Air India Express: एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 415 सोमवार को कोच्चि से अबू धाबी के लिए रवाना हुई थी। उड़ान भरने के करीब 50 मिनट बाद क्रू को इंजन नंबर-1 में तेल का स्तर तेजी से कम होने की जानकारी मिली। उस समय विमान करीब 36,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। तेल का प्रेशर लगातार कम होने और डेंजर जोन तक पहुंचने के बाद क्रू ने इंजन नंबर-1 को बंद करने का फैसला लिया। इसके बाद विमान को अबू धाबी ले जाने के बजाय वापस कोच्चि लाने का निर्णय किया गया।
Air India Express: क्रू ने किया FORDEC असेसमेंट-
सूत्रों के मुताबिक, स्थिति को देखते हुए पायलट और को-पायलट ने FORDEC असेसमेंट किया। यह आपातकालीन या जटिल परिस्थितियों में निर्णय लेने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला Structured Decision-Making मॉडल है। क्रू ने स्थिति का आकलन करने के बाद विमान को सुरक्षित रूप से कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतार दिया। इस घटना में किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है।
Air India Express: मुंबई में भी टला था बड़ा हादसा-
इससे पहले जुलाई में मुंबई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान एक ही रनवे पर आमने-सामने आने की स्थिति में पहुंच गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की लैंडिंग के बाद रनवे खाली नहीं हुआ था, जबकि एयर इंडिया का एक विमान उसी रनवे से टेकऑफ के लिए तैयार था। स्थिति को देखते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने तुरंत निर्देश जारी किए और एयर इंडिया के विमान का टेकऑफ रोक दिया गया। इससे संभावित बड़ा हादसा टल गया था।
यह भी पढ़े- विधानसभा में CM विजय का विपक्ष पर हमला, बोले- महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा बर्दाश्त नहीं करूंगा








