AI से बातचीत करना सिखाया, लेकिन अब चर्चा Agentic AI की हो रही है। जहां ChatGPT केवल सवालों के जवाब देता है, वहीं Agentic AI खुद योजना बनाकर कई चरणों में काम पूरा कर सकता है। आसान शब्दों में कहें तो ChatGPT एक सहायक की तरह है, जबकि Agentic AI कई AI एजेंट्स की टीम की तरह काम कर सकता है। यही वजह है कि तकनीकी विशेषज्ञ इसे AI का अगला बड़ा कदम मान रहे हैं। कई बड़ी कंपनियां इस तकनीक पर तेजी से काम कर रही हैं और इसे भविष्य के कार्यस्थलों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इसी तकनीक पर चर्चा के लिए 19 जून 2026 को नई दिल्ली के इरोस होटल, नेहरू प्लेस में Agentic AI India Summit 2026 आयोजित होगा। सम्मेलन में तकनीकी विशेषज्ञ, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और नीति-निर्माता हिस्सा लेंगे।

Agentic AI India Summit

इसका उद्देश्य Agentic AI के वास्तविक उपयोग, मानव-AI सहयोग और भविष्य के कार्यस्थलों पर चर्चा करना है। भारत का AI क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है और हाल ही में हुए India AI Impact Summit में 100 से अधिक देशों की भागीदारी दर्ज की गई थी। वहीं, 600 से ज्यादा AI स्टार्टअप्स ने अपने नवाचार प्रदर्शित किए थे।

तकनीक या नई चुनौती?

विशेषज्ञों का मानना है कि Agentic AI स्वास्थ्य, शिक्षा, बैंकिंग, मीडिया और आईटी जैसे क्षेत्रों में बड़ा बदलाव ला सकता है। इससे काम की गति और उत्पादकता बढ़ सकती है, लेकिन कुछ पारंपरिक नौकरियों पर असर पड़ने की आशंका भी है। डेटा सुरक्षा और गोपनीयता जैसी चुनौतियां भी इसके साथ जुड़ी हैं। इसके बावजूद, AI विशेषज्ञों का मानना है कि यह तकनीक इंसानों की जगह लेने नहीं, बल्कि उनकी क्षमता बढ़ाने के लिए विकसित की जा रही है। ऐसे में 19 जून का यह सम्मेलन AI के भविष्य की दिशा तय करने वाले महत्वपूर्ण आयोजनों में से एक माना जा रहा है।

Read More : World’s Most Beautiful Airports 2026: चमके भारत के 2 एयरपोर्ट, ग्लोबल लिस्ट में मिली जगह

Written By : Mahi