कुपवाड़ा में LoC के पास हथियारों का जखीरा बरामद, IED और गोला-बारूद मिला

Kupwara weapons cache:

Kupwara weapons cache: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकरोधी अभियान के दौरान हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरामद किया है। यह सामान LoC के पास सुदपोरा इलाके में एक चट्टान के नीचे छिपाकर रखा गया था। बरामद सामग्री में एक IED समेत कई तरह के गोला-बारूद और अन्य सामान शामिल हैं। … Read more

बिहार बाढ़ के बीच CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, राहत कोष में दान की एक महीने की सैलरी

Bihar News

Bihar News: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपनी एक महीने की सैलरी दान कर दी है। मुख्यमंत्री ने 2.70 लाख रुपये का चेक लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ में मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह को सौंपा। उन्होंने राज्य के सक्षम लोगों से भी … Read more

केजरीवाल परिवार को SIR नोटिस, वोटर लिस्ट को लेकर AAP ने उठाए सवाल

 Kejriwal SIR Notice:

Kejriwal SIR Notice: दिल्ली में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 प्रक्रिया के तहत आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत उनके परिवार के चार सदस्यों को नोटिस जारी किया गया है। चुनाव अधिकारियों के अनुसार, ये नोटिस मतदाता सूची में सत्यापन और मैपिंग से जुड़ी प्रक्रिया का हिस्सा … Read more

यूपी में बाढ़, बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान पर सरकार सख्त, 6 महीने में बांटे 250 करोड़ रुपये

CM Yogi

UP disaster relief: उत्तर प्रदेश में विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों और परिवारों को समय पर राहत पहुंचाने के लिए योगी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रदेश में अतिवृष्टि, वज्रपात, सर्पदंश, बाढ़, मानव-वन्यजीव द्वंद्व, ओलावृष्टि, डूबने की घटनाओं, अग्निकांड और आंधी-तूफान जैसी विभिन्न आपदाओं से प्रभावित लोगों को सहायता उपलब्ध कराई जा रही … Read more

छात्रों की गूंज’ या ‘झूठ की गूंज’? इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम पर उठे सवाल, दावा- राहुल से सवाल पूछने वाले छात्र कांग्रेस कार्यकर्ता

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं और छात्रों से संवाद करते नजर आए। कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार, भर्ती परीक्षाओं और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर छात्रों ने राहुल गांधी से सवाल किए। लेकिन कार्यक्रम के बाद मंच पर सवाल पूछने वाले कुछ युवाओं … Read more

DUSU Election Result: ABVP की जीत पर दिग्गज नेताओं ने दी बधाई

DUSU Election Result:

DUSU Election Result: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के नतीजों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने केंद्रीय पैनल के चार में से तीन पदों पर जीत दर्ज की है। ABVP ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर कब्जा जमाया, जबकि उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शोकीन ने जीत हासिल की। चुनाव … Read more

रो-को को लेकर इस दिग्गज कमेंटेटर ने दिया बड़ा बयान

Akash Chopra Statement:

Akash Chopra Statement: विश्व कप 2027 में 1 साल से भी कम का समय बचा है। विश्व कप 2027 रो-को की वजह से अधिक चर्चा में रहता है। वहीं, रो-को जिन्हें दर्शक अब बस 50 ओवर वाले फॉर्मेट में देखते हैं। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और चेज़ मास्टर विंटेज विराट कोहली की चर्चाएँ कई दिग्गज कर चुके हैं। वहीं, इन चर्चाओं के बीच भारतीय हिंदी कमेंट्री पैनल के महान हिंदी कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और चेज़ मास्टर विंटेज विराट कोहली को लेकर अहम चर्चा की है और दोनों के विश्व कप 2027 खेलने पर बड़ा बयान दिया है।

Akash Chopra Statement: आकाश चोपड़ा- “रोहित और विराट को लगातार रन बनाने होंगे”-

आकाश चोपड़ा ने कहा कि विश्व कप में 1 साल से भी कम का समय बचा है। ऐसे में विराट और रोहित को अपने खेल पर ध्यान रखना चाहिए। आगे आकाश चोपड़ा कहते हैं, “मैं जानता हूं कि विश्व कप 2027 में 1 साल से भी कम का समय बचा है। अगर भारतीय टीम को विश्व कप 2027 को जितना है तो रोहित और विराट को लगातार रन बनाने होंगे। वनडे फॉर्मेट भी धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा है। मुझे चिंता इस बात की है कि ये दोनों कैसे कुछ चुनिंदा मैचों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, क्योंकि रोज प्रैक्टिस करना और किसी पिच कंडीशन पर विरोधी टीम का सामना करना दोनों अलग है। पर मैं जानता हूं कि ये दोनों जब भी मैदान पर आते हैं तो अपना लोकप्रिय प्रदर्शन दिखाते हैं। आगामी वनडे सीरीज जो वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के विरोध होने वाली है, वह सीरीज इन दोनों के नजरिए से काफी महत्वपूर्ण है। मेरी यह ख्वाहिश है कि विश्व कप 2027 को जिताने में ये दोनों अहम किरदार निभाएं।”

Akash Chopra Statement: आकाश चोपड़ा- “नीतीश कुमार रेड्डी हैं हार्दिक का रिप्लेसमेंट”-

आगे आकाश चोपड़ा ने बताया कि एशियन गेम्स 2026 के भारतीय स्क्वाड में से नीतीश कुमार रेड्डी को बाहर निकाल दिया है। आगे आकाश ने कहा कि नीतीश कुमार रेड्डी को आगामी वनडे सीरीज, जो वेस्टइंडीज के विरुद्ध होने वाली है, उसमें शामिल किया जाएगा। आकाश का मानना है कि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या बार-बार इंजरी के कारण बाहर हो जाते हैं, जिसकी वजह से टीम को भारी नुकसान होता है। भारतीय टीम में हर खिलाड़ी का रिप्लेसमेंट आ गया है और अब नीतीश कुमार रेड्डी, जो गेंदबाजी और युवा बल्लेबाजी दोनों से कमाल दिखाते रहते हैं, उन्हें हार्दिक के लिए बैकअप के तौर पर तैयार किया जा रहा है।

विश्व कप 2027 का संभावित स्क्वाड-

शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार और कुलदीप यादव।

यह भी पढ़े- योगी सरकार की शिक्षा पहल से बच्चों में बढ़ी रचनात्मकता, टप्पल स्कूल में विकसित भारत के तहत रंगोली प्रतियोगिता

योगी सरकार की शिक्षा पहल से बच्चों में बढ़ी रचनात्मकता, टप्पल स्कूल में विकसित भारत के तहत रंगोली प्रतियोगिता

Aligarh

Aligarh: उत्तर प्रदेश में बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ गतिविधियों और व्यावहारिक अनुभवों से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में अलीगढ़ के टप्पल ब्लॉक स्थित कम्पोजिट विद्यालय में 19 सितंबर को विकसित भारत से जुड़ी गतिविधियों के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा सातवीं … Read more

कौन हैं DUSU के नए अध्यक्ष यश डबास? टेनिस में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाया देश का नाम

Yash Dabas:

Yash Dabas: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद नए अध्यक्ष यश डबास लगातार चर्चा में हैं। ABVP के उम्मीदवार यश डबास ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। उन्हें कुल 24,576 वोट मिले, जबकि उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी NSUI के विजय शंकर मीणा को 22,523 वोट मिले। जीत के बाद … Read more

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पद जीते; यश डबास बने अध्यक्ष

ABVP DUSU Election 2026:

ABVP DUSU Election 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजे सामने आ गए हैं। चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने चार मुख्य पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीत हासिल कर बड़ा उलटफेर किया है। ABVP DUSU Election … Read more