Home » स्पोर्ट्स » न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वापसी कर सकता है यह दिग्गज ऑलराउंडर

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वापसी कर सकता है यह दिग्गज ऑलराउंडर

Akash Deep:

Akash Deep: आने वाले अक्टूबर-नवंबर में भारत, न्यूजीलैंड का दौरा करेगा, जहां भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे, पांच टी20 और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। लेकिन वनडे व टी20 सीरीज से भी ज्यादा सभी की निगाहें टेस्ट सीरीज पर हैं। बता दें कि यह दो मैचों की टेस्ट सीरीज भारतीय टेस्ट टीम के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में बने रहने के लिए टीम इंडिया को यह सीरीज हर हाल में जीतनी होगी। हालांकि, न्यूजीलैंड की परिस्थितियां कठिन रहेंगी, लेकिन इन कठिन परिस्थितियों में टीम इंडिया का साथ देने के लिए ऑलराउंडर आकाश दीप वापसी कर सकते हैं।

Akash Deep: क्या टेस्ट सीरीज से पहले आकाश दीप हो पाएंगे फिट-

मिली जानकारी के अनुसार, भारत बनाम न्यूजीलैंड दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टेस्ट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर आकाश दीप पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। भारतीय टीम मैनेजमेंट उनकी फिटनेस पर नजर बनाए हुए है। आगामी सीरीज के लिए आकाश दीप के चयन पर भी विचार किया जा रहा है।

Akash Deep: आकाश दीप को कैसे मिला ऑलराउंडर का टैग-

हमेशा से आकाश दीप को उनकी तेज गेंदबाजी और गेंदबाज के रूप में ही जाना जाता था। लेकिन इंग्लैंड के विरुद्ध खेली गई टेस्ट सीरीज में आकाश दीप ने ऑलराउंडर का टैग कमाया। 2025 में इंग्लैंड दौरे के दौरान आकाश दीप ने इंग्लैंड के विरुद्ध पांचवें टेस्ट में 66 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। उन्होंने संकट के समय क्रीज पर खड़े रहकर भारतीय टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकाला था। उनके इस प्रदर्शन ने सभी के मन में यह छवि बना दी कि मुश्किल परिस्थितियों में आकाश दीप को बल्लेबाज के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन-

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन:
शुबमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, कुलदीप यादव।

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन:
टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओ’रूर्क

यह भी पढ़े- Sugar Prices Fall 10%: चीनी उपभोक्ताओं के लिए मीठी खबर, 10% सस्ती हुई चीनी