Home » ओपिनियन » अयोध्या से दुनिया को ‘दीपोत्सव’ का विशेष संदेश, सीएम योगी के विकास मॉडल की अनूठी झलक

अयोध्या से दुनिया को ‘दीपोत्सव’ का विशेष संदेश, सीएम योगी के विकास मॉडल की अनूठी झलक

अयोध्या में 30 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाट
अयोध्या में 30 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाट

Diwali: भारत प्राचीनकाल से दुनिया के लिए ज्ञान का प्रमुख केंद्र रहा है। समय-समय पर दुनिया के विभिन्न भागों जैसे कि ग्रीस, चीन और फारस आदि से लोग यहाँ ज्ञान की खोज में आते रहे।’प्रकाश पर्व’ दीपावली के माध्यम से हम भारतवासी सदियों से दुनिया को संदेश देते आए हैं कि अंधकार चाहे कितना ही घना क्यों न हो, दीये की एक रोशनी के सामने उसका कोई अस्तित्व नहीं है। आज भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या से दुनिया को यह संदेश जा रहा है, तो इससे अच्छा और क्या हो सकता है? इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है।मुख्यमंत्री योगी ने ‘दीपोत्सव’ के माध्यम से दुनिया को एक बार फिर से स्मरण कराया है कि भगवान राम के प्रति भारत के लोगों की इतनी गहरी आस्था है कि देश का कोना-कोना दीपकों से रोशन हो उठता है।अकेले उनकी जन्मभूमि में लाखों दीपक जलते हैं। रामजन्मभूमि से उन्होंने दुनिया को संदेश दिया है कि भारत राम, कृष्ण और शिव की वह पवित्र भूमि है, जहाँ ज्ञान रूपी प्रकाश की पूजा बड़ी श्रद्धा और उल्सास के साथ की जाती है।

सांस्कृतिक और आर्थिक विकास की सोच

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामजन्मभूमि से दुनिया को न सिर्फ प्रकाश पर्व का संदेश दिया है, बल्कि ‘दीपोत्सव’ की उनकी अनूठी सोच में इस देश के सांस्कृतिक और आर्थिक विकास की स्पष्ट झलक दिखाई देती है। योगी जी यूपी के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने रामजन्मभूमि में अंतरराष्ट्रीय रामलीला एवं पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की पहल की।इन कार्यक्रमों में दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, नेपाल, लाओस और थाईलैंड सहित कई अन्य देशों और विभिन्न राज्यों के कलाकार प्रस्तुतियां दें, तो यह किसे मनमोहक नहीं लगेगा? ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री योगी की सोच रामजन्मभूमि अयोध्या को एक वैश्विक पर्यटन और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में भी स्थापित करने की है।इससे अयोध्या ही नहीं, बल्कि पूरे देश में आर्थिक विकास के रास्ते खुलेंगे। भविष्य में दुनिया के जो लोग रामजन्मभूमि आएंगे, वे देश के दूसरे भागों में स्थित धार्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्रों में भी पहुंचेगे।यदि कोई व्यक्ति किसी प्रमुख धार्मिक या पर्यटन स्थल पर पहुंचता है, तो उसके आस-पास के अन्य स्थलों की जानकारियां लेने को भी उत्सुक रहता है।

Diwali: जीवन में ‘प्रकाश’ हो

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में ‘दीपोत्सव’ की शुरुआत वर्ष 2017 में की थी।पहले ‘दीपोत्सव’ में राम की पैड़ी पर 1,71,000 दीये जलाए गए थे। बाद के वर्षों में लाखों दीयों के जलने का विश्व रिकॉर्ड बनता गया।इस बार 10 वें ‘दीपोत्सव’ पर राम की पैड़ी समेत सरयू नदी के 56 घाटों पर 30 लाख से अधिक दीये जलाए जाएंगे।एक ओर जहाँ लाखों दीये जगमगा रहे हों और दूसरी ओर जहाँ 2,151 अर्चक/वेदाचार्य महाआरती करें, तो ऐसे आध्यात्मिक और भक्तिमय वातावरण का आनंद भला कौन नहीं लेना चाहेगा? तो आईये, हम सब इस भव्य ‘दीपोत्सव’ का स्वागत करें। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ का आभार व्यक्त करें। दीपावली के पावन पर्व पर प्रार्थना करेें कि विश्व के हर कोने में समृद्धि हो, दुनिया के सभी लोग अपने जीवन में ज्ञानरूपी प्रकाश का अनुभव करें। सभी प्यार और प्रसन्नता से रहें। हर हृदय में ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना वास करे। khabarindia के सभी शुभचिंतकों और देश-दुनिया के समस्त लोगों को
प्रकाश पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

सुशील चौधरी
संपादक
khabarindia