Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » प्रेमी को बचाने सातवीं बार भागी प्रेमिका, दुल्हन के जोड़े में थाने पहुंचकर सबको किया हैरान प्रेमी के खिलाफ शिकायत पर थाने पहुंची दुल्हन

प्रेमी को बचाने सातवीं बार भागी प्रेमिका, दुल्हन के जोड़े में थाने पहुंचकर सबको किया हैरान प्रेमी के खिलाफ शिकायत पर थाने पहुंची दुल्हन

Jharkhand News:

Jharkhand News: झारखंड के धनबाद जिले के लोयाबाद थाना क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया। अपने प्रेमी को पुलिस कार्रवाई से बचाने के लिए एक युवती सातवीं बार घर छोड़कर भाग गई और शनिवार को दुल्हन के जोड़े में सीधे लोयाबाद थाना पहुंच गई। युवती के अचानक थाने पहुंचने से पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।

Jharkhand News: चार दिन पहले मंदिर में हुई थी शादी-

पुलिस के अनुसार, युवती की चार दिन पहले मंदिर में शादी कराई गई थी। शादी के बाद वह अपने ससुराल पश्चिम बंगाल के रानीगंज चली गई थी, लेकिन वहां केवल एक रात रुकने के बाद अगले ही दिन ससुराल छोड़कर चली आई। उसने फोन पर अपनी मां को इसकी जानकारी दी।

Jharkhand News: मां ने प्रेमी पर लगाया बेटी को भगाने का आरोप-

युवती की मां ने लोयाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उसकी शादीशुदा बेटी को उसके प्रेमी ने बहला-फुसलाकर भगा लिया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने युवती के प्रेमी और उसके माता-पिता को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। हालांकि, तीनों ने युवती के ठिकाने या उसके ससुराल छोड़ने की जानकारी होने से इनकार कर दिया।

दुल्हन के भेष में पहुंचकर बताई पूरी सच्चाई-

करीब दो घंटे बाद युवती खुद दुल्हन के परिधान में थाने पहुंच गई। उसने पुलिस को स्पष्ट बताया कि उसे किसी ने नहीं भगाया और वह अपनी मर्जी से ससुराल छोड़कर आई है। युवती के बयान के बाद पुलिस ने उसे उसकी मां के सुपुर्द कर दिया।

पहले भी कई बार प्रेमी के साथ छोड़ चुकी है घर-

यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि युवती पहले भी कई बार अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर जा चुकी है। कुछ दिन पहले दोनों पुलिस से बचने के लिए एक परियोजना क्षेत्र में दो दिनों तक छिपे भी रहे थे। अब सातवीं बार घर छोड़ने और दुल्हन के जोड़े में थाने पहुंचने की घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में बारिश-बिजली का कहर: 6 की मौत, 7 झुलसे; कई जिलों में तेज बारिश, 3 दिन से थमा मानसून