Breaking News
Home » धर्म » Amarnath Yatra 2026: ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन और RFID प्रक्रिया शुरू, 150 रुपये फीस, 10 केंद्रों पर मिल रहे टोकन

Amarnath Yatra 2026: ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन और RFID प्रक्रिया शुरू, 150 रुपये फीस, 10 केंद्रों पर मिल रहे टोकन

Amarnath Yatra 2026:

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए ऑन-द-स्पॉट (ऑफलाइन) रजिस्ट्रेशन बुधवार से शुरू हो गया है। प्रशासन ने 30 जून से टोकन वितरण शुरू किया था। अब टोकन धारकों का पंजीकरण किया जा रहा है और उन्हें RFID कार्ड भी जारी किए जा रहे हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा 3 जुलाई से शुरू होने वाली यात्रा के लिए 2 जुलाई को पहले जत्थे को रवाना करेंगे।

Amarnath Yatra 2026: कैसे होगा रजिस्ट्रेशन-

जम्मू में तवी रिवरफ्रंट पर 10 टोकन काउंटर बनाए गए हैं, जहां श्रद्धालुओं को टोकन दिए जा रहे हैं। टोकन मिलने के अगले दिन रजिस्ट्रेशन और RFID कार्ड जारी किया जाएगा। इसके अलावा गीता भवन, राम मंदिर और भगवती नगर में भी रजिस्ट्रेशन काउंटर संचालित किए गए हैं।

Amarnath Yatra 2026: 150 रुपये शुल्क, जरूरी दस्तावेज साथ रखें-

प्रशासन के अनुसार, रजिस्ट्रेशन के लिए श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ 150 रुपये का शुल्क देना होगा। टोकन वितरण प्रतिदिन सुबह 6 बजे से शुरू किया जा रहा है।

57 दिनों तक चलेगी अमरनाथ यात्रा-

3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बाबा बर्फानी की पवित्र अमरनाथ यात्रा इस वर्ष 57 दिनों तक चलेगी। यात्रा 3 जुलाई से दो मार्गों—48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग और 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से शुरू होगी। पहला जत्था 2 जुलाई को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से रवाना किया जाएगा।

यह भी पढ़े- संस्कार और शौर्य की मिसाल गार्ड ऑफ ऑनर के बाद नए आर्मी चीफ जनरल धीरज सेठ ने पहले किया सैल्यूट, फिर छुए पिता के पैर