Home » Breaking News » ताहिर हुसैन को ‘साहब’ क्यों कहा? AIMIM ने केजरीवाल की ‘किचन कैबिनेट’ को लेकर क्या दावा किया?

ताहिर हुसैन को ‘साहब’ क्यों कहा? AIMIM ने केजरीवाल की ‘किचन कैबिनेट’ को लेकर क्या दावा किया?

Ankit Sharma Murder: ताहिर हुसैन को आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा मिलने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा ताहिर हुसैन से दूरी बनाए जाने के बाद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने पार्टी पर पलटवार किया है।

AIMIM ने बताया ‘न्याय नहीं हुआ’

दिल्ली AIMIM अध्यक्ष शोएब जमाई ने दावा किया कि ताहिर हुसैन के साथ न्याय नहीं हुआ और उन्हें उम्मीद है कि हाई कोर्ट से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि अदालत के फैसले पर विस्तृत टिप्पणी नहीं करेंगे, लेकिन उनका मानना है कि मामले में उच्च अदालत से इंसाफ मिलेगा।

Ankit Sharma Murder: AAP पर लगाए गंभीर आरोप

शोएब जमई ने आम आदमी पार्टी पर ताहिर हुसैन से राजनीतिक दूरी बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि ताहिर हुसैन पहले AAP के प्रमुख नेताओं के करीबी थे और उनके आवास पर पार्टी की महत्वपूर्ण बैठकें होती थीं। उन्होंने कहा कि अब पार्टी राजनीतिक कारणों से उनसे पल्ला झाड़ रही है।

सौरभ भारद्वाज के बयान पर पलटवार

जमई ने AAP नेता सौरभ भारद्वाज के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी मुसलमानों के समर्थन से सत्ता में रही, लेकिन अब उन्हीं समुदायों के नेताओं से दूरी बना रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ताहिर हुसैन बाद में AIMIM में शामिल हुए और पार्टी आज भी उनके साथ खड़ी है।

Ankit Sharma Murder: क्या है मामला?

दिल्ली की अदालत ने 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। फैसले के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

ये भी पढ़े… राहुल गांधी भारत और हिंदुओं से नफरत करते हैं? शहजाद पूनावाला का बड़ा हमला