Ayodhya Deepotsav 2026: श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में दीपावली के इस पावन अवसर पर दीपोत्सव (Deepotsav 2026) मनाया गया। दीपोत्सव 2026 में खबर इंडिया के रिपोर्टर रोहित अत्री ने एक महिला से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में सवाल पूछा कि क्या योगी आदित्यनाथ की वजह से आज हर कोई सनातन धर्म और संस्कृति से जुड़ता जा रहा है। खबर इंडिया की ग्राउंड रिपोर्ट में जानिए कि उस महिला ने इन प्रश्नों का क्या उत्तर दिया।
Ayodhya Deepotsav 2026: रोहित अत्री- क्या योगी की वजह से हर व्यक्ति सनातनी बन रहा है?
खबर इंडिया के रिपोर्टर रोहित अत्री ने उस महिला से यह सवाल पूछा कि क्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वजह से आज देश का युवा सनातनी बन रहा है और संस्कृति को अपना रहा है। उनके इस सवाल पर उस महिला ने कहा कि जी हां, आज अयोध्या को हर व्यक्ति जान रहा है और सनातन धर्म को अपना रहा है।
आगे वह महिला कहती है कि अयोध्या को हर व्यक्ति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वजह से जान रहा है। जिस प्रकार से उन्होंने अयोध्या को धार्मिक पर्यटन, रामायण के सांस्कृतिक आयोजनों और भारतीय परंपराओं के केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए कई सारे सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू किए हैं, यह तारीफ की बात है। एक सीएम से इससे ज्यादा और क्या चाहिए देशवासियों को? आज अयोध्या को हर कोई जान रहा है। यह उत्तर प्रदेश की प्रमुख उपलब्धियों में से एक है।
Ayodhya Deepotsav 2026: रोहित अत्री- किस प्रकार से सीएम योगी का स्वागत अयोध्या में होगा?
खबर इंडिया के रिपोर्टर रोहित अत्री ने अंत में उस महिला से यह सवाल पूछा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार अयोध्या का दौरा करते रहते हैं। आप किस प्रकार से उनका स्वागत करेंगी? उनके इस प्रश्न पर वह महिला कहती है कि योगी आदित्यनाथ का स्वागत हमेशा अयोध्या में जोर-शोर से होता रहेगा।
जिस प्रकार से उन्होंने दीपोत्सव, अंतरराष्ट्रीय रामलीला और अंतरराष्ट्रीय रामायण उत्सव जैसे आयोजनों से भारत देश की संस्कृति को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाया है और अयोध्या का नाम आज हर कोई जान रहा है, यह बहुत बड़ी बात है। यह उत्तर प्रदेश की प्रमुख उपलब्धियों में से एक है।








