Home » उत्तर प्रदेश » Atik Ahmed: क्या बेटे आबान के जनाजे में पहुंचेगी शाइस्ता परवीन? अतीक और असद के बाद फिर उठे बड़े सवाल

Atik Ahmed: क्या बेटे आबान के जनाजे में पहुंचेगी शाइस्ता परवीन? अतीक और असद के बाद फिर उठे बड़े सवाल

Atik Ahmed: क्या बेटे आबान के जनाजे में पहुंचेगी शाइस्ता परवीन? अतीक और असद के बाद फिर उठे बड़े सवाल

Atik Ahmed: माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की झांसी में हुए भीषण सड़क हादसे में मौत के बाद एक बार फिर उसकी फरार पत्नी शाइस्ता परवीन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पूरे प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश में अब सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या शाइस्ता परवीन अपने सबसे छोटे और कथित तौर पर सबसे लाडले बेटे के अंतिम दर्शन के लिए सामने आएगी या फिर पहले की तरह इस बार भी फरार ही रहेगी।उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार चल रही शाइस्ता परवीन पिछले साढ़े तीन साल से पुलिस की पकड़ से बाहर है। कई बार पुलिस ने उसके सामने आने की उम्मीद जताई, लेकिन हर बार वह गिरफ्तारी से बचती रही।

अतीक और असद की मौत पर भी नहीं आई थी सामने

शाइस्ता परवीन इससे पहले भी अपने परिवार के सबसे बड़े दुख के समय सामने नहीं आई थी। अप्रैल 2023 में झांसी में पुलिस एनकाउंटर के दौरान उसके बेटे असद अहमद की मौत हुई थी। उस वक्त पुलिस को उम्मीद थी कि वह बेटे के अंतिम संस्कार में जरूर पहुंचेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।इसके महज दो दिन बाद प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस समय भी सुरक्षा एजेंसियों ने कब्रिस्तान और आसपास के इलाके में कड़ी निगरानी रखी थी, लेकिन शाइस्ता परवीन कहीं नजर नहीं आई। वह लगातार फरार ही बनी रही।

Atik Ahmed: क्या सबसे लाडले बेटे के लिए टूटेगी फरारी?

अब सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत के बाद एक बार फिर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। परिवार के करीबी लोगों का कहना है कि आबान शाइस्ता के सबसे करीब था। ऐसे में माना जा रहा है कि बेटे के अंतिम दर्शन के लिए वह सामने आ सकती है।हालांकि, अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि शाइस्ता परवीन जनाजे में शामिल होगी। फिलहाल यह केवल अटकलों और चर्चाओं का विषय बना हुआ है। पुलिस भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

Atik Ahmed: भाई से मिलने निकला था आबान, लेकिन रास्ते में हो गया हादसा

जानकारी के मुताबिक, आबान अहमद अपने भाई अली अहमद से मिलने झांसी जेल जा रहा था। अली अहमद फिलहाल झांसी जेल में बंद है और उसे वर्ष 2025 में प्रयागराज की नैनी जेल से वहां शिफ्ट किया गया था।बताया जा रहा है कि आबान अपने कुछ साथियों के साथ कार से झांसी जा रहा था। इसी दौरान झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और आबान समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जनाजे पर टिकी हैं सबकी निगाहें

आबान अहमद का जनाजा प्रयागराज में होना है और इसी को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा शाइस्ता परवीन की संभावित मौजूदगी को लेकर हो रही है। पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि शाइस्ता परवीन अपने बेटे के अंतिम संस्कार में शामिल होगी या नहीं। लेकिन इतना तय है कि पूरे प्रदेश की नजरें अब उसके अगले कदम पर टिकी हैं। अगर वह सामने आती है, तो यह कई वर्षों बाद उसकी पहली सार्वजनिक मौजूदगी होगी। वहीं अगर वह नहीं आती, तो अतीक अहमद और असद अहमद की तरह आबान के अंतिम संस्कार में भी उसकी गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें………अतीक अहमद के बेटे आबान की मौत की असली वजह आई सामने, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा