Home » पश्चिम बंगाल » सेंट्रल फोर्स की अनियंत्रित बस ने सो रहे लोगों को रौंदा, 15 घायल, 3 की हालत नाजुक, गुस्साए लोगों का हंगामा

सेंट्रल फोर्स की अनियंत्रित बस ने सो रहे लोगों को रौंदा, 15 घायल, 3 की हालत नाजुक, गुस्साए लोगों का हंगामा

आसनसोल बस हादसा

Asansol Bus Accident: रविवार (20 अप्रैल) की देर रात आसनसोल में एक बेहद दुखद सड़क हादसा सामने आया। यहां सेंट्रल फोर्स की एक बस अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे सो रहे लोगों के ऊपर चढ़ गई। इस दुर्घटना में कम से कम 15 लोग घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह घटना उत्तर थाना क्षेत्र के ओके रोड पर रात करीब 11 बजे के बाद हुई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और सेंट्रल फोर्स की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन लोगों की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

चालक पर लापरवाही का आरोप

घटना के समय मौजूद एक स्थानीय युवक ने बताया कि बस चालक नशे की हालत में था और लापरवाही से वाहन चला रहा था। इसी वजह से बस अचानक रिहायशी इलाके में घुस गई और सड़क किनारे सो रहे कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद बस पास में स्थित एक कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल से भी टकरा गई।

Asansol Bus Accident: लोगों का गुस्सा फूटा

इस दर्दनाक घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। गुस्साए लोगों ने बस पर पथराव किया और उसमें तोड़फोड़ भी की।

घटना की जानकारी मिलते ही मलय घटक मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को शांत कराने की कोशिश की और पुलिस से जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

ये भी पढ़े…जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा: उधमपुर के रामनगर में बस दुर्घटना, 15 लोगों की मौत, कई घायल