World Most Beautiful Airports 2026 : यूँ तो देश भर में कई खूबसूरत इमारतें और पोर्ट्स हैं किंतु क्या आप जानते हैं कि सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट में कौन से एयरपोर्ट शामिल हुए हैं? आईए इसे जानते हैं… बता दें कि अदाणी ग्रुप के दो हवाई अड्डों को दुनिया के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स की लिस्ट में शामिल किया गया है ।इनमें नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और गुवाहाटी के गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नए टर्मिनल 2 को प्रतिष्ठित प्रिक्स वर्साय आर्किटेक्चर और डिजाइन अवार्ड्स ने ‘दुनिया के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स 2026’ की लिस्ट में शामिल किया है।

इन एयरपोर्ट्स का संचालन अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) करती है। इसके साथ, भारत के दोनों हवाईअड्डे विश्व स्तर पर उन सात एविएशन इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में शामिल हो गए हैं जिन्हें उनकी उत्कृष्ट वास्तुकला, टिकाऊपन और यात्री-केंद्रित डिजाइन के लिए चुना गया है।
World’s Most Beautiful Airports 2026
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 को कमल से प्रेरित खास आर्किटेक्चर और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन के लिए पहचान मिली। यह टर्मिनल टेक्नोलॉजी, कला और काम करने के तरीकों को मिलाकर यात्रा का वर्ल्ड-क्लास अनुभव देता है और साथ ही एक आधुनिक ग्लोबल इकोनॉमिक पावरहाउस के तौर पर भारत की उम्मीदों को भी दिखाता है।
गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 को इलाके की इकोलॉजिकल और सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित डिजाइन के लिए तारीफ मिली। पूर्वोत्तर भारत के लिए एक अहम गेटवे के तौर पर, यह टर्मिनल ‘बैम्बू ऑर्किड’ से आर्किटेक्चर की प्रेरणा लेता है। इसमें बायोफिलिक डिजाइन के सिद्धांतों को शामिल किया गया है, जो इलाके की समृद्ध बायोडायवर्सिटी को दिखाते हैं। साथ ही, सस्टेनेबिलिटी और ऑपरेशनल क्षमता भी सुनिश्चित करते हैं।
ग्लोबल लिस्ट में मिली जगह
अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा कि यह पहचान कंपनी की उस प्रतिबद्धता को दिखाती है जिसके तहत वह वर्ल्ड-क्लास एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर बनाना चाहती है, जिसमें शानदार आर्किटेक्चर के साथ-साथ फंक्शनैलिटी, सस्टेनेबिलिटी और ऑपरेशनल एफिशिएंसी का भी ध्यान रखा गया हो। प्रवक्ता ने कहा, “हमें गर्व है कि हमारे एयरपोर्ट्स को ग्लोबल लेवल पर पहचान मिली है। हम वर्ल्ड-क्लास अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिससे भारत दुनिया के प्रमुख एविएशन मार्केट में अपनी जगह बना सके। अदाणी एयरपोर्ट्स में हम एयरपोर्ट्स को लोगों और क्षेत्रों को जोड़ने वाले अहम माध्यम के तौर पर देखते हैं।”
Read More : Supreme Court ने ST टैक्स छूट में क्रीमी लेयर पर सुनवाई से किया मना, याचिकाकर्ता को दी यह सलाह
Written By : Anushka








