Breaking News
Home » स्पोर्ट्स » क्या नाइटक्लब कांड खत्म कर देगा बेन स्टोक्स का करियर? कप्तानी और क्रिकेट छोड़ने के फैसले से सदमे में फैंस!

क्या नाइटक्लब कांड खत्म कर देगा बेन स्टोक्स का करियर? कप्तानी और क्रिकेट छोड़ने के फैसले से सदमे में फैंस!

बेन स्टोक्स पर संकट, फैंस हुए परेशान

Ben Stokes:  इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान और क्रिकेट जगत के सबसे उम्दा ऑलराउंडरों में से एक “बेन स्टोक्स” जल्द ही संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। खबरें सामने आ रही हैं कि वह जल्द ही टेस्ट कप्तानी और क्रिकेट की दुनिया को अलविदा कहेंगे।सवाल अभी भी वही है, “क्या नाइटक्लब कांड खत्म कर देगा उनका क्रिकेट करियर?”क्या वह क्रिकेट की दुनिया को अलविदा कहकर फैंस को मायूस करेंगे?आखिर क्या है यह नाइटक्लब कांड और क्यों इससे बेन स्टोक्स के करियर पर आंच आ गई है, आइए जानते हैं।

नाइटक्लब कांड: बेन स्टोक्स के लिए साबित हुआ नाइटमेयर

यह खबर सामने आने से पहले, इंग्लैंड क्रिकेट टीम बेन स्टोक्स की कप्तानी में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही थी, जिसका पहला मैच लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। स्टोक्स की कप्तानी के प्रभाव से इंग्लैंड ने उस मुकाबले को जीता और ठीक इसके बाद सामने आया “नाइटक्लब कंट्रोवर्सी” का मामला।

यह खबर चेल्सी नाइटक्लब से सामने आ रही है, जहां न्यूजीलैंड को हराने के बाद बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन एक नाइटक्लब में मौजूद थे और उसी नाइटक्लब में कई प्रोफेशनल रग्बी खिलाड़ी भी मौजूद थे।

Ben Stokes: बेन स्टोक्स पर संकट, फैंस हुए परेशान
बेन स्टोक्स पर संकट, फैंस हुए परेशान

Ben Stokes:  नाइटक्लब विवाद से बढ़ी मुश्किलें

सूत्रों के मुताबिक, इनके आपसी अनबन के चलते इनमें हाथापाई शुरू हो गई, और इस हाथापाई के दौरान एक ईसीबी (ECB) के सिक्योरिटी गार्ड को कई चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया और साथ ही टांके भी लगाए गए। ईसीबी की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लैंड के क्रिकेटर्स को कोई चोट नहीं आई, पर इस घटना के बाद ईसीबी और क्रिकेट रेगुलेटर्स ने अपने खिलाड़ियों पर कार्रवाई शुरू करने का निर्णय ले लिया।

कोड ऑफ कंडक्ट का पालन न करने के चलते, बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच के दूसरे मुकाबले से बाहर कर दिया गया है और खबरें सामने आ रही हैं कि इन दो खिलाड़ियों को बैन भी किया जा सकता है। फिलहाल इंग्लैंड की टेस्ट कप्तानी हैरी ब्रूक के हाथों में सौंप दी गई है।

बेन स्टोक्स पर संकट, फैंस हुए परेशान
बेन स्टोक्स पर संकट, फैंस हुए परेशान

आखिर क्या है बेन स्टोक्स का फैसला

सूत्रों के मुताबिक, स्टोक्स जल्द ही संन्यास लेने का ऐलान कर सकते हैं। स्टोक्स के खिलाफ क्रिकेट बोर्ड कार्रवाई कर सकता है। उनके ऊपर बैन होने का खतरा बना हुआ है, जिसके चलते स्टोक्स क्रिकेट जगत को जल्द ही अलविदा कहते दिखाई दे सकते हैं।

वहीं, एक खबर यह भी सामने आ रही है कि नाइटक्लब वाली घटना के बाद वह इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक ले सकते हैं। स्टोक्स इससे पहले भी वर्ष 2021 में मानसिक स्वास्थ्य के चलते क्रिकेट की दुनिया से ब्रेक ले चुके हैं।

पूरे सोशल मीडिया पर यह न्यूज आग की तरह फैल चुकी है और फैंस काफी निराश और परेशान भी दिख रहे हैं। आखिर फैसला तो ईसीबी ही लेगी, लेकिन उनके फैंस उनके क्रिकेट करियर को यूं खत्म होते देख काफी मायूस और चिंतित हैं।

Written by- Saloni Bhardwaj

ये भी पढ़ें…विधायक-सांसद के बाद अब दफ्तर पर संकट, टीएमसी के हाथ से फिसल सकता है दिल्ली वाला कार्यालय