Atiq Ahmed Son Accident: अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान की गुरुवार को झांसी के पास हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई है। इससे पहले अतीक के एक और बेटे असद का एकाउंटर हो गया था। वहीं दो बेटे उमर और अली जेल में बंद हैं। खबर है कि दोनों को मिट्टी में आने नहीं दिया जाएगा। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह बताया है। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि गंभीर रूप से घायल आबान ने बचाव दल के पहुंचने से पहले अपना नाम बताते हुए मदद की गुहार लगाई थी।
प्रत्यक्षदर्शियों का दावा- ‘मेरा नाम आबान है, मुझे बचा लो’
हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार पलटने के बाद जब लोग मौके पर पहुंचे तो आगे की सीट पर बैठे युवक के मुंह से खून निकल रहा था। उन्होंने दावा किया कि युवक ने कहा, “मेरा नाम आबान है… मुझे बचा लो।” इसके बाद राहत-बचाव का प्रयास शुरू किया गया।
Atiq Ahmed Son Accident: भीषण था हादसा
यह हादसा इतना भयावह था कि उसके सिर में गाड़ी के पार्ट्स धंस गए थे और हाथ पैर भी टूट गए थे। यही हाल ड्राइवर का भी हुआ। खबर है कि मौत से पहले आबान ने लोगों से उसे बचाने की अपील की थी। अब खबर है कि इसकी मुख्य वजह रफ्तार और कार का तेज रफ्तार में ईंट पर चढ़ जाना रही। दुर्घटना में आबान और चालक गंभीर रूप से फंस गए थे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने लोहे के औजारों की मदद से कार के दरवाजे और शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला।
प्रत्यक्षदर्शी दीपक ने बताया कि-
प्रत्यक्षदर्शी दीपक ने बताया कि हादसा काफी भयानक था। जिस तरह से कार अनियंत्रित होकर घिसटते हुए पलटी उससे लग रहा था कि इसकी रफ्तार काफी तेज थी। डिवाइडर से टकराने के बाद कार करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई। अंदर फंसे लोगों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचा तो अंदर का नजारा देख कलेजा कांप गया। सभी सवार बुरी तरह से खून से लथपथ थे। आगे की सीट पर बैठे युवक का मुंह खून से भरा था। उसने अपना नाम आबान बताते हुए बचाने की गुहार लगाई।
Atiq Ahmed Son Accident: जांच जारी
पुलिस ने बताया कि हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तृत जांच की जा रही है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने बताया कि मौजूदगी में लोहे के सब्बल से कार का गेट और शीशे तोड़कर काफी मशक्कत के बाद अंदर फंसे पांच लोगों को बाहर निकाला गया। कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने की वजह से आगे की सीट पर बैठे युवक और चालक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
ये भी पढ़े… ट्रंप का बड़ा फैसला! जन्मसिद्ध नागरिकता और ‘बर्थ टूरिज्म’ पर लगाया प्रतिबंध, दो आदेशों पर किए हस्ताक्षर








