Home » स्पोर्ट्स » एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान ने किया टीम का ऐलान, 30 वर्षीय साहिबजादा फरहान बने कप्तान

एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान ने किया टीम का ऐलान, 30 वर्षीय साहिबजादा फरहान बने कप्तान

साहिबजादा फरहान को मिली कप्तानी

Asian Games 2026:एशियन गेम्स 2026 को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपनी 15 सदस्यीय पुरुष टीम की घोषणा कर दी है। इस बार टीम की कमान 30 वर्षीय अनुभवी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को सौंपी गई है, जबकि अब्दुल समद को उपकप्तान बनाया गया है। जापान के आइची-नागोया में होने वाले इस बहु-खेल आयोजन में पाकिस्तान की नजर गोल्ड मेडल जीतने पर रहेगी।

19 सितंबर से शुरू होंगे एशियन गेम्स

इस साल एशियन गेम्स का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होगा। पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता टी20 फॉर्मेट में खेली जाएगी, जिसमें कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। मुकाबले आइची प्रीफेक्चर के कोरोगी एथलेटिक पार्क में खेले जाएंगे। क्रिकेट इवेंट 24 सितंबर से शुरू होगा, जबकि फाइनल और मेडल मुकाबले 3 अक्टूबर को आयोजित किए जाएंगे।

साहिबजादा फरहान पाकिस्तान के लिए अब तक 46 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं और 1305 रन बना चुके हैं। उनके नाम दो शतक और 10 अर्धशतक दर्ज हैं। घरेलू क्रिकेट और टी20 लीगों में लगातार अच्छे प्रदर्शन का इनाम उन्हें अब कप्तानी के रूप में मिला है।

Asian Games 2026: साहिबजादा फरहान को मिली कप्तानी
साहिबजादा फरहान को मिली कप्तानी

Asian Games 2026: अब्दुल समद होंगे उपकप्तान

वहीं, उपकप्तान अब्दुल समद अब तक पाकिस्तान के लिए पांच टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं। इस टीम में कई नए चेहरों को भी मौका दिया गया है। आकिफ जावेद, अली रजा, माज सादाकत और साद मसूद ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें अभी तक पाकिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल डेब्यू का मौका नहीं मिला है।

पीसीबी ने इस बार युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलित संयोजन तैयार करने की कोशिश की है। टीम में चुने गए 15 खिलाड़ियों में से 14 खिलाड़ी 15 जून से लाहौर में शुरू होने वाले एनसीए व्हाइट-बॉल कैंप का भी हिस्सा होंगे।

एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम

  • साहिबजादा फरहान (कप्तान)
  • अब्दुल समद (उपकप्तान)
  • अबरार अहमद
  • अहमद दानियाल
  • आकिफ जावेद
  • अली रजा
  • अराफात मिन्हास
  • हैदर अली
  • हसन नवाज
  • माज सादाकत
  • मोहम्मद सलमान मिर्जा
  • साद मसूद
  • सैम अयूब
  • सूफियान मोकीम
  • उस्मान खान (विकेटकीपर)

Written by- Kanishka Ram

ये भी पढ़ें…क्या नाइटक्लब कांड खत्म कर देगा बेन स्टोक्स का करियर? कप्तानी और क्रिकेट छोड़ने के फैसले से सदमे में फैंस!