Home » Foreign Affairs » ईरान संकट के बीच Arvind Kejriwal का वार, हवाई किराए बढ़ने पर उठाए सवाल

ईरान संकट के बीच Arvind Kejriwal का वार, हवाई किराए बढ़ने पर उठाए सवाल

Arvind Kejriwal: सरकार ने 23 मार्च से घरेलू हवाई किरायों पर लगी अस्थायी सीमा हटाने का फैसला किया है। इस फैसले पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal ने कड़ी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि इससे हवाई यात्रा आम लोगों, खासकर मिडिल क्लास के लिए महंगी हो सकती है।

फ्लाइट टिकट हो सकते हैं महंगे

केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि हवाई किराया पहले ही मिडिल क्लास की पहुंच से बाहर होता जा रहा है और अब सीमा हटने से इसमें और बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि किराए को पूरी तरह खुला छोड़ने के बजाय इसे बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जाना चाहिए। उनके मुताबिक, आज के समय में हवाई यात्रा विलासिता नहीं बल्कि जरूरत बन चुकी है।

Arvind Kejriwal: कल से हट जाएगी किराए पर लगी सीमा

नागर विमानन मंत्रालय ने आदेश जारी कर साफ किया है कि 23 मार्च से किराए की सीमा पूरी तरह हटा दी जाएगी। यह सीमा पिछले साल दिसंबर में एयरलाइन संचालन में आई दिक्कतों के चलते लगाई गई थी। फिलहाल मिडिल ईस्ट में जारी तनाव की वजह से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर पड़ रहा है, ऐसे में यह फैसला अहम माना जा रहा है।

हवाई किराए पर रहेगी नजर

Arvind Kejriwal: मंत्रालय ने एयरलाइंस को साफ निर्देश दिया है कि वे किराया तय करते समय जिम्मेदारी और पारदर्शिता बनाए रखें। सरकार ने कहा है कि यात्रियों के हितों को ध्यान में रखते हुए किसी भी तरह की अनुचित या अत्यधिक बढ़ोतरी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, हवाई किराए की रियल टाइम मॉनिटरिंग भी जारी रहेगी।

 

ये भी पढ़ें: सीएम Yogi Adityanath का जेवर दौरा, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तैयारियों का लिया जायजा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments