Breaking News
Home » अंतर्राष्ट्रीय » ऑस्ट्रेलिया में बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन पर सख्ती, टेक कंपनियों पर बढ़ेगा भारी जुर्माना

ऑस्ट्रेलिया में बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन पर सख्ती, टेक कंपनियों पर बढ़ेगा भारी जुर्माना

 Australia social media ban:

Australia social media ban: ऑस्ट्रेलिया सरकार ने कहा है कि 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगाए गए प्रतिबंध को प्रभावी बनाने में बड़ी टेक कंपनियां पर्याप्त सहयोग नहीं कर रही हैं। सरकार का कहना है कि नियमों के बावजूद बड़ी संख्या में बच्चे अब भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Australia social media ban: जुर्माना दोगुना करने का फैसला-

सरकार ने कानून को और सख्त बनाने का फैसला किया है। नए प्रावधानों के तहत नियमों का पालन न करने वाली टेक कंपनियों पर 6.8 करोड़ डॉलर तक का जुर्माना लगाया जाएगा। सरकार का मानना है कि कड़े आर्थिक दंड से कंपनियां नियमों का बेहतर पालन करेंगी।

Australia social media ban: उम्र छिपाकर सोशल मीडिया इस्तेमाल कर रहे बच्चे-

सरकार की समीक्षा में सामने आया कि कई बच्चे अपनी वास्तविक उम्र छिपाकर सोशल मीडिया अकाउंट बना रहे हैं। इसके कारण वे ऑनलाइन दुष्प्रभावों का शिकार हो रहे हैं। कुछ मामलों में अभिभावकों की लापरवाही भी सामने आई है।

इन बड़ी कंपनियों पर उठे सवाल-

सरकार के अनुसार, जिन प्लेटफॉर्म्स पर नियमों के पालन में ढिलाई पाई गई है उनमें इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब, स्नैपचैट और टिकटॉक जैसी प्रमुख सोशल मीडिया सेवाएं शामिल हैं।

पीएम एंथनी एल्बनीज ने दिए सख्त संकेत-

प्रधानमंत्री एंथनी एल्बनीज ने कहा कि बड़ी टेक कंपनियों के पर्याप्त सहयोग न करने से प्रतिबंध पूरी तरह सफल नहीं हो पाया है। उन्होंने संकेत दिए कि आने वाले समय में बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा के लिए और कड़े कदम उठाए जाएंगे।

दूसरे देशों की भी इस मॉडल में दिलचस्पी-

ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले की कई देशों ने सराहना की है। ब्रिटेन बच्चों के लिए सोशल मीडिया नियम तैयार कर रहा है, जबकि जर्मनी भी ऐसे कानून पर विचार कर रहा है। इन कदमों का उद्देश्य बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की सुरक्षा करना है।

यह भी पढ़ें- प्रेमी को बचाने सातवीं बार भागी प्रेमिका, दुल्हन के जोड़े में थाने पहुंचकर सबको किया हैरान प्रेमी के खिलाफ शिकायत पर थाने पहुंची दुल्हन